Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

Mohan Chandra Joshi May 17, 2025
ख़बर शेयर करें -

Haldwani News- शनिवार को हल्द्वानी मिनी स्टेडियम से शहीद पार्क तक भव्य तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में स्थानीय नागरिकों के साथ ही पूर्व सैनिक, युवा एवं मातृशक्ति ने तिरंगे के साथ पद यात्रा में भाग लिया।

उक्त यात्रा हाल ही में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा सफलतापूर्वक चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक विजय को समर्पित रही।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शहीद स्थल पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर में भाग लेने वाले वीर सैनिकों को नमन करते हुए कहा कि भारत ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि वह आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने में पूरी तरह सक्षम है।

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत ने न केवल अपने वीर सपूतों की बहादुरी का प्रदर्शन किया, बल्कि आतंकवाद और उसके समर्थकों को यह स्पष्ट संदेश भी दिया कि नया भारत अब हर आतंकी कार्रवाई का जवाब उसी की भाषा में देगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज भारत किसी भी आतंकी चुनौती का मुँहतोड़ जवाब देने में सक्षम है और अब देश की सीमाओं की रक्षा अत्याधुनिक स्वदेशी तकनीक से की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड वीर भूमि है, जहाँ का लगभग हर परिवार देश सेवा से जुड़ा है। उन्होंने प्रदेश के युवाओं से आह्वान किया कि वे सेना और सुरक्षा बलों के अनुशासन, शौर्य और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें।

मुख्यमंत्री ने तिरंगा सम्मान यात्रा में शामिल हुए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के वीर जवानों ने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के मुख्य सेवक के रूप में, मैं सभी वीर जवानों का अभिनंदन करता हूं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, गर्जन और आकाशीय बिजली की चेतावनी; सतर्क रहें

मुख्यमंत्री धामी ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पहले ही कहा था कि भारत के खिलाफ उठी दुश्मनों की आंख को हम मिट्टी में मिला देंगे। और यही हुआ। आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया गया। भारत ने आतंकियों को ऐसा मुंहतोड़ जवाब दिया है कि कोई भी दुश्मन भारत की तरफ आंख उठाकर देखने की हिम्मत भी नहीं करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की स्पष्ट नीति और मजबूत नेतृत्व के कारण से आज आतंकवाद के खिलाफ हम निर्णायक वार करने में सफल रहे हैं। उन्होंने कहा शौर्य सम्मान यात्रा एक यात्रा नहीं है बल्कि यह भारतीय सेवा के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम को नमन करने, उनको प्रोत्साहित करने का एक अवसर है। यह यात्रा इस बात का प्रतीक है कि आज भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गोली का जवाब गोली से देने के लिए सोचने में वक्त बर्बाद नहीं करता। भारत अब सीधा एक्शन करता है।
भारत के सैनिकों की गोलियां अब आतंक, आतंकवाद और उनके आकाओं को नष्ट करने का कार्य करती है। हमारी सेनाएं किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए हरदम तैयार रहती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह से भारत के नागरिग जन-गण-मन यात्रा में शामिल हो रहे हैं वह इस बात का प्रतीक है कि पूरा भारत एकता के साथ आतंकवाद को जवाब देने के लिए हर समय तैयार है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हम सभी को अच्छी तरह याद है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों ने निर्दोष सैलानियों का धर्म पूछकर हत्या की थी। इस हमले के बाद देश में जो गुस्सा आतंकियों को लेकर था उसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने महसूस किया। इसीलिए प्रधानमंत्री ने सीधे आतंक की जड़ पर वार करने का फैसला लिया। और इसके लिए प्रधानमंत्री ने भारत की सेना को खुली छूट दी। ताकि आतंकियों के ठौर-ठिकानों को जड़ से ही नष्ट करा जा सके। भारतीय सेना ने बिना पाकिस्तान की सीमा में घुसे ही पाकिस्तान परस्त आतंकवाद को ऐसा सबक सिखाया जिसे देख पाकिस्तान भी सहम गया। भारत की सेना ने पाकिस्तान में पल रहे आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। यही नहीं आतंकवाद को पालने-पोसने वाली पाकिस्तान सेना के सैन्य ठिकानों को भी भारत के ड्रोन और मिसाइलों ने सीधा निशाना बनाया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: PM गतिशक्ति यूज केस कलेक्शन 2.0 और मोबाइल एप का विमोचन, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत हाथों में है। साल 2014 के बाद से ही भारतीय सेना के और मजबूत होने का सिललिसा जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना की मजबूती के लिए जो मेड इन इंडिया हथियार बनाने पर जोर दिया है उसी का परिणाम आज दुनिया देख रही है। आतंकियों पर मेड इन इंडिया हथियारों ने जो कहर बरपाया है उससे दुनिया भारत की सैन्य ताकत को समझ चुकी है। भारत के सैन्य अभियान ने साबित कर दिया कि रक्षा के क्षेत्र में हम आत्मनिर्भर बन रहे हैं। वहीं भारत में निर्मित नवीनतम तकनीकी से युक्त स्वदेशी हथियार और अन्य संसाधन अन्य किसी भी देश के हथियारों और संसाधनों से कई हजार गुना अधिक कारगर है। उन्होंने कहा कि हमारे जवानों में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान विश्व को यह बता दिया है कि हम किसी से कम नहीं है। भारतीय सेना ने मात्र चार दिनों के अंदर ऐसा पराक्रम दिखाया कि पाकिस्तान को घुटनों के बल आकर संघर्ष विराम के लिए झुकना पड़ा। पाकिस्तान के डीजीएमओ को भारत से विनती करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: अल्ट्रासाउंड केंद्रों की निगरानी बढ़ेगी, डेंगू नियंत्रण और अस्पतालों के लिए डीएम के बड़े निर्देश

तिरंगा सम्मान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बेहद भावुक दिखे। उन्होंने देवभूमि के वीर शहीदों और सैनिकों को याद करते हुए कहा कि उत्तराखंड के प्रत्येक परिवार से कोई ना कोई युवा सेना और अर्धसैनिक बलों को हिस्सा है। सीमाओं पर देश की रक्षा कर रहे जवानों में हर पांचवे जवान का संबंध वीरभूमि उत्तराखंड से है। हमारे वीर सैनिकों ने देश की आन-बान-शान के लिए खुद को न्यौछावर किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका संबंध भी सैन्य परिवार से है। उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं एक सैनिक पुत्र हूं। इसलिए जब भी मैं इस प्रकार के कार्यक्रमों में सम्मिलित होता हूं तो सच में गर्व से सीना चौड़ा हो जाता है। परंतु जब भी मैं उन बलिदानों के बारे में सोचता हूं जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने आप को बलिदान कर दिया तो आंखें नम हो जाती हैं।

तिरंगा सम्मान यात्रा के दौरान सांसद अजय भट्ट, विधायक बंशीधर भगत, दिवान सिंह बिष्ट, सरिता आर्या, राम सिंह कैड़ा, मोहन सिंह बिष्ट, मेयर गजराज बिष्ट, जिला पंचायत की प्रशासक बेला तोलिया, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, रुद्रपुर के मेयर विकास शर्मा, दर्जाधारी अनिल कपूर डब्बू, दीपक मेहरा, दिनेश आर्या, शंकर कोरंगा, रेनू अधिकारी, नवीन वर्मा आदि मौजूद रहे।
इससे पूर्व जनपद आगमन पर एफटीआई हेलीपैड पर आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत, आईजी रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी वंदना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand CM Dhami Featured Haldwani News Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड में मानसून के दौरान काले बादल और तेज बारिश का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand Weather: आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, गर्जन और आकाशीय बिजली की चेतावनी; सतर्क रहें
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, गर्जन और आकाशीय बिजली की चेतावनी; सतर्क रहें

Mohan Chandra Joshi July 3, 2026
गोरापड़ाव सड़क हादसे के बाद जली हुई बाइक Haldwani News: गोरापड़ाव में भीषण सड़क हादसा, कैंटर की टक्कर से बाइक में लगी आग; दो गंभीर घायल
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Haldwani News: गोरापड़ाव में भीषण सड़क हादसा, कैंटर की टक्कर से बाइक में लगी आग; दो गंभीर घायल

Mohan Chandra Joshi July 2, 2026
मानसून और आपदा प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को निर्देश देते जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल। Nainital News: मानसून के बीच हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • मौसम

Nainital News: मानसून के बीच हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी

Mohan Chandra Joshi July 2, 2026
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक करते डीएम ललित मोहन रयाल। हल्द्वानी: अल्ट्रासाउंड केंद्रों की निगरानी बढ़ेगी, डेंगू नियंत्रण और अस्पतालों के लिए डीएम के बड़े निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्वास्थ्य

हल्द्वानी: अल्ट्रासाउंड केंद्रों की निगरानी बढ़ेगी, डेंगू नियंत्रण और अस्पतालों के लिए डीएम के बड़े निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 2, 2026
देहरादून में यूजेवीएन लिमिटेड की निदेशक मंडल की बैठक के दौरान मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन एवं अधिकारी। देहरादून: यूजेवीएन बोर्ड के बड़े फैसले, 2026-27 के बजट को मंजूरी; उपनल कार्मिकों के समान वेतन प्रस्ताव को हरी झंडी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: यूजेवीएन बोर्ड के बड़े फैसले, 2026-27 के बजट को मंजूरी; उपनल कार्मिकों के समान वेतन प्रस्ताव को हरी झंडी

Mohan Chandra Joshi July 2, 2026
सचिवालय में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। उत्तराखंड: पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय में मिले सरकारी नौकरी, मुख्यमंत्री धामी के अहम निर्देश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • देहरादून

उत्तराखंड: पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय में मिले सरकारी नौकरी, मुख्यमंत्री धामी के अहम निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 2, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में मानसून के दौरान काले बादल और तेज बारिश का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand Weather: आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, गर्जन और आकाशीय बिजली की चेतावनी; सतर्क रहें
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, गर्जन और आकाशीय बिजली की चेतावनी; सतर्क रहें

  • गोरापड़ाव सड़क हादसे के बाद जली हुई बाइक Haldwani News: गोरापड़ाव में भीषण सड़क हादसा, कैंटर की टक्कर से बाइक में लगी आग; दो गंभीर घायल
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Haldwani News: गोरापड़ाव में भीषण सड़क हादसा, कैंटर की टक्कर से बाइक में लगी आग; दो गंभीर घायल

  • मानसून और आपदा प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को निर्देश देते जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल। Nainital News: मानसून के बीच हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • मौसम

    Nainital News: मानसून के बीच हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी

  • स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक करते डीएम ललित मोहन रयाल। हल्द्वानी: अल्ट्रासाउंड केंद्रों की निगरानी बढ़ेगी, डेंगू नियंत्रण और अस्पतालों के लिए डीएम के बड़े निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • स्वास्थ्य

    हल्द्वानी: अल्ट्रासाउंड केंद्रों की निगरानी बढ़ेगी, डेंगू नियंत्रण और अस्पतालों के लिए डीएम के बड़े निर्देश

  • देहरादून में यूजेवीएन लिमिटेड की निदेशक मंडल की बैठक के दौरान मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन एवं अधिकारी। देहरादून: यूजेवीएन बोर्ड के बड़े फैसले, 2026-27 के बजट को मंजूरी; उपनल कार्मिकों के समान वेतन प्रस्ताव को हरी झंडी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: यूजेवीएन बोर्ड के बड़े फैसले, 2026-27 के बजट को मंजूरी; उपनल कार्मिकों के समान वेतन प्रस्ताव को हरी झंडी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (445)
  • अल्मोड़ा (616)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,642)
  • उधमसिंह नगर (1,289)
  • क्राइम (3,418)
  • खेल (357)
  • चंपावत (963)
  • चमोली (434)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (297)
  • दुर्घटना (649)
  • देहरादून (10,800)
  • नैनीताल (6,351)
  • पर्यटन (209)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (310)
  • बागेश्वर (958)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (149)
  • मौसम (1,055)
  • यात्रा (399)
  • राजनीति (405)
  • राष्ट्रीय (1,131)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (499)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (610)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,358)
  • हरिद्वार (888)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather: आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, गर्जन और आकाशीय बिजली की चेतावनी; सतर्क रहें Uttarakhand Weather: आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, गर्जन और आकाशीय बिजली की चेतावनी; सतर्क रहें Haldwani News: गोरापड़ाव में भीषण सड़क हादसा, कैंटर की टक्कर से बाइक में लगी आग; दो गंभीर घायल Haldwani News: गोरापड़ाव में भीषण सड़क हादसा, कैंटर की टक्कर से बाइक में लगी आग; दो गंभीर घायल Nainital News: मानसून के बीच हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी Nainital News: मानसून के बीच हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी हल्द्वानी: अल्ट्रासाउंड केंद्रों की निगरानी बढ़ेगी, डेंगू नियंत्रण और अस्पतालों के लिए डीएम के बड़े निर्देश हल्द्वानी: अल्ट्रासाउंड केंद्रों की निगरानी बढ़ेगी, डेंगू नियंत्रण और अस्पतालों के लिए डीएम के बड़े निर्देश देहरादून: यूजेवीएन बोर्ड के बड़े फैसले, 2026-27 के बजट को मंजूरी; उपनल कार्मिकों के समान वेतन प्रस्ताव को हरी झंडी देहरादून: यूजेवीएन बोर्ड के बड़े फैसले, 2026-27 के बजट को मंजूरी; उपनल कार्मिकों के समान वेतन प्रस्ताव को हरी झंडी