Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर – ऐतिहासिक उत्तरायणी मेले का 13 जनवरी को होगा आगाज , तैयारियां शुरू
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • संस्कृति

बागेश्वर – ऐतिहासिक उत्तरायणी मेले का 13 जनवरी को होगा आगाज , तैयारियां शुरू

Mohan Chandra Joshi December 2, 2024
ख़बर शेयर करें -

Bageshwar News: दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट ,बागेश्वर विधायक पार्वती दास, कपकोट विधायक सुरेश गड़िया एवं जिलाधिकारी आशीष भटगांई की उपस्थिति में ऐतिहासिक, धार्मिक व पौराणिक उत्तरायणी मेला 2025 की तैयारियों को लेकर जनपद के जनप्रतिनिधियों ,गणमान्य व्यक्तियों, व्यापारियों तथा विभागीय अधिकारियों के साथ पहली बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर लोगों के सुझाव लिए गए तथा विचार विमर्श किया गया। बैठक में तय किया गया कि इस वर्ष उत्तरायणी मेला 07 दिन का कराया जाएगा ,जिसका शुभारंभ 13 जनवरी से होगा।

जिला कार्यालय सभागार में उत्तरायणी मेले की तैयारी संबंधी बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने कहा कि उत्तरायणी मेला बागेश्वर की पहचान है, मेले को शान्तिपूर्वक, साफ एवं स्वच्छ सम्पन्न कराने के लिए सभी का सहयोग होना जरूरी है। मेले की महत्ता को संरक्षित करते हुए इसका आयोजन किया जाएगा। मेले को भव्य रूप देने के लिए पूरी कोशिश की जायेगी ताकि बाहर से आने वाले लोग भी अच्छा संदेश लेकर जाएं। मेले की व्यवस्थाओं पर आपस में विचार विमर्श कर मेले को आकर्षक एवं भव्य रूप देने का पूरा प्रयास किया जाएगा। मेले में स्थानीय कलाकारों को पारम्परिक विधाओं को उजागर करने का मौका देने के साथ ही झोड़ाक्ष,चांचरी, छपेली, स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी प्राथमिकता के साथ होगा। उन्होंने कहा मेले को भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए सभी विभागों द्वारा नुमाईशखेत मैदान में स्टॉल लगाये जाएंगे। डीएम ने कहा कि पूरा मेला परिसर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेगा। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। इस हेतु जिलाधिकारी ने पुलिस को सभी आवश्यक तैयारियां यथा समय पूर्ण करने कब निर्देश दिए है। इस दौरान स्वच्छता का भी विशेष ध्यान देने और नशा मुक्ति को लेकर वाल राईटिंग स्लोगन के माध्यम से आमजनमानस को सन्देश देने पर भी जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News: धौलादेवी में शैक्षिक सुविधाओं को मजबूती, भेटा बडौली बना क्लस्टर विद्यालय

बैठक में तय किया गया कि मेले के उद्धघाटन के दिन सांस्कृतिक झॉंकियों के संचालन के समय वाहनों का आवागमन बन्द रखेंगे इसके लिए पुलिस विभाग को निर्देश दिये गये। सफाई व्यवस्था पर चर्चा करते हुए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सहित अधिशासी अभियंता लोनिवि,सिंचाई व एनएच को मेला शुरू होने से पूर्व सड़कों, नालियों, गलियों, मेला क्षेत्र, नदी तट ,घाटों ,मन्दिरों आदि की पर्याप्त सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए। अधिशासी अभियन्ता लोनिवि व सिंचाई को नदी के तटबंधों की सफाई, रंगरोगन व रैलिंग आदि बनाने की कार्यवाही समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। मेले के दौरान सफाई व्यवस्था दूरस्थ रखने हेतु जिलाधिकारी ने कहा कि मेले में सफाई व्यवस्था महत्वपूर्ण मुद्दा है इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय। पर्याप्त शौचालय व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।साथ ही पेयजल व्यवस्था सुचारू बनाये रखने हेतु जल संस्थान को कहा गया है।

मेला अवधि में ईई विद्युत को विद्युत आपूर्ति सुचारू बनाये रखने के निर्देश दिए तथा जहां जहां भी विद्युत व्यवस्था की जाती है उसे समय से पूर्ण करने को कहा गया। मेले के दौरान आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु जिला पूर्ति विभाग को निर्देशित किया गया। सर्वसम्मति से तय किया गया कि विभागीय प्रदर्शनी एवं स्टालों का निर्माण नुमाईशखेत मैदान में किया जायेगा। सांस्कृृतिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु स्थानीय कलाकारों को महत्व देने पर चर्चा की गई तथा उपलब्ध बजट के अनुसार कलाकारों को आमंत्रित करने पर सहमति बनी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: CM धामी ने NIM के सफल पर्वतारोहण अभियानों का किया फ्लैग-इन, पर्वतारोहियों को दी बधाई

खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन हेतु जिला क्रीडा अधिकारी को मेले के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताऐं आयोजित करने के निर्देश दिए गए। सेना के बैंड के माध्यम से मेले के स्वरूप को और भव्य एवं आकर्षण बनाने के लिए सैनिक कल्याण अधिकारी को पत्राचार करने के निर्देश दिए गए। मेले के दौरान शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस विभाग को पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती के लिए कहा गया।

यातायात व्यवस्था पर उपजिलाधिकारी बागेश्वर/मेलाधिकारी मोनिका ने कहा कि मेला अवधि में कपकोट-भराडी एवं रीमा को संचालित होने वाली वाहन पिण्डारी मोटर मार्ग स्थित टैक्सी स्टैण्ड से, काण्डा की ओर जाने-आने वाले वाहन मण्डलसेरा बाइपास से तथा गरूड को जाने-आने वाले बागेश्वर बस स्टैण्ड से ताकुला की ओर से आने-जाने वाले वाहन ताकुला मोटर मार्ग पेट्रोल पम्प तिराहे से संचालित होती है। बैठक में तय किया गया कि यातायात व्यवस्था इस प्रकार हो कि मेलार्थियों व श्रृद्धालुओं के आवागमन में किसी तरह की अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़ें तथा जाम की स्थिति भी उत्पन्न न होने पाए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने मास्टर प्लान के दिए निर्देश

इस दौरान दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट व विधायक पार्वती दास ,सुरेश गड़िया ने उत्तरायणी मेले को भव्य एवं दिव्य बनाने के लिए सभी के सहयोग की अपेक्षा करते हुए सामंजस्य के साथ कार्य करने पर बल दिया। उन्होंने यातायात के साथ ही सुरक्षा व्यस्था दुरूस्त रखने के निर्देश दिए। मेले का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार के साथ ही यहां की पारम्परिक संस्कृति,उत्पादों को देश और दुनिया में पहचान दिलाने के लिए सोशल मीडिया व डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, एडीएम एनएस नबियाल ,उपजिलाधिकारी मोनिका, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ कुमार आदित्य तिवारी ,सीओ अंकित कंडारी सहित निवर्तमान अध्यक्ष नगर पालिका सुरेश खेतवाल, इंदर सिंह परिहार, दलीप सिंह खेतवाल ,नरेंद्र खेतवाल, संजय शाह जगाती, गोविंद सिंह भण्डारी, जयन्त भाकुनी ,वृक्ष प्रेमी किशन सिंह मलडा, व्यापार संघ अध्यक्ष कवि जोशी, हरीश सोनी, बाला दत्त तिवारी, जिलाध्यक्ष कांग्रेस भगत डसीला, भुवन काण्डपाल, नीमा दफौटी, प्रधान पुजारी नन्दन रावल, मोहन उप्रेती ,कुंदन धपोला, बब्लू नेगी, गीता रावल, दीपक खेतवाल समेत अन्य विभागीय अधिकारी, व्यापारी एवं जनप्रतिनिधि व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: bageshwar News Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर तैयारियां शुरू देवभूमि उत्तराखंड बागेश्वर - ऐतिहासिक उत्तरायणी मेले का 13 जनवरी को होगा आगाज मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

अल्मोड़ा के धौलादेवी में राजकीय इंटर कॉलेज भेटा बडौली का क्लस्टर विद्यालय Almora News: धौलादेवी में शैक्षिक सुविधाओं को मजबूती, भेटा बडौली बना क्लस्टर विद्यालय
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • शिक्षा

Almora News: धौलादेवी में शैक्षिक सुविधाओं को मजबूती, भेटा बडौली बना क्लस्टर विद्यालय

Mohan Chandra Joshi September 24, 2026
खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण किया खटीमा में CM धामी ने ₹7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, ₹108.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

खटीमा में CM धामी ने ₹7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, ₹108.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास

Mohan Chandra Joshi September 24, 2026
टिहरी झील को ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की तैयारी Uttarakhand News: टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने मास्टर प्लान के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • पर्यटन

Uttarakhand News: टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने मास्टर प्लान के दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 24, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने NIM के सफल पर्वतारोहण अभियानों का फ्लैग-इन किया Uttarakhand News: CM धामी ने NIM के सफल पर्वतारोहण अभियानों का किया फ्लैग-इन, पर्वतारोहियों को दी बधाई
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: CM धामी ने NIM के सफल पर्वतारोहण अभियानों का किया फ्लैग-इन, पर्वतारोहियों को दी बधाई

Mohan Chandra Joshi September 24, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकास योजनाओं को मंजूरी देते हुए Uttarakhand News: CM धामी ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: CM धामी ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

Mohan Chandra Joshi September 23, 2026
देहरादून में ड्रॉपआउट छात्राओं को दोबारा स्कूल से जोड़ने की पहल Dehradun News: जिला प्रशासन की पहल से 112 ड्रॉपआउट छात्राओं को मिला स्कूल में दाखिला
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Dehradun News: जिला प्रशासन की पहल से 112 ड्रॉपआउट छात्राओं को मिला स्कूल में दाखिला

Mohan Chandra Joshi September 23, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • अल्मोड़ा के धौलादेवी में राजकीय इंटर कॉलेज भेटा बडौली का क्लस्टर विद्यालय Almora News: धौलादेवी में शैक्षिक सुविधाओं को मजबूती, भेटा बडौली बना क्लस्टर विद्यालय
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • शिक्षा

    Almora News: धौलादेवी में शैक्षिक सुविधाओं को मजबूती, भेटा बडौली बना क्लस्टर विद्यालय

  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण किया खटीमा में CM धामी ने ₹7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, ₹108.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर

    खटीमा में CM धामी ने ₹7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, ₹108.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास

  • टिहरी झील को ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की तैयारी Uttarakhand News: टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने मास्टर प्लान के दिए निर्देश
    • उत्तराखंड
    • टिहरी
    • पर्यटन

    Uttarakhand News: टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने मास्टर प्लान के दिए निर्देश

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने NIM के सफल पर्वतारोहण अभियानों का फ्लैग-इन किया Uttarakhand News: CM धामी ने NIM के सफल पर्वतारोहण अभियानों का किया फ्लैग-इन, पर्वतारोहियों को दी बधाई
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: CM धामी ने NIM के सफल पर्वतारोहण अभियानों का किया फ्लैग-इन, पर्वतारोहियों को दी बधाई

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकास योजनाओं को मंजूरी देते हुए Uttarakhand News: CM धामी ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: CM धामी ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (469)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (286)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,559)
  • उधमसिंह नगर (1,336)
  • क्राइम (3,517)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,004)
  • चमोली (455)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (304)
  • दुर्घटना (735)
  • देहरादून (11,281)
  • नैनीताल (6,547)
  • पर्यटन (220)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,202)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (526)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (651)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (940)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Almora News: धौलादेवी में शैक्षिक सुविधाओं को मजबूती, भेटा बडौली बना क्लस्टर विद्यालय Almora News: धौलादेवी में शैक्षिक सुविधाओं को मजबूती, भेटा बडौली बना क्लस्टर विद्यालय खटीमा में CM धामी ने ₹7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, ₹108.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास खटीमा में CM धामी ने ₹7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, ₹108.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास Uttarakhand News: टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने मास्टर प्लान के दिए निर्देश Uttarakhand News: टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने मास्टर प्लान के दिए निर्देश Uttarakhand News: CM धामी ने NIM के सफल पर्वतारोहण अभियानों का किया फ्लैग-इन, पर्वतारोहियों को दी बधाई Uttarakhand News: CM धामी ने NIM के सफल पर्वतारोहण अभियानों का किया फ्लैग-इन, पर्वतारोहियों को दी बधाई Uttarakhand News: CM धामी ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी Uttarakhand News: CM धामी ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी