Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उपलब्धि: उत्तराखंड को मिला मोस्ट फिल्म फ्रेंडली पुरस्कार, CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

उपलब्धि: उत्तराखंड को मिला मोस्ट फिल्म फ्रेंडली पुरस्कार, CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

Mohan Chandra Joshi September 30, 2022
ख़बर शेयर करें -
  • 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में उत्तराखण्ड को मिला Most Film Friendly State (Special Mention)  पुरस्कार
  • उत्तराखण्ड में फिल्म निर्माता-निर्देशकों को राज्य सरकार से मिला प्रोत्साहन – बंशीधर तिवारी

नई दिल्ली : 30 सितम्बर, 2022                                                  
नई दिल्ली, विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा उत्तराखण्ड को 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के अन्तर्गत Most Film Friendly State (Special Mention)  पुरस्कार प्रदान किया गया। राज्य सरकार की ओर से यह पुरस्कार महानिदेशक, सूचना एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद बंशीधर तिवारी द्वारा प्राप्त किया गया है।

महानिदेशक, सूचना एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद बंशीधर तिवारी ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य को यह पुरस्कार मिलने से प्रदेश में फिल्मों की शूटिंग को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा। महानिदेशक, सूचना ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा फिल्म उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये है। राज्य सरकार में फिल्म निर्माता-निर्देशकों के लिए अनुकूल माहौल बनाया गया है, जिसका परिणाम है कि आज उत्तराखण्ड को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री धामी द्वारा प्रदेश की फिल्म नीति को और अधिक आकर्षक बनाया जा रहा है। फिल्म नीति को और अधिक आकर्षक और व्यावहारिक बनाया जा रहा है। इससे राज्य में फिल्म निर्माण क्षेत्र को और अधिक प्रोत्साहित किया जा सकेगा। राज्य में अधिक से अधिक फिल्म निर्माता आ सकेंगे और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ सकेंगे। राज्य सरकार द्वारा फिल्म नीति को आकर्षक बनाया गया है, जिसमें सिंगल विंडो शूटिंग अनुमति प्रदान किया जाना। अब राज्य में शूटिंग हेतु कोई भी शुल्क नही लिया जा रहा है। नई फिल्म नीति में रुपये 1.5 करोड़ तक अनुदान दिये जाने की व्यवस्था है। इसके साथ ही शूटिंग अवधि में पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराया जाना शामिल है। क्षेत्रीय फिल्मों को स्थानीय सिनेमाघरों द्वारा सप्ताह में एक शो अनिवार्य रूप से दिखाया जाना है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा

महानिदेशक, सूचना एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद बंशीधर तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के इस पुरस्कार के लिए उत्तराखण्ड राज्य का चयन हम सभी के लिए गौरव की बात है। अल्प कार्यकाल में देश के अन्य राज्यों को पीछे छोड़ते हुए उत्तराखण्ड राज्य का इस पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। उन्होंने कहा की आगे भी सुविधा और सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा ताकि अधिक से अधिक फ़िल्मों की शूटिंग उत्तराखंड में हो सके और उत्तराखंड विश्व पटल पर अपनी उपस्थिति और बेहतर तरीक़े से दर्ज करा सके।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन

उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी डॉ. नितिन उपाध्याय ने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य को 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के अन्तर्गत Most Film Friendly State (Special Mention) का पुरस्कार प्रदान किया गया है। भारत सरकार द्वारा यह पुरस्कार फिल्म उद्योग को आगे बढ़ाने, जिसमें राज्य में फिल्म निर्माण के लिए अनुकूल वातवारण तैयार करना शामिल है। इसके साथ ही फिल्म और कला क्षेत्र को प्रोत्साहन देना एवं बंद पड़े सिनेमा हॉल को फिर से खोलने के लिए प्रोत्साहित करना है। उत्तराखण्ड राज्य को यह पुरस्कार राज्य में फिल्म निर्माण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया है।राज्य में उत्तराखण्ड राज्य सरकार द्वारा फिल्म निर्माताओं की सुविधाओं के दृष्टिगत आकर्षक फिल्म नीति लागू की गई है। विगत एक वर्ष में राज्य में 150 से अधिक फिल्मों, धारावाहिक, डाक्यूमेंट्री आदि की शूटिंग की गई है। इनमें द कश्मीर फ़ाइल, मीटर चालू, बत्ती गुल, परमाणु, बाटला हाउस, कबीर सिंह, केदारनाथ, नरेन्द्र मोदी, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, परमाणु, रागदेश, तड़प, वार, डिस्कवरी चैनल पर प्रसारित कार्यक्रम Man vs Wild आदि कई बड़े नाम भी शामिल है। वर्ष 2017 के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के अन्तर्गत Special Mention Certificate for Film Friendly Environment पुरस्कार प्रदान किया गया था। वर्ष 2017 में पर्यटन पुरस्कार के अर्न्तगत उत्तराखण्ड राज्य को “राष्ट्रीय फिल्म संवर्धन हितैषी राज्य” का पुरस्कार प्रदान किया गया है। वर्ष-2018 के तहत सर्वश्रेष्ठ फिल्म प्रमोशन फ्रेण्डली स्टेट पुरस्कार-2018, वर्ष-2019 में मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट का प्रथम पुरस्कार-2019 मिला है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, दिए कड़े निर्देश

इन पुरस्कारों हेतु राष्ट्रीय स्तर पर गठित चयन समिति द्वारा निर्धारित मानकों का परीक्षण कर यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। पुरस्कार हेतु निर्धारितों मानकों के अनुसार विवरण भारत सरकार को प्रेषित की किया जाता है, जिसमें  Ease of filming, Infrastructure, सब्सिडी, Database, Marketing and Promotion एवं विगत वर्षो में राज्य में शूटिंग की गई फिल्मों की संख्या का विवरण प्रदान करना होता है।

  • 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के अन्तर्गत Most Film Friendly (Special Mention) पुरस्कार उत्तराखण्ड को प्राप्त हुआ है।

“यह समस्त देवभूमिवासियों के लिए गौरवान्वित करने वाला क्षण है। सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई। राज्य सरकार फिल्म शूटिंग को बढ़ावा देने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है।फिल्म शूटिंग संबंधित अनुमति प्रक्रिया का सरलीकरण किया गया है।फिल्म नीति को और बेहतर बनाया जाएगा। “

  • श्री पुष्कर सिंह धामी
  • मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई Hindi News Uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड खबर उत्तराखंड से खबर उपलब्धि: उत्तराखंड को मिला मोस्ट फिल्म फ्रेंडली पुरस्कार देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड लेटेस्ट खबर उत्तराखंड

Related Stories

नैनीताल जिला पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण करते मुख्य विकास अधिकारी Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 1, 2026
लालकुआं और हल्दूचौड़ में हुए सड़क हादसों का संयुक्त दृश्य Lalkuan News: लालकुआं में दो सड़क हादसे, किशोरी की मौत; तीन घायल
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Lalkuan News: लालकुआं में दो सड़क हादसे, किशोरी की मौत; तीन घायल

Mohan Chandra Joshi October 1, 2026
देहरादून में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की समीक्षा करते हुए Dehradun News: यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, दिए कड़े निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, दिए कड़े निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 1, 2026
वन्यजीव सप्ताह-2026 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सम्मानित करते हुए सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा

Mohan Chandra Joshi October 1, 2026
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन

Mohan Chandra Joshi October 1, 2026
नैनीताल में भूमि नामांतरण मामले की जांच के निर्देश देते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत Nainital News: फर्जी आधार-मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि नामांतरण, आयुक्त ने दिए FIR के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: फर्जी आधार-मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि नामांतरण, आयुक्त ने दिए FIR के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 30, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • नैनीताल जिला पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण करते मुख्य विकास अधिकारी Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश

  • लालकुआं और हल्दूचौड़ में हुए सड़क हादसों का संयुक्त दृश्य Lalkuan News: लालकुआं में दो सड़क हादसे, किशोरी की मौत; तीन घायल
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Lalkuan News: लालकुआं में दो सड़क हादसे, किशोरी की मौत; तीन घायल

  • देहरादून में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की समीक्षा करते हुए Dehradun News: यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, दिए कड़े निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, दिए कड़े निर्देश

  • वन्यजीव सप्ताह-2026 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सम्मानित करते हुए सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा

  • अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (290)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,632)
  • उधमसिंह नगर (1,340)
  • क्राइम (3,524)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,006)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (738)
  • देहरादून (11,317)
  • नैनीताल (6,567)
  • पर्यटन (221)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (984)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,213)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (529)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,382)
  • हरिद्वार (944)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश Lalkuan News: लालकुआं में दो सड़क हादसे, किशोरी की मौत; तीन घायल Lalkuan News: लालकुआं में दो सड़क हादसे, किशोरी की मौत; तीन घायल Dehradun News: यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, दिए कड़े निर्देश Dehradun News: यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, दिए कड़े निर्देश सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन