हल्द्वानी- गुलदार की खाल के साथ वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार
- वन विभाग और एसटीएफ की संयुक्त टीम की कार्रवाई
हल्द्वानी। तराई केंद्रीय वन प्रभाग और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने एक वन्यजीव तस्कर को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से एक गुलदार की खाल बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गुलदार को जहर देकर मारने के बाद खाल को रुद्रपुर बेचने जा रहा था। पकड़ा गए आरोपी का नाम दीनानाथ है जो खटीमा का रहने वाला है आरोपी का एक साथी भागने में कामयाब रहा।
वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर वन विभाग और एसटीएफ की टीम ने किच्छा पुलभट्टा पर चेकिंग अभियान चलाया इस दौरान बाइक सवार को रोककर जब तलाशी ली गई तो उसके बैग से गुलदार की खाल बरामद हुई इस दौरान एक आरोपी भागने में कामयाब रहा।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गुलदार को उन लोगों ने सुरई रेंज के जंगल में जहर देकर मारा था जहां उसकी खाल को रुद्रपुर बेचने ले जा रहे थे। आरोपी के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है साथ ही दूसरे फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
टीम में उप निरीक्षक बी बी गुरुरानी, कांस्टेबल गोंविद सिंह, सी एस मल्होत्रा, जगपाल हुंदल, प्रमोद रौतेला,महेंद्र गिरी, मनमोहन सिंह, संजय सिंह, किशोर संदीप सुठा ,वन दरोगा,दिनेश साही,वन राहुल कनवाल ,सुरेंद्र सिंह आदि आदि लोग थे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


