Weather Update: उत्तराखंड में आज बदला रहेगा मौसम , इन 10 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना
Dehradun, Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना है वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज 23 दिसंबर शनिवार को राज्य के देहरादून ,नैनीताल,अल्मोड़ा ,हरिद्वार, बागेश्वर, पिथौरागढ़, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी जिले में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों में हल्की बारिश की संभावना है वहीं पहाड़ की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का नजारा भी देखने को मिल सकता है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के चलते 23 दिसंबर को कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के अधिकांश जनपदों में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा नैनीताल , अल्मोड़ा , चंपावत , हरिद्वार, बागेश्वर, पिथौरागढ़, पौड़ी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी में बारिश की संभावना है। इसके साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का भी अनुमान है।
Uttarakhand Weather Update,Nowcast For Uttarakhand State

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


