Uttarakhand- weather update: मौसम का यलो अलर्ट , इन जिलों में बरसेंगे बादल , पढ़े 14 अक्टूबर तक मौसम पूर्वानुमान
देहरादून। उत्तराखंड में पिछले चार दिन से हो रही मूसलाधार ने जहां लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी है वही मौसम विभाग द्वारा राज्य में आज और कल यानी 11 और 12 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है वही पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तीव्र बौछार की भी संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 11 अक्टूबर को उत्तराखंड राज्य के अनेक जनपदों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है वहीं कुछ स्थानों में तीव्र बौछार भी पड़ सकती है।
वही 12 अक्टूबर को उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के जनपदों तथा उससे लगे हुए गढ़वाल मंडल के जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है इसके अलावा राज्य के अन्य जनपदों में भी अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश गरज चमक के साथ हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक 13 और 14 अक्टूबर को पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है जबकि मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहेगा।
मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि मानसून दून और उत्तरकाशी के कुछ हिस्सों से विदा हो गया है। कुमाऊं एवं गढ़वाल के कुछ जिलों में अभी मानसून बरकरार है। इस बारिश के बाद मानसून विदा होने की संभावना है।


मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


