हल्द्वानी – सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत , परिवार में मचा कोहराम
Haldwani News: राष्ट्रीय राजमार्ग 109 में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है।
इस बीच मंडी चौकी क्षेत्र से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है ,रविवार की रात को मोतीनगर के समीप हल्द्वानी से लालकुआं को जा रहे युवकों की मोटरसाइकिल में अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें दोनों युवक घायल हो गए। घायल युवको को उपचार के लिए हल्द्वानी ले जाया गया, जिनमे से एक युवक की मौत हो गईं। जबकि दूसरे को उपचार के बाद घर भेज दिया है, युवक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

फाइल फोटो – भूपेंद्र कोरंगा
प्राप्त समाचार के मुताबिक रविवार की रात में लगभग 8.15 बजे भूपेंद्र सिंह कोरंगा पुत्र जगदीश सिंह कोरंगा निवासी संजय नगर- 2, बिंदुखत्ता व कमल धारियाल निवासी राजीव नगर 1 बोरिंगपट्टा बिंदुखत्ता को हल्द्वानी से घर जाते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, वे मोतीनगर भारत पेट्रोलियम के समीप अपनी मोटरसाइकिल संख्या यूके 04 एके-7146 से लालकुआं की ओर जा रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने घायल दोनों युवको को 108 की मदद से हल्द्वानी अस्पताल भिजवाया, जहां भूपेंद्र सिंह कोरंगा पुत्र जगदीश सिंह कोरंगा निवासी संजय नगर- 2, बिंदुखत्ता की उपचार के दौरान मौत हो गई और दूसरे युवक को उपचार के बाद घर भेज दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर घटना से उसके परिवार में कोहराम मचा है वहीं क्षेत्र में मातम का माहौल बना हुआ है। Haldwani Accident News

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


