Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर: ‘चार साल—बेमिसाल’ कार्यक्रम में योजनाओं की झलक, गरुड़ में लाभार्थियों को चेक व उपकरण वितरित
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

बागेश्वर: ‘चार साल—बेमिसाल’ कार्यक्रम में योजनाओं की झलक, गरुड़ में लाभार्थियों को चेक व उपकरण वितरित

Mohan Chandra Joshi March 24, 2026
ख़बर शेयर करें -

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

बागेश्वर 24 मार्च 2026: प्रदेश सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत मंगलवार को विकासखंड गरुड़ में ‘चार साल–बेमिसाल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या ने दीप प्रज्वलित कर किया।

अपने संबोधन में जिला पंचायत अध्यक्ष ने इस अवसर को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ‘विकल्प रहित संकल्प’ के ध्येय वाक्य के साथ निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां जनकल्याण को समर्पित हैं और अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। उन्होंने बीते चार वर्षों में बुनियादी ढांचे से लेकर सामाजिक सुरक्षा तक हुए व्यापक विकास कार्यों को रेखांकित करते हुए कहा कि इससे जनता का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में 11 नवंबर तक शुष्क रहेगा मौसम, जानें पहाड़-मैदान का तापमान

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख किशन सिंह बोरा ने कहा कि सरकार की कार्यप्रणाली धरातल पर सकारात्मक बदलाव ला रही है। उन्होंने कहा कि विकासखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी और जनसुविधाओं का विस्तार इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं।

इस अवसर पर ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए क्लस्टर लेवल फेडरेशन ‘जय मां भगवती आजीविका स्वायत्त सहकारिता’ को चेक प्रदान किया गया। जो धनराशि अल्ट्रा पुअर गतिविधियों, व्यक्तिगत एवं सामुदायिक उद्यमों, शेयर धन मैचिंग ग्रांट तथा सीड रिवॉल्विंग फंड के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता और राष्ट्रभावना का विकास होता है – मुख्यमंत्री धामी

सहायक निदेशक, डेरी विकास विभाग बागेश्वर एवं समस्त फील्ड स्टाफ गरुड क्षेत्र के द्वारा प्रतिभाग किया गया. कार्यक्रम में गरुड क्षेत्र की 20 दुग्ध समितियों के 80 दुग्ध उत्पादकों के द्वारा प्रतिभाग किया गया. कार्यक्रम में 14 दुग्ध उत्पादकों को जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख के माध्यम से स्वच्छ दुग्ध उत्पादन किट वितरण कराया गया।

कार्यक्रम में कौशल विकास एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देते हुए ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रमाण पत्र प्राप्त करने वालों में हरीश चंद्र आर्य, पूनम गोस्वामी, सुनीता देवी, हेम चंद्र एवं नीमा शामिल रहे।

सामाजिक कल्याण के तहत नौ दिव्यांग एवं वृद्धजनों को छड़ी, श्रवण यंत्र, व्हीलचेयर एवं बैसाखी जैसे सहायक उपकरण वितरित किए गए। साथ ही, व्यक्तिगत सहायता योजनाओं के अंतर्गत एक लाभार्थी को शादी अनुदान योजना के तहत 50 हजार रुपये तथा एक अन्य लाभार्थी को अटल आवास योजना के अंतर्गत 1.30 लाख रुपये की धनराशि के चेक प्रदान किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  Champawat News: शीतलहर और बर्फबारी से निपटने की तैयारी तेज, डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा, जिला पंचायत सदस्य जनार्दन लोहनी, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख नंदन सिंह थापा, सेवायोजन अधिकारी प्रवीण कुमार गोस्वामी, खंड विकास अधिकारी ख्याली राम, जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास) मंजुलता यादव, उद्यान अधिकारी हरीश चंद्र, पर्यटन अधिकारी पी.के. गौतम, सहायक निदेशक डेयरी अनुराग मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता ने सहभागिता करते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Bageshwar News- Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest news Bageshwar Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

बागेश्वर अधिवक्ता हत्याकांड का खुलासा, महिला और उसका भाई गिरफ्तार Bageshwar News Update: अधिवक्ता हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, प्रेमिका और उसका भाई गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • बागेश्वर

Bageshwar News Update: अधिवक्ता हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, प्रेमिका और उसका भाई गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi November 4, 2026
उत्तराखंड विजिलेंस की भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand News: विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 6 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया यह अधिकारी
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • पौड़ी

Uttarakhand News: विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 6 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया यह अधिकारी

Mohan Chandra Joshi November 4, 2026
देहरादून के मोहब्बेवाला में कार के ऊपर पलटा कंटेनर, भीषण सड़क हादसे का दृश्य। Dehradun Accident: भीषण सड़क हादसे में परिवार के तीन सदस्यों समेत चार की मौत, कार पर पलटा कंटेनर
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • देहरादून

Dehradun Accident: भीषण सड़क हादसे में परिवार के तीन सदस्यों समेत चार की मौत, कार पर पलटा कंटेनर

Mohan Chandra Joshi November 4, 2026
बिंदुखत्ता की दुग्ध समितियों में बोनस वितरण कार्यक्रम के दौरान दुग्ध उत्पादकों को सम्मानित करते दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा। Lalkuan News: बिंदुखत्ता की छह दुग्ध समितियों में 42.46 लाख का बोनस वितरित
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Lalkuan News: बिंदुखत्ता की छह दुग्ध समितियों में 42.46 लाख का बोनस वितरित

Mohan Chandra Joshi November 4, 2026
गाजियाबाद में 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के समापन अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता और राष्ट्रभावना का विकास होता है – मुख्यमंत्री धामी
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • देहरादून

खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता और राष्ट्रभावना का विकास होता है – मुख्यमंत्री धामी

Mohan Chandra Joshi November 4, 2026
लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी को उत्कृष्ट सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों के लिए सम्मानित करते हुए गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन उत्तराखंड के पदाधिकारी। Lalkuan News: नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी को विशेष सम्मान
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Lalkuan News: नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी को विशेष सम्मान

Mohan Chandra Joshi November 4, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • बागेश्वर अधिवक्ता हत्याकांड का खुलासा, महिला और उसका भाई गिरफ्तार Bageshwar News Update: अधिवक्ता हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, प्रेमिका और उसका भाई गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • बागेश्वर

    Bageshwar News Update: अधिवक्ता हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, प्रेमिका और उसका भाई गिरफ्तार

  • उत्तराखंड विजिलेंस की भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand News: विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 6 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया यह अधिकारी
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • पौड़ी

    Uttarakhand News: विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 6 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया यह अधिकारी

  • देहरादून के मोहब्बेवाला में कार के ऊपर पलटा कंटेनर, भीषण सड़क हादसे का दृश्य। Dehradun Accident: भीषण सड़क हादसे में परिवार के तीन सदस्यों समेत चार की मौत, कार पर पलटा कंटेनर
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • देहरादून

    Dehradun Accident: भीषण सड़क हादसे में परिवार के तीन सदस्यों समेत चार की मौत, कार पर पलटा कंटेनर

  • बिंदुखत्ता की दुग्ध समितियों में बोनस वितरण कार्यक्रम के दौरान दुग्ध उत्पादकों को सम्मानित करते दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा। Lalkuan News: बिंदुखत्ता की छह दुग्ध समितियों में 42.46 लाख का बोनस वितरित
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Lalkuan News: बिंदुखत्ता की छह दुग्ध समितियों में 42.46 लाख का बोनस वितरित

  • गाजियाबाद में 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के समापन अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता और राष्ट्रभावना का विकास होता है – मुख्यमंत्री धामी
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • देहरादून

    खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता और राष्ट्रभावना का विकास होता है – मुख्यमंत्री धामी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (481)
  • अल्मोड़ा (650)
  • उत्तरकाशी (296)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (26,018)
  • उधमसिंह नगर (1,364)
  • क्राइम (3,585)
  • खेल (369)
  • चंपावत (1,022)
  • चमोली (469)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (772)
  • देहरादून (11,491)
  • नैनीताल (6,652)
  • पर्यटन (229)
  • पिथौरागढ़ (491)
  • पौड़ी (321)
  • बागेश्वर (994)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,247)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,178)
  • रुद्रप्रयाग (729)
  • रोजगार (538)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (668)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,386)
  • हरिद्वार (960)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Bageshwar News Update: अधिवक्ता हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, प्रेमिका और उसका भाई गिरफ्तार Bageshwar News Update: अधिवक्ता हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, प्रेमिका और उसका भाई गिरफ्तार Uttarakhand News: विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 6 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया यह अधिकारी Uttarakhand News: विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 6 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया यह अधिकारी Dehradun Accident: भीषण सड़क हादसे में परिवार के तीन सदस्यों समेत चार की मौत, कार पर पलटा कंटेनर Dehradun Accident: भीषण सड़क हादसे में परिवार के तीन सदस्यों समेत चार की मौत, कार पर पलटा कंटेनर Lalkuan News: बिंदुखत्ता की छह दुग्ध समितियों में 42.46 लाख का बोनस वितरित Lalkuan News: बिंदुखत्ता की छह दुग्ध समितियों में 42.46 लाख का बोनस वितरित खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता और राष्ट्रभावना का विकास होता है – मुख्यमंत्री धामी खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता और राष्ट्रभावना का विकास होता है – मुख्यमंत्री धामी