Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Agniveer Bharti 2027: बनबसा सैन्य स्टेशन में अग्निवीर भर्ती हेतु सभी तैयारियाँ पूर्ण, 27 फरवरी से होगा आयोजन
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • रोजगार

Agniveer Bharti 2027: बनबसा सैन्य स्टेशन में अग्निवीर भर्ती हेतु सभी तैयारियाँ पूर्ण, 27 फरवरी से होगा आयोजन

Mohan Chandra Joshi February 25, 2026
ख़बर शेयर करें -

बनबसा सैन्य स्टेशन में 27 फरवरी से अग्निवीर रैली परीक्षा, 4000 से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

Champawat News- आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस पिथौरागढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुमाऊं मंडल के जनपद पिथौरागढ़ एवं चम्पावत के अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली के अंतर्गत ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा दिनांक 27 फरवरी 2026 से 05 मार्च 2026 तक बनबसा मिलिट्री स्टेशन में आयोजित की जाएगी।

यह आयोजन मुख्यालय भर्ती क्षेत्र (उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड) के अधीन संपन्न होगा।

इस भर्ती प्रक्रिया में अग्निवीर की विभिन्न श्रेणियों—सामान्य ड्यूटी, लिपिक/स्टोरकीपर टेक्नीशियन, तकनीकी तथा ट्रेड्समैन (आठवीं एवं दसवीं उत्तीर्ण)—के लिए 4000 से अधिक ऑनलाइन परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे।

अग्निवीर श्रेणी की भर्ती हेतु सभी अभ्यर्थियों को रैली स्थल पर अनिवार्य रूप से अपने समस्त आवश्यक अभिलेख साथ लाने होंगे, जिनमें हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट अंकपत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), एनसीसी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), संबंध प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), राज्य/राष्ट्रीय खेल प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), अविवाहित प्रमाण पत्र तथा चरित्र प्रमाण पत्र शामिल हैं। सभी शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर सामूहिक संदेश के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश प्रेषित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती, मुख्य सचिव ने मांगी एएनपीआर की एकीकृत कार्ययोजना

भर्ती प्रक्रिया को अधिक स्पष्ट एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से कार्यालय द्वारा अभिलेख सत्यापन प्रक्रिया तथा अग्निवीर श्रेणी हेतु “क्या करें एवं क्या न करें” विषय पर एक यूट्यूब वीडियो लिंक भी जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आंगनबाड़ी व्यवस्था मजबूत करने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

कार्यालय ने अभ्यर्थियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे किसी भी प्रकार की प्रदर्शन क्षमता बढ़ाने वाली प्रतिबंधित वस्तुओं का सेवन न करें तथा किसी भी दलाल या एजेंट के झांसे में न आएं, क्योंकि भारतीय सेना में चयन प्रक्रिया पूर्णतः निष्पक्ष एवं पारदर्शी है।

0 me9 फ

गौरतलब है कि विगत 09 फरवरी 2026 को जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित संयुक्त सिविल–मिलिट्री समन्वय बैठक में जिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की गई थी। उन्होंने अपर जिलाधिकारी के.एन. गोस्वामी को कार्यक्रम का नोडल अधिकारी नामित किया तथा उपजिलाधिकारी टनकपुर अनुराग आर्य को भर्ती स्थल का संयुक्त निरीक्षण कर आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस पिथौरागढ़ को निर्बाध एवं सुरक्षित आयोजन हेतु समस्त आवश्यक प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: भीषण गर्मी के बीच IMD ने दी राहत की खबर, जानिए कब होगी हवाओं संग बारिश

भर्ती प्रक्रिया के सुचारू संचालन हेतु अतिरिक्त परिवहन बसों की व्यवस्था, पेयजल टैंकर, सफाई कर्मियों की तैनाती, एम्बुलेंस सेवा, विद्युत आपूर्ति तथा चिकित्सकीय दल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।

इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी द्वारा भर्ती स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की गई।

उन्होंने बताया कि 27 एवं 28 फरवरी को पिथौरागढ़ जनपद के लगभग 2500 अभ्यर्थी तथा 01, 02 एवं 03 मार्च को चम्पावत जनपद के लगभग 1500 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।

इस अवसर पर कर्नल राहुल मेलगे, एआरटीओ श्री सुरेंद्र कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Featured Latest news Champawat Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News

Related Stories

उत्तराखंड में गर्म मौसम और बदलते आसमान के साथ बारिश की संभावना का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand Weather Update: भीषण गर्मी के बीच IMD ने दी राहत की खबर, जानिए कब होगी हवाओं संग बारिश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: भीषण गर्मी के बीच IMD ने दी राहत की खबर, जानिए कब होगी हवाओं संग बारिश

Mohan Chandra Joshi May 27, 2026
अस्पताल से जुड़ी घटना को दर्शाती महिला की प्रतीकात्मक तस्वीर। Dehradun Crime: अस्पताल में काउंसलिंग के बहाने महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी हिरासत में
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: अस्पताल में काउंसलिंग के बहाने महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी हिरासत में

Mohan Chandra Joshi May 27, 2026
नैनीताल जिले में प्रशासनिक फेरबदल के तहत तीन उपजिलाधिकारियों के तबादले का प्रतीकात्मक दृश्य। नैनीताल में प्रशासनिक फेरबदल, तीन उपजिलाधिकारियों के तबादले, नई तैनाती के आदेश जारी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

नैनीताल में प्रशासनिक फेरबदल, तीन उपजिलाधिकारियों के तबादले, नई तैनाती के आदेश जारी

Mohan Chandra Joshi May 26, 2026
सांसद अजय भट्ट ट्रेन संबंधी निर्णय पर जानकारी साझा करते हुए। मुंबई–काठगोदाम सुपरफास्ट ट्रेन के नियमित संचालन को मंजूरी, सांसद अजय भट्ट के प्रयास सफल; शेड्यूल जारी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

मुंबई–काठगोदाम सुपरफास्ट ट्रेन के नियमित संचालन को मंजूरी, सांसद अजय भट्ट के प्रयास सफल; शेड्यूल जारी

Mohan Chandra Joshi May 26, 2026
नैनीताल लोक भवन में राज्यपाल द्वारा ऐप लोकार्पण एवं प्रशिक्षण सामग्री जारी करते हुए कार्यक्रम का दृश्य। नैनीताल: राज्यपाल ने ‘फिन बोध’ और ‘उत्तरावाणी’ ऐप का लोकार्पण किया, होमस्टे प्रशिक्षण सामग्री भी जारी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

नैनीताल: राज्यपाल ने ‘फिन बोध’ और ‘उत्तरावाणी’ ऐप का लोकार्पण किया, होमस्टे प्रशिक्षण सामग्री भी जारी

Mohan Chandra Joshi May 26, 2026
देहरादून कलेक्ट्रेट में निरीक्षण के दौरान अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। देहरादून डीएम का कलेक्ट्रेट में औचक निरीक्षण, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून डीएम का कलेक्ट्रेट में औचक निरीक्षण, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर

Mohan Chandra Joshi May 26, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में गर्म मौसम और बदलते आसमान के साथ बारिश की संभावना का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand Weather Update: भीषण गर्मी के बीच IMD ने दी राहत की खबर, जानिए कब होगी हवाओं संग बारिश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: भीषण गर्मी के बीच IMD ने दी राहत की खबर, जानिए कब होगी हवाओं संग बारिश

  • अस्पताल से जुड़ी घटना को दर्शाती महिला की प्रतीकात्मक तस्वीर। Dehradun Crime: अस्पताल में काउंसलिंग के बहाने महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी हिरासत में
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime: अस्पताल में काउंसलिंग के बहाने महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी हिरासत में

  • नैनीताल जिले में प्रशासनिक फेरबदल के तहत तीन उपजिलाधिकारियों के तबादले का प्रतीकात्मक दृश्य। नैनीताल में प्रशासनिक फेरबदल, तीन उपजिलाधिकारियों के तबादले, नई तैनाती के आदेश जारी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    नैनीताल में प्रशासनिक फेरबदल, तीन उपजिलाधिकारियों के तबादले, नई तैनाती के आदेश जारी

  • सांसद अजय भट्ट ट्रेन संबंधी निर्णय पर जानकारी साझा करते हुए। मुंबई–काठगोदाम सुपरफास्ट ट्रेन के नियमित संचालन को मंजूरी, सांसद अजय भट्ट के प्रयास सफल; शेड्यूल जारी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    मुंबई–काठगोदाम सुपरफास्ट ट्रेन के नियमित संचालन को मंजूरी, सांसद अजय भट्ट के प्रयास सफल; शेड्यूल जारी

  • नैनीताल लोक भवन में राज्यपाल द्वारा ऐप लोकार्पण एवं प्रशिक्षण सामग्री जारी करते हुए कार्यक्रम का दृश्य। नैनीताल: राज्यपाल ने ‘फिन बोध’ और ‘उत्तरावाणी’ ऐप का लोकार्पण किया, होमस्टे प्रशिक्षण सामग्री भी जारी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    नैनीताल: राज्यपाल ने ‘फिन बोध’ और ‘उत्तरावाणी’ ऐप का लोकार्पण किया, होमस्टे प्रशिक्षण सामग्री भी जारी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (433)
  • अल्मोड़ा (597)
  • उत्तरकाशी (280)
  • उत्तरप्रदेश (112)
  • उत्तराखंड (24,202)
  • उधमसिंह नगर (1,269)
  • क्राइम (3,372)
  • खेल (351)
  • चंपावत (939)
  • चमोली (428)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (286)
  • दुर्घटना (594)
  • देहरादून (10,585)
  • नैनीताल (6,255)
  • पर्यटन (204)
  • पिथौरागढ़ (474)
  • पौड़ी (306)
  • बागेश्वर (951)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (994)
  • यात्रा (388)
  • राजनीति (394)
  • राष्ट्रीय (1,112)
  • रुद्रप्रयाग (696)
  • रोजगार (482)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (600)
  • संस्कृति (228)
  • स्वास्थ्य (1,338)
  • हरिद्वार (874)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: भीषण गर्मी के बीच IMD ने दी राहत की खबर, जानिए कब होगी हवाओं संग बारिश Uttarakhand Weather Update: भीषण गर्मी के बीच IMD ने दी राहत की खबर, जानिए कब होगी हवाओं संग बारिश Dehradun Crime: अस्पताल में काउंसलिंग के बहाने महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी हिरासत में Dehradun Crime: अस्पताल में काउंसलिंग के बहाने महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी हिरासत में नैनीताल में प्रशासनिक फेरबदल, तीन उपजिलाधिकारियों के तबादले, नई तैनाती के आदेश जारी नैनीताल में प्रशासनिक फेरबदल, तीन उपजिलाधिकारियों के तबादले, नई तैनाती के आदेश जारी मुंबई–काठगोदाम सुपरफास्ट ट्रेन के नियमित संचालन को मंजूरी, सांसद अजय भट्ट के प्रयास सफल; शेड्यूल जारी मुंबई–काठगोदाम सुपरफास्ट ट्रेन के नियमित संचालन को मंजूरी, सांसद अजय भट्ट के प्रयास सफल; शेड्यूल जारी नैनीताल: राज्यपाल ने ‘फिन बोध’ और ‘उत्तरावाणी’ ऐप का लोकार्पण किया, होमस्टे प्रशिक्षण सामग्री भी जारी नैनीताल: राज्यपाल ने ‘फिन बोध’ और ‘उत्तरावाणी’ ऐप का लोकार्पण किया, होमस्टे प्रशिक्षण सामग्री भी जारी