उत्तराखंड – मानसून की विदाई से पहले 2 अक्टूबर तक ऐसा रहेगा मौसम , देखें weather update

Dehradun, Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून की विदाई की बेला नजदीक आ चुकी है प्रदेश में फिलहाल बारिश का दौर थमा हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आगामी दो अक्टूबर तक बारिश का कोई अलर्ट नहीं है यानी मौसम साफ रहेगा। ऐसे में मौसम विज्ञान केंद्र जल्द ही मानसून की विदाई की घोषणा भी कर सकता है।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज गुरूवार 28 सितंबर को प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा।
आंशिक बादलों के बीच दिन में धूप का असर बढ़ने के बाद अधिकतम तापमान में वृद्धि हो सकती है। शाम से ओस का असर दिखने से लोगों को उमस जैसी स्थिति से राहत मिलेगी। Uttarakhand Weather Update
जल्द हो सकती है मानसून विदाई की घोषणा
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तराखंड राज्य में 2 अक्टूबर तक बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। मौसम विभाग की माने तो राज्य में 2 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा। ऐसे में मौसम विभाग अक्टूबर पहले सप्ताह में मानसून विदाई की घोषणा भी कर सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में मानसून की विदाई के कारण उत्तराखंड में भी बारिश का दौर थम गया है। ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादलों के बीच धूप खिल रही है और अधिकतम तापमान भी चढ़ गया है। मौसम विभाग का दावा है कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्र में मौसम शुष्क रह सकता है। एक अक्टूबर को कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक मैदानी इलाकों में दिन के तापमान में हल्की वृद्धि होने से गर्मी का एहसास रहेगा वही अक्टूबर पहले सप्ताह से सुबह और शाम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आनी शुरू हो जाएगी।
Uttarakhand Weather Update











सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें