Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • चंपावत: हाथ में पन्नियों का बंडल थामे पहुँची बसंती, शिविर से दिव्यांग प्रमाण पत्र प्राप्त कर लौटी
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

चंपावत: हाथ में पन्नियों का बंडल थामे पहुँची बसंती, शिविर से दिव्यांग प्रमाण पत्र प्राप्त कर लौटी

Mohan Chandra Joshi January 7, 2026
ख़बर शेयर करें -

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” — चौमेल में आयोजित बहुद्देशीय जनसेवा शिविर में 840 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित

Champawat News- जनपद चम्पावत की न्याय पंचायत वल्सों स्थित पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज मैदान, चौमेल में राज्य सरकार की महत्त्वाकांक्षी एवं जनोन्मुखी पहल “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” के अंतर्गत बहुद्देशीय जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर की अध्यक्षता जिलाधिकारी मनीष कुमार ने की। शिविर के दौरान ग्रामीणों द्वारा कुल 97 से अधिक शिकायत पत्र सीधे जिलाधिकारी को सौंपे गए, जिन पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए गए।

शिविर में एक संवेदनशील उदाहरण तब देखने को मिला, जब ग्राम पंचायत खेती–काकड़ी की 46 वर्षीय गणेश सिंह (पिता) 25 वर्षीय बसंती( पुत्री) को ग्रामीण दिव्यांग प्रमाण पत्र हेतु आवेदन कराने पहुँचे। ग्राम प्रधान के साथ आए 46 वर्षीय गणेश सिंह (पिता) की समस्या को सुनते ही जिलाधिकारी ने शिविर स्थल पर ही दोनों पिता-पुत्री के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाए तथा खंड विकास अधिकारी, बाराकोट को उन्हें प्राथमिकता के आधार पर आवास उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: 11 जिलों में बारिश, आंधी-बिजली का अलर्ट, 48 घंटे बदलेगा मौसम

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी द्वारा त्रिलोक सिंह को आर्थिक सहायता, भावना देवी को आवास, पार्वती देवी को जल लाइन, अमर सिंह की समस्या के समाधान हेतु विद्युत पोल हटाने, पूरन सिंह को दिव्यांग पेंशन तथा सुंदरी देवी को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा व्यापक स्तर पर सेवाएँ प्रदान की गईं। चिकित्सा विभाग द्वारा 123 से अधिक, खाद्य एवं पूर्ति विभाग द्वारा 12, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 15, ऊर्जा विभाग द्वारा 10, सहकारिता विभाग द्वारा 27, पशुपालन विभाग द्वारा 40, राजस्व विभाग द्वारा 83, बैंक एवं वित्तीय सेवाओं के अंतर्गत 29, विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 56, ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 65, पंचायती राज विभाग द्वारा 42, कृषि विभाग द्वारा 73, आयुष विभाग द्वारा 80, होम्योपैथी विभाग द्वारा 116, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा 19, सेवायोजन विभाग द्वारा 28, समाज कल्याण विभाग द्वारा 6 तथा उद्यान विभाग द्वारा 18 ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: गुंडा एक्ट में 4 आरोपी जिला बदर, 98 पर हो चुकी कार्रवाई

श्रम विभाग द्वारा 5 श्रमिकों को श्रम कार्ड वितरित किए गए, जिनमें रोहित बिष्ट, जगदीश, कमल सिंह, उमेश तथा राधा देवी शामिल रहीं। इसके साथ ही अनेक लाभार्थियों को रक्त जाँच, आधार पंजीकरण, आधार संशोधन, यूसीसी पंजीकरण तथा राशन कार्ड से संबंधित सेवाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं।

शिविर में विभिन्न प्रमाण-पत्रों हेतु 99 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। कुल 160 शिकायत पत्रों में से 140 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। समग्र रूप से इस बहुद्देशीय जनसेवा शिविर के माध्यम से 840 से अधिक ग्रामीण नागरिक विभिन्न विभागीय सेवाओं एवं योजनाओं से लाभान्वित हुए।

शिविर के दौरान जिलाधिकारी द्वारा 50 जरूरतमंद व्यक्तियों को रेड क्रॉस की ओर से कंबल सहित आवश्यक सामग्री भी वितरित किए गये।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सामूहिक बालिका जन्मोत्सव मनाकर लैंगिक समानता एवं बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ अभियान का सशक्त संदेश दिया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर प्रदर्शनी लगाकर जन-जागरूकता बढ़ाई।

यह भी पढ़ें 👉  Rudraprayag News: विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, DM ने अधिकारियों को दी डेडलाइन

वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं। आयुष विभाग द्वारा आयुर्वेद एवं होम्योपैथिक परामर्श के साथ औषधियों का वितरण किया गया। कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा बीज एवं उर्वरक उपलब्ध कराए गए, जबकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा नेत्र परीक्षण, सामान्य स्वास्थ्य जाँच, रक्त जाँच एवं चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। खाद्य पूर्ति विभाग ने राशन कार्ड संशोधन एवं केवाईसी की सुविधा दी।

इसके अतिरिक्त एसबीआई आरसेटी द्वारा स्वरोजगार एवं कौशल विकास प्रशिक्षण, सहकारिता विभाग द्वारा ऋण व सहकारी योजनाओं की जानकारी तथा पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग द्वारा पशु स्वास्थ्य परीक्षण सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, मुकेश कलखुड़िया, सुभाष बगोली, सतीश पांडे, योगेश जोशी, राकेश बोहरा, अजय सिंह बिष्ट, शिवदत्त जोशी, मनोज सिंह, सतीश कुमार, गंगा देवी, उपजिलाधिकारी नीतू डांगर, मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Champawat News- Featured Khabar Uttarakhand Latest news Champawat Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो, विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए 124.21 करोड़ रुपये की स्वीकृति। Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला, छात्रों की मुफ्त किताबों के लिए ₹124.21 करोड़ मंजूर
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • शिक्षा

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला, छात्रों की मुफ्त किताबों के लिए ₹124.21 करोड़ मंजूर

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल Nainital News: डीएम ललित मोहन रयाल के एक साल में 31,979 वाद निपटे, 34,897 वारिसों को लाभ
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: डीएम ललित मोहन रयाल के एक साल में 31,979 वाद निपटे, 34,897 वारिसों को लाभ

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक, डिग्री कॉलेजों में निर्माण कार्यों और कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्रों पर चर्चा। Uttarakhand News: हर जिले में बनेगा कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्र, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Uttarakhand News: हर जिले में बनेगा कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्र, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
: देहरादून में मोहकमपुर–आशारोड़ी एलिवेटेड रोड परियोजना को लेकर धरना दे रहे प्रभावितों से वार्ता करते जिला प्रशासन और एनएचएआई के प्रतिनिधि। Dehradun News: मोहकमपुर–आशारोड़ी एलिवेटेड रोड प्रकरण पर प्रशासन की पहल, 24 अक्टूबर को अहम बैठक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: मोहकमपुर–आशारोड़ी एलिवेटेड रोड प्रकरण पर प्रशासन की पहल, 24 अक्टूबर को अहम बैठक

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
देहरादून के दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी बढ़ाने की योजना Dehradun News: देहरादून के 19 शैडो एरिया में पहुंचेगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम के सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: देहरादून के 19 शैडो एरिया में पहुंचेगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम के सख्त निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
लालकुआं में नैनीताल दुग्ध संघ के नवनियुक्त डायरेक्टर थान सिंह बिष्ट का स्वागत करते अध्यक्ष मुकेश बोरा। Nainital News: नैनीताल दुग्ध संघ में थान सिंह बिष्ट बने डायरेक्टर, भव्य स्वागत
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: नैनीताल दुग्ध संघ में थान सिंह बिष्ट बने डायरेक्टर, भव्य स्वागत

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो, विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए 124.21 करोड़ रुपये की स्वीकृति। Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला, छात्रों की मुफ्त किताबों के लिए ₹124.21 करोड़ मंजूर
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • शिक्षा

    Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला, छात्रों की मुफ्त किताबों के लिए ₹124.21 करोड़ मंजूर

  • नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल Nainital News: डीएम ललित मोहन रयाल के एक साल में 31,979 वाद निपटे, 34,897 वारिसों को लाभ
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: डीएम ललित मोहन रयाल के एक साल में 31,979 वाद निपटे, 34,897 वारिसों को लाभ

  • उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक, डिग्री कॉलेजों में निर्माण कार्यों और कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्रों पर चर्चा। Uttarakhand News: हर जिले में बनेगा कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्र, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • शिक्षा

    Uttarakhand News: हर जिले में बनेगा कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्र, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

  • : देहरादून में मोहकमपुर–आशारोड़ी एलिवेटेड रोड परियोजना को लेकर धरना दे रहे प्रभावितों से वार्ता करते जिला प्रशासन और एनएचएआई के प्रतिनिधि। Dehradun News: मोहकमपुर–आशारोड़ी एलिवेटेड रोड प्रकरण पर प्रशासन की पहल, 24 अक्टूबर को अहम बैठक
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: मोहकमपुर–आशारोड़ी एलिवेटेड रोड प्रकरण पर प्रशासन की पहल, 24 अक्टूबर को अहम बैठक

  • देहरादून के दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी बढ़ाने की योजना Dehradun News: देहरादून के 19 शैडो एरिया में पहुंचेगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम के सख्त निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: देहरादून के 19 शैडो एरिया में पहुंचेगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम के सख्त निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (477)
  • अल्मोड़ा (642)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,785)
  • उधमसिंह नगर (1,350)
  • क्राइम (3,547)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,013)
  • चमोली (457)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (752)
  • देहरादून (11,390)
  • नैनीताल (6,599)
  • पर्यटन (223)
  • पिथौरागढ़ (486)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (986)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,227)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,170)
  • रुद्रप्रयाग (723)
  • रोजगार (533)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (660)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (955)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला, छात्रों की मुफ्त किताबों के लिए ₹124.21 करोड़ मंजूर Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला, छात्रों की मुफ्त किताबों के लिए ₹124.21 करोड़ मंजूर Nainital News: डीएम ललित मोहन रयाल के एक साल में 31,979 वाद निपटे, 34,897 वारिसों को लाभ Nainital News: डीएम ललित मोहन रयाल के एक साल में 31,979 वाद निपटे, 34,897 वारिसों को लाभ Uttarakhand News: हर जिले में बनेगा कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्र, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश Uttarakhand News: हर जिले में बनेगा कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्र, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश Dehradun News: मोहकमपुर–आशारोड़ी एलिवेटेड रोड प्रकरण पर प्रशासन की पहल, 24 अक्टूबर को अहम बैठक Dehradun News: मोहकमपुर–आशारोड़ी एलिवेटेड रोड प्रकरण पर प्रशासन की पहल, 24 अक्टूबर को अहम बैठक Dehradun News: देहरादून के 19 शैडो एरिया में पहुंचेगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम के सख्त निर्देश Dehradun News: देहरादून के 19 शैडो एरिया में पहुंचेगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम के सख्त निर्देश