Nainital News: नैनीताल दुग्ध संघ में थान सिंह बिष्ट बने डायरेक्टर, भव्य स्वागत
नैनीताल दुग्ध संघ में थान सिंह बिष्ट को शपथ दिलाते अध्यक्ष मुकेश बोरा।
दिवंगत किशन सिंह बिष्ट के निधन से रिक्त पद पर सर्वसम्मति से हुआ मनोनयन, अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दिलाई शपथ; जनप्रतिनिधियों और दुग्ध संघ पदाधिकारियों ने किया स्वागत।
लालकुआं, 15 अक्टूबर 2026। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड में रामगढ़-धारी क्षेत्र के नवनियुक्त डायरेक्टर थान सिंह बिष्ट का भव्य स्वागत किया गया। दुग्ध संघ के ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित समारोह में संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने उन्हें पद एवं दायित्वों के निर्वहन की शपथ दिलाई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, दुग्ध संघ के पदाधिकारियों और सहकारिता क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।
रामगढ़-धारी क्षेत्र के डायरेक्टर स्वर्गीय किशन सिंह बिष्ट के आकस्मिक निधन से रिक्त हुए पद पर जिले की दुग्ध समितियों से जुड़े प्रतिनिधियों की सर्वसम्मति से थान सिंह बिष्ट को मनोनीत किया गया। इसके बाद दुग्ध संघ की बोर्ड बैठक में उपस्थित डायरेक्टरों एवं अधिकारियों की मौजूदगी में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। समारोह के दौरान नवनियुक्त डायरेक्टर को शॉल ओढ़ाकर, माल्यार्पण कर और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक नवीन दुम्का और विधायक दान सिंह भंडारी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने थान सिंह बिष्ट को बधाई दी। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि वह अपने अनुभव, समर्पण और सहयोग से दुग्ध उत्पादकों के हितों को मजबूती प्रदान करेंगे। साथ ही सहकारी दुग्ध व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
ये रहे मौजूद
समारोह में दुग्ध संघ के डायरेक्टर गोविंद सिंह मेहता, पुष्पा देवी, खष्टी देवी, आनंद सिंह नेगी, दीपा देवी, हेमा देवी, दीपा देवी रेकवाल एवं कृष्ण कुमार शर्मा उपस्थित रहे। इनके अलावा ज्येष्ठ प्रमुख कृपाल सिंह मेहता, खीमा शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, कोऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर निश्चल पांडे, दीपा बिष्ट, खीम सिंह बिष्ट, मनोज सुयाल, जीवन मेहरा, देवेंद्र सिंह बिष्ट, विजय मनराल तथा यूसीडीएफ के सामान्य प्रबंधक प्रेम सिंह नागपाल भी समारोह में शामिल हुए। इस दौरान दुग्ध संघ के अधिकारी-कर्मचारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
— Uttarakhand Morning Post

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


