नैनीताल- जिले के नए मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डे ने संभाला कार्यभार
Nainital News- नैनीताल जिले के नवागंतुक मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डे द्वारा मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल के पद पर अपना विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया गया है।
कार्यवाहक ग्रहण के उपरांत उन्होंने विकास भवन भीमताल स्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक बैठक कर जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी से उन्हें अवगत कराया। इससे पूर्व जनपद में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर कार्यभार ग्रहण पर विकास भवन भीमताल स्थित विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी द्वारा उन्हें ग्राम्य विकास विभाग सहित विकास से संबंधित विभिन्न विभागों के अंतर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


