Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड बनेगा हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य: सीएम पुष्कर सिंह धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड बनेगा हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य: सीएम पुष्कर सिंह धामी

Mohan Chandra Joshi November 27, 2021
ख़बर शेयर करें -

सीएम आवास में आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड @ 25 समिट ‘बोधिसत्व’ का आयोजन हुआ

राज्य के विकास को लेकर हुआ गहन मंथन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड @ 25 समिट बोधिसत्व में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार, केन्द्र सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. के. विजयराघवन, पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी, अपर मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन मंच पर उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन पर किया जा रहा उत्तराखण्ड का विकास: सीएम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड को विजन दिया है। इस विजन को पूरा करने के लिए राज्य सरकार द्वारा पूरे प्रयास किये जा रहे हैं। बोधिसत्व कार्यक्रम के माध्यम से समाज के हर क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोगों के सुझावों के आधार पर आगे के लिए रोडमैप तैयार किया जा रहा है। 2025 तक उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए सरकार द्वारा प्रयास किये जा रहे हैं।

विकास और प्रकृति में संतुलन आवश्यक

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पास प्राकृतिक संपदा है। इस प्राकृतिक संपदा के सदुपयोग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। हिमालय को बचाने एवं प्रकृति के साथ संतुलन के लिए सभी को आगे आना होगा। प्राकृतिक संपदाओं एवं अन्य स्रोतों से राज्य की आय बढ़ाने की दिशा में भी विशेष प्रयास किये जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत: स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न, जिलाधिकारी ने चिकित्सा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए सख्त निर्देश

केन्द्र सरकार से मिल रहा पूरा सहयोग

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड हिमालयी राज्य होने के नाते यहां की भौगोलिक परिस्थितियां अलग हैं। आपदा की दृष्टि से उत्तराखण्ड संवेदनशील राज्य है। किसी भी चुनौती से निजात पाने के लिए केन्द्र सरकार का राज्य को हर सम्भव सहयोग मिलता रहा है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार भी व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए सबका सहयोग जरूरी है। उत्तराखण्ड के विकास की यात्रा सबकी सामूहिक यात्रा है। राज्य के विकास के लिए जो भी जन सुझाव प्राप्त होंगे उन सुझावों पर पूरा विचार किया जायेगा। प्रदेश के समग्र विकास के लिए अंतिम पंक्ति पर खड़े लोगों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई जा रही हैं।

नीति आयोग उपाध्यक्ष डाॅ राजीव कुमार ने कहा हाई वैल्यू एग्रीकल्चर और प्राकृतिक खेती पर फोकस हो

नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि उत्तराखण्ड अभी युवा राज्य है। उत्तराखण्ड के पास अनेक प्राकृतिक संसाधन उपलब्ध हैं। उत्तराखण्ड के बहुमुखी विकास के लिए नये सिरे सोचना होगा। सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को शिक्षा का हब बनाना होगा। माध्यमिक शिक्षा का हब तो उत्तराखण्ड है, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में और प्रयास करने होंगे। उत्तराखण्ड में नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं। पर्यावरण एवं ऊर्जा संरक्षण की दिशा में प्रयासों की जरूरत है। हाई वैल्यू एग्रीकल्चर के क्षेत्र में प्रयास करने होंगे। एरोमैटिक एवं मेडिसनल प्लांट, फ्लोरीकल्चर, हॉर्टीकल्चर के क्षेत्र में उत्तराखण्ड में अपार संभावनाएं है। उन्होंने सुझाव दिया कि इसके लिए गोष्ठी का आयोजन किया जाए। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में विशेष प्रयास होने चाहिए। उत्तराखण्ड में महिलाएं लगनशील हैं। महिलाओं को अधिक से अधिक प्राकृतिक खेती से जोड़ा जाय। उत्तराखण्ड को स्वयं प्राकृतिक खेती की ओर जुटना चाहिए। नदियों के पुनर्जीवीकरण की दिशा में और प्रयासों की जरूरत है। उन्होंने सुझाव दिये कि उत्तराखण्ड में जितने भी साइंटिफिक इंस्टीट्यूशन हैं, वे मिलकर विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करें। हमारा प्रयास होना चाहिए कि अगले दस सालों में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय तीन से चार गुना बढ़ सके। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द राज्य के विकास के लिए नया ब्लू प्रिंट बनाकर दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में महिला एसआई पर कार चढ़ाने की कोशिश, CCTV में कैद वारदात

साइंटिफिक डेवलपमेंट प्लान जरूरी: डॉ के विजनराघवन

केन्द्र सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. के. विजयराघवन ने कहा कि उत्तराखण्ड के पास हिमालय के रूप में बड़ी संपदा है। हिमालय देश एवं दुनिया को प्रभावित करता है। हिमालय को सस्टनेबल तरीके से प्रोटक्ट करना एवं इसके लिए डैवलपमेंट के कार्य करना एक बड़ा कार्य है। इसमें अनेक सांइंटिफिक इंस्टीट्यूट काफी कार्य कर चुके हैं। इसके लिए साइंटिफिक डेवलपमेंट प्लान जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: चोरगलिया में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा असर, पहचान छुपाकर दौड़ रहीं 35 बाइकें सीज

हिमालय के प्रति सबकी जिम्मेदारी: डॉ अनिल जोशी

पद्म भूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने कहा कि बोधिसत्व के माध्यम से राज्य के समग्र विकास के लिए मुख्यमंत्री द्वारा सराहनीय प्रयास किये जा रहे हैं। हिमालयी राज्यों को आपस में लगातार चिंतन एवं मंथन करने की जरूरत है। हिमालय सबका है, इसके प्रति सबकी भागीदारी होनी चाहिए। प्रदेश के विकास के लिए अपनी कमजोरी एवं ताकत का नये सिरे से विश्लेषण करना जरूरी है।

अपर मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने कहा कि भौगोलिक विषमताओं के बावजूद भी इन्फ्रास्टक्चर में राज्य ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उत्तराखण्ड में कई क्षेत्रों में मजबूतियां भी हैं, तो कुछ क्षेत्रों में चुनौती भी हैं। हिमालय, गंगा, जलवायु एवं शांतप्रिय समाज यहां की मजबूती हैं। रोजगार, कनेक्टिविटी, पलायन को रोकना, आपदा एवं बोर्डर ऐरिया से संबंधित मामले राज्य के समक्ष चुनौतियां भी हैं। आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड बनाने के लिए इन चुनौतियों को कम करने के लिए राज्य में प्रयास किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री द्वारा लोगों से संवाद कर सुझाव लिये जा रहे हैं।

इस अवसर पर विधायक महेन्द्र भट्ट, नीति आयोग से डॉ. नीलम पटेल, सचिव नियोजन बीवीआरसी पुरूषोत्तम, मुख्यमंत्री के चीफ कॉर्डिनेटर दुर्गेश पंत, शासन से प्रमुख सचिव, सचिव, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, विभिन्न संस्थानों के निदेशक एवं गणमान्य उपस्थित थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Hindi News Uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड बनेगा हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य: सीएम पुष्कर सिंह धामी सीएम पुष्कर सिंह धामी

Related Stories

प्रतीकात्मक फोटो: उत्तराखंड में बारिश, आकाशीय बिजली और खराब मौसम का दृश्य उत्तराखंड मौसम अपडेट: सात जिलों में तात्कालिक ऑरेंज-येलो अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • मौसम

उत्तराखंड मौसम अपडेट: सात जिलों में तात्कालिक ऑरेंज-येलो अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत

Mohan Chandra Joshi May 12, 2026
चोरगलिया में पुलिस द्वारा सीज की गई बिना नंबर प्लेट वाली बाइकें हल्द्वानी: चोरगलिया में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा असर, पहचान छुपाकर दौड़ रहीं 35 बाइकें सीज
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

हल्द्वानी: चोरगलिया में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा असर, पहचान छुपाकर दौड़ रहीं 35 बाइकें सीज

Mohan Chandra Joshi May 12, 2026
नैनीताल के कृष्णापुर क्षेत्र में भूस्खलन प्रभावित इलाके का निरीक्षण करते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत नैनीताल के कृष्णापुर में भूस्खलन पर सख्त हुए कुमाऊं आयुक्त, बोल्डर हटाने को विशेषज्ञ एजेंसी तलब
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

नैनीताल के कृष्णापुर में भूस्खलन पर सख्त हुए कुमाऊं आयुक्त, बोल्डर हटाने को विशेषज्ञ एजेंसी तलब

Mohan Chandra Joshi May 12, 2026
कलेक्ट्रेट सभागार बागेश्वर में जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में राजस्व संवर्धन बैठक के दौरान अधिकारी अवैध शराब, ओवरलोडिंग, अतिक्रमण एवं राजस्व वसूली से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए। बागेश्वर: राजस्व संवर्धन बैठक में अवैध शराब, ओवरलोडिंग और अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

बागेश्वर: राजस्व संवर्धन बैठक में अवैध शराब, ओवरलोडिंग और अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Mohan Chandra Joshi May 12, 2026
जिला सभागार चम्पावत में जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारीगण स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा व्यवस्थाओं और आपातकालीन सुविधाओं पर चर्चा करते हुए। चम्पावत: स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न, जिलाधिकारी ने चिकित्सा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • स्वास्थ्य

चम्पावत: स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न, जिलाधिकारी ने चिकित्सा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए सख्त निर्देश

Mohan Chandra Joshi May 12, 2026
सुप्रीम कोर्ट में 21 से 23 अगस्त तक ‘समाधान समारोह’ के तहत विशेष लोक अदालत में लंबित मामलों के निस्तारण की प्रक्रिया का प्रतीकात्मक चित्र सुप्रीम कोर्ट में 21 से 23 अगस्त ‘समाधान समारोह’: विशेष लोक अदालत से होंगे लंबित मामलों के सौहार्दपूर्ण निस्तारण
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

सुप्रीम कोर्ट में 21 से 23 अगस्त ‘समाधान समारोह’: विशेष लोक अदालत से होंगे लंबित मामलों के सौहार्दपूर्ण निस्तारण

Mohan Chandra Joshi May 12, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • प्रतीकात्मक फोटो: उत्तराखंड में बारिश, आकाशीय बिजली और खराब मौसम का दृश्य उत्तराखंड मौसम अपडेट: सात जिलों में तात्कालिक ऑरेंज-येलो अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
    • उत्तराखंड
    • पिथौरागढ़
    • मौसम

    उत्तराखंड मौसम अपडेट: सात जिलों में तात्कालिक ऑरेंज-येलो अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत

  • फाइल फोटो: प्रधानमंत्री Narendra Modi पीएम मोदी का दोहराया संदेश, वैश्विक तनाव के बीच संयम और बचत की अपील
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय

    पीएम मोदी का दोहराया संदेश, वैश्विक तनाव के बीच संयम और बचत की अपील

  • चोरगलिया में पुलिस द्वारा सीज की गई बिना नंबर प्लेट वाली बाइकें हल्द्वानी: चोरगलिया में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा असर, पहचान छुपाकर दौड़ रहीं 35 बाइकें सीज
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    हल्द्वानी: चोरगलिया में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा असर, पहचान छुपाकर दौड़ रहीं 35 बाइकें सीज

  • नैनीताल के कृष्णापुर क्षेत्र में भूस्खलन प्रभावित इलाके का निरीक्षण करते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत नैनीताल के कृष्णापुर में भूस्खलन पर सख्त हुए कुमाऊं आयुक्त, बोल्डर हटाने को विशेषज्ञ एजेंसी तलब
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    नैनीताल के कृष्णापुर में भूस्खलन पर सख्त हुए कुमाऊं आयुक्त, बोल्डर हटाने को विशेषज्ञ एजेंसी तलब

  • कलेक्ट्रेट सभागार बागेश्वर में जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में राजस्व संवर्धन बैठक के दौरान अधिकारी अवैध शराब, ओवरलोडिंग, अतिक्रमण एवं राजस्व वसूली से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए। बागेश्वर: राजस्व संवर्धन बैठक में अवैध शराब, ओवरलोडिंग और अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • बागेश्वर

    बागेश्वर: राजस्व संवर्धन बैठक में अवैध शराब, ओवरलोडिंग और अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (427)
  • अल्मोड़ा (597)
  • उत्तरकाशी (278)
  • उत्तरप्रदेश (109)
  • उत्तराखंड (24,042)
  • उधमसिंह नगर (1,261)
  • क्राइम (3,345)
  • खेल (350)
  • चंपावत (932)
  • चमोली (427)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (286)
  • दुर्घटना (583)
  • देहरादून (10,510)
  • नैनीताल (6,213)
  • पर्यटन (200)
  • पिथौरागढ़ (473)
  • पौड़ी (305)
  • बागेश्वर (950)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (972)
  • यात्रा (380)
  • राजनीति (387)
  • राष्ट्रीय (1,101)
  • रुद्रप्रयाग (684)
  • रोजगार (471)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (593)
  • संस्कृति (227)
  • स्वास्थ्य (1,332)
  • हरिद्वार (872)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
उत्तराखंड मौसम अपडेट: सात जिलों में तात्कालिक ऑरेंज-येलो अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत उत्तराखंड मौसम अपडेट: सात जिलों में तात्कालिक ऑरेंज-येलो अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत पीएम मोदी का दोहराया संदेश, वैश्विक तनाव के बीच संयम और बचत की अपील पीएम मोदी का दोहराया संदेश, वैश्विक तनाव के बीच संयम और बचत की अपील हल्द्वानी: चोरगलिया में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा असर, पहचान छुपाकर दौड़ रहीं 35 बाइकें सीज हल्द्वानी: चोरगलिया में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा असर, पहचान छुपाकर दौड़ रहीं 35 बाइकें सीज नैनीताल के कृष्णापुर में भूस्खलन पर सख्त हुए कुमाऊं आयुक्त, बोल्डर हटाने को विशेषज्ञ एजेंसी तलब नैनीताल के कृष्णापुर में भूस्खलन पर सख्त हुए कुमाऊं आयुक्त, बोल्डर हटाने को विशेषज्ञ एजेंसी तलब बागेश्वर: राजस्व संवर्धन बैठक में अवैध शराब, ओवरलोडिंग और अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश बागेश्वर: राजस्व संवर्धन बैठक में अवैध शराब, ओवरलोडिंग और अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश