देहरादून- कार और बाइक की भिडंत में युवक की मौत
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है ,यहां रायपुर थाना क्षेत्र में एक कार और बाइक की जबरदस्त भिड़त में बाइक सवार की मौत हो गई जबकि कार और बाइक दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक रायपुर अंतर्गत सोडा सरोली निकट राजकीय इंटर कॉलेज के पास कार और बुलेट मोटरसाइकिल की आपस में भिड़त हो गई। हादसा देर रात हुआ है। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तुरंत उपचार के लिए कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों द्वारा अभिषेक को मृत घोषित किया गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर पंचायतनामा की कारवाई की है।
मृतक की पहचान अभिषेक (28) पुत्र शूरवीर सिंह निवासी सी ब्लॉक सरस्वती विहार अजबपुर कलां देहरादून के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि कार चालक मौके से फरार हो गया था जिसकी तलाश की जा रही है। अभी तक दोनों पक्षों में से किसी भी पक्ष की तरफ से कोई प्रार्थना पत्र थाने पर नहीं प्राप्त हुआ है। तहरीर प्राप्त होने पर अवश्य कार्यवाही जाएगी।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लखनऊ: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक हलकों में शोक की लहर