Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर- जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया 74वां गणतंत्र दिवस , मंत्री सौरभ बहुगुणा ने फहराया तिरंगा
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

बागेश्वर- जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया 74वां गणतंत्र दिवस , मंत्री सौरभ बहुगुणा ने फहराया तिरंगा

Mohan Chandra Joshi January 26, 2023
ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। जनपद में 74 वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिले के प्रभारी मंत्री व पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पुलिस लाईन ग्राउंड में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली व नुमाइशखेत मैदान में सामूहिक ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उनके उत्तराधिकारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई।

अतिथियों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पदम सिंह चौहान, शिव लाल वर्मा की वीरांगना नन्दी वर्मा एवं लक्ष्मण सिंह की वीरांगना भगवती देवी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित करने के साथ ही 30 किसानों को कृषि व बागवानी क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने व अधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाडियों, समाजसेवियों व स्वंय सहायता समूह को उत्कृष्ट कार्य हेतु पुरस्कृत किया गया। विभिन्न्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा देशभक्त व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के बीच रस्साकस्सी का आयोजिन किया गया, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों का पलडा भारी रहा। इससे पूर्व प्रात: प्रभातफेरी का भी आयोजन किया गया।

काबीना मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अपने संबोधन में जनपद वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी और देश के वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। उन्होंने संविधान निर्माताओं को याद करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हम सब को मिलकर योगदान देना होगा। 2025 तक उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार हर क्षेत्र मे तेजी से कार्य कर रही है। जनभागीदारी एवं जन सहयोग से उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: खेतों में लहलहाई दून बासमती, किसानों की बढ़ीं उम्मीदें

उन्होंने कहा देश 15 अगस्त 1947 को आजाद तो हो गया था, मगर हमें पूर्ण आजादी 26 जनवरी, 1950 को मिली। भारत देश विभिन्न कला संस्कृति का होने के बावजूद भी यहां अनेकता में एकता देखने को मिलती है, जो हमें संविधान के माध्यम से मिली है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों के बलिदान से ही हम आज आजाद भारत में सांस ले पा रहे है। उन्होंने कहा यह पर्व हमारे लिए गौरव व सम्मान का पर्व है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों के सपनों के अनुरूप पिछले आठ वर्षो में भारत का नाम जिस प्रकार से रोशन होने के साथ विश्व के सामने एक ताकत बनकर सामने आया है, उसके पीछे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का हाथ है, इस सराहनीय कार्यो के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। स्वतंत्रता संग्राम में विशेष योगदान के लिए उन्होंने बागेश्वर की धरती को नमन करते हुए कहा यहां की धरती महान है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री का सपना है आने वाला दशक उत्तराखंड का होगा उस दिशा में प्रदेश सरकार कार्य करते हुए विकास कार्यो को धरातल पर उतार रही है। उन्होंने कहा रोजगार सृजन व पलायन रोकने के लिए गोट वैली जैसी महत्वाकांक्षी योजना संचालित की गयी है। उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि एक भारत, श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को पूर्ण करने के लिए आगे आएं व छोटी-छोटी कोशिशों व साहयोग देकर शहीदों के सपनों का भारत बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: आज से मानसून की विदाई, 5 अक्टूबर से बदलेगा मौसम; 6 से बारिश

कार्यक्रम के पश्चात प्रभारी मंत्री ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया व बागनाथ मंदिर पहुँचे व पूजा अर्चना कर माघी खिचडी का प्रसाद ग्रहण किया।

इससे पूर्व प्रात: 9:30 बजे सभी सरकारी व अर्द्ध सरकारी कार्यालयों में ध्वज फहराया गया, कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने झंडारोहण किया, उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, संविधान निर्माताओं और राज्य आन्दोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान निर्माण का एक पर्व है। आज के दिन हमारे देश में बाबा साहेब अम्बेडकर के दिशा निर्देशन में बनाए गए संविधान को लागू किया गया था। हमारा यह विशिष्ट संविधान हमारे राष्ट्र का निरंतर मार्गदर्शन करता आ रहा है। कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे स्वाधीनता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान का स्मरण भी कराता है। यह अवसर हमें देशभक्तों के सपनों को साकार करने और अपने लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्ध होने का संकल्प लेने की भी प्रेरणा देता है। संविधान के अंतर्गत ही हम सभी की जिम्मेदारी यह भी है कि हम न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के मूलभूत लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहें।

यह भी पढ़ें 👉  Champawat News: आज बनबसा में सीएम धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, विधायक कपकोट सुरेश गढिया, अध्यक्ष नगर पालिका सुरेश खेतवाल, उपाध्यक्ष जिला पंचायत नवीन परिहार, ब्लॉक प्रमुख पुष्पा देवी, जिलाध्यक्ष भाजपा इन्द्र सिंह फर्स्वाण, पुलिस अधीक्षक हिमांशु वर्मा, अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह इमलाल, मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह, उपजिलाधिकारी हरगिरि, पुलिस उपाधीक्षक एसएस राणा, अंकित कण्डारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सौन, मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा, दलीप खेतवाल, इन्द्र सिंह परिहार, बाला दत्त तिवारी, किशन सिंह मलडा, दीप जोशी, हरीश सौनी सहित अनके गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी व आमजनता मौजूद थी। कार्यक्रम का संचालन जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: bageshwar News Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड बागेश्वर- जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया 74वां गणतंत्र दिवस मंत्री सौरव बहुगुणा ने फहराया तिरंगा मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

5 अक्टूबर से रुड़की में अग्निवीर भर्ती रैली में दौड़ लगाते अभ्यर्थी Uttarakhand Army Recruitment: रुड़की में 5 अक्टूबर से अग्निवीर भर्ती, जानें जिलेवार कार्यक्रम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

Uttarakhand Army Recruitment: रुड़की में 5 अक्टूबर से अग्निवीर भर्ती, जानें जिलेवार कार्यक्रम

Mohan Chandra Joshi October 4, 2026
बनबसा में कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Champawat News: आज बनबसा में सीएम धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: आज बनबसा में सीएम धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर

Mohan Chandra Joshi October 4, 2026
पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट में गुलदार के हमले की सांकेतिक तस्वीर Pithoragarh News: घर के आंगन से 10 साल के बच्चे को उठा ले गया गुलदार, 200 मीटर दूर मिला शव
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़

Pithoragarh News: घर के आंगन से 10 साल के बच्चे को उठा ले गया गुलदार, 200 मीटर दूर मिला शव

Mohan Chandra Joshi October 3, 2026
हल्द्वानी में 24 वर्षीय महिला की मौत का प्रतीकात्मक दृश्य Haldwani News: पहलवान ने मालिश के बाद हिलाई गर्दन, 24 वर्षीय महिला की मौत
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani News: पहलवान ने मालिश के बाद हिलाई गर्दन, 24 वर्षीय महिला की मौत

Mohan Chandra Joshi October 3, 2026
बेरीपड़ाव हाईवे पर सड़क पार करते व्यक्ति का प्रतीकात्मक दृश्य Lalkuan News: बेरीपड़ाव में सड़क पार कर रहे 55 वर्षीय व्यक्ति को वाहन ने कुचला, मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Lalkuan News: बेरीपड़ाव में सड़क पार कर रहे 55 वर्षीय व्यक्ति को वाहन ने कुचला, मौत

Mohan Chandra Joshi October 3, 2026
भूमियाधार में खाई से लोगों को बाहर निकालती SDRF टीम Nainital News: भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Nainital News: भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल

Mohan Chandra Joshi October 3, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • 5 अक्टूबर से रुड़की में अग्निवीर भर्ती रैली में दौड़ लगाते अभ्यर्थी Uttarakhand Army Recruitment: रुड़की में 5 अक्टूबर से अग्निवीर भर्ती, जानें जिलेवार कार्यक्रम
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • रोजगार

    Uttarakhand Army Recruitment: रुड़की में 5 अक्टूबर से अग्निवीर भर्ती, जानें जिलेवार कार्यक्रम

  • बनबसा में कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Champawat News: आज बनबसा में सीएम धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: आज बनबसा में सीएम धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर

  • पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट में गुलदार के हमले की सांकेतिक तस्वीर Pithoragarh News: घर के आंगन से 10 साल के बच्चे को उठा ले गया गुलदार, 200 मीटर दूर मिला शव
    • उत्तराखंड
    • पिथौरागढ़

    Pithoragarh News: घर के आंगन से 10 साल के बच्चे को उठा ले गया गुलदार, 200 मीटर दूर मिला शव

  • हल्द्वानी में 24 वर्षीय महिला की मौत का प्रतीकात्मक दृश्य Haldwani News: पहलवान ने मालिश के बाद हिलाई गर्दन, 24 वर्षीय महिला की मौत
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani News: पहलवान ने मालिश के बाद हिलाई गर्दन, 24 वर्षीय महिला की मौत

  • बेरीपड़ाव हाईवे पर सड़क पार करते व्यक्ति का प्रतीकात्मक दृश्य Lalkuan News: बेरीपड़ाव में सड़क पार कर रहे 55 वर्षीय व्यक्ति को वाहन ने कुचला, मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Lalkuan News: बेरीपड़ाव में सड़क पार कर रहे 55 वर्षीय व्यक्ति को वाहन ने कुचला, मौत

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (290)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,655)
  • उधमसिंह नगर (1,341)
  • क्राइम (3,528)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,009)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (741)
  • देहरादून (11,328)
  • नैनीताल (6,572)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (483)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (985)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,215)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,162)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (531)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (236)
  • स्वास्थ्य (1,382)
  • हरिद्वार (945)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Army Recruitment: रुड़की में 5 अक्टूबर से अग्निवीर भर्ती, जानें जिलेवार कार्यक्रम Uttarakhand Army Recruitment: रुड़की में 5 अक्टूबर से अग्निवीर भर्ती, जानें जिलेवार कार्यक्रम Champawat News: आज बनबसा में सीएम धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर Champawat News: आज बनबसा में सीएम धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर Pithoragarh News: घर के आंगन से 10 साल के बच्चे को उठा ले गया गुलदार, 200 मीटर दूर मिला शव Pithoragarh News: घर के आंगन से 10 साल के बच्चे को उठा ले गया गुलदार, 200 मीटर दूर मिला शव Haldwani News: पहलवान ने मालिश के बाद हिलाई गर्दन, 24 वर्षीय महिला की मौत Haldwani News: पहलवान ने मालिश के बाद हिलाई गर्दन, 24 वर्षीय महिला की मौत Lalkuan News: बेरीपड़ाव में सड़क पार कर रहे 55 वर्षीय व्यक्ति को वाहन ने कुचला, मौत Lalkuan News: बेरीपड़ाव में सड़क पार कर रहे 55 वर्षीय व्यक्ति को वाहन ने कुचला, मौत