Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी धराली रेस्क्यू: एनडीएमए के स्तर पर हरसंभव मदद का दिया आश्वासन
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड

उत्तरकाशी धराली रेस्क्यू: एनडीएमए के स्तर पर हरसंभव मदद का दिया आश्वासन

Mohan Chandra Joshi August 8, 2025
ख़बर शेयर करें -

एनडीएमए ने लगातार दूसरे दिन की समीक्षा, रेस्क्यू की जानकारी ली
रेस्क्यू में आ रही चुनौतियों के बारे में भी पूछा

देहरादून। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय भारत सरकार के विभागाध्यक्ष एवं सदस्य सचिव राजेंद्र सिंह ने लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को धराली तथा आसपास के क्षेत्रों में संचालित राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने धराली में ग्राउंड जीरो में संचालित रेस्क्यू अभियान की जानकारी ली तथा सड़क, संचार एवं विद्युत आपूर्ति को बहाल किए जाने की दिशा में राज्य सरकार के स्तर पर किए जा रहे प्रयासों के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि राहत और बचाव कार्यों में एनडीएमए तथा भारत सरकार के स्तर से जो भी सहयोग की आवश्यकता राज्य को होगी, वह सर्वोच्च प्राथमिकता पर उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान उन्होंने रेस्क्यू अभियान में आ रही चुनौतियों के बारे में भी जानकारी ली तथा केंद्रीय स्तर पर विभिन्न एजेंसियों के अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाते हुए त्वरित गति से राहत और बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए।
सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि वर्तमान में विभिन्न स्थानों में सड़क बाधित होने के कारण रेस्क्यू अभियान के लिए मानव संसाधन तथा उपकरण पहुंचने में दिक्कतें आ रही हैं। हवाई सेवाओं के जरिए लगातार हर्षिल घाटी में विभिन्न स्थानों में फंसे लोगों को निकालकर उनके गंतव्य की ओर रवाना किया जा रहा है। इस अवसर पर श्री राजेंद्र सिंह ने कहा कि धराली में राहत और बचाव कार्यों के लिए डोजर, ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार के साथ ही अन्य सभी आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन्हें एयरलिफ्ट कर सभी आवश्यक स्थानों पर वायु सेना के एमआई-17 और चिनूक हेलीकॉप्टर के माध्यम से पहुंचाया जाएगा।
इस दौरान उन्होंने धराली में मिलट्री एंड सिविल कमांड पोस्ट के साथ ही इंसिडेंट कमांड पोस्ट को भी जल्द से जल्द सक्रिय करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों को सेक्टर में बांटते हुए सभी राहत एवं बचाव दलों की प्रत्येक सेक्टर के अनुसार तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। इस अवसर पर एनडीएमए के सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन, मेजर जनरल सुधीर बहल, कर्नल केपी सिंह, कर्नल नदीम अरशद तथा राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन और अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रियान्वयन डीआईजी श्री राजकुमार नेगी इस बैठक में शामिल हुए। सेना, वायु सेवा, एनडीआरफ, मौसम विज्ञान विभाग, आईटीबीपी के शीर्ष अधिकारियों ने भी बैठक में ऑनलाइन प्रतिभाग किया।

अध्ययन के लिए जल्द आएगी एनडीएमए में की टीम
देहरादून। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के विभागाध्यक्ष एवं सदस्य सचिव राजेंद्र सिंह ने कहा कि जल्द ही एक विशेषज्ञ दल इस आपदा के अध्ययन के लिए उत्तराखंड भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि एक विशेषज्ञ दल को एनडीएमए द्वारा विगत माह हिमाचल प्रदेश में आई आपदा के अध्ययन के लिए भेजा गया था। उस रिपोर्ट के आधार पर भी यह पता चल सकेगा कि उत्तराखंड और हिमाचल में ऐसी घटनाएं क्यों घटित हो रही हैं। यह टीम पीडीएनए होने तथा अंतर मंत्रालय विशेषज्ञ दल के दौरे के तुरंत बाद भेजी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: अगले 3 घंटे का तात्कालिक येलो अलर्ट, 12 जिलों में बारिश-बिजली की चेतावनी

वित्त आयोग से खास प्रावधानों की सिफारिश की जाएगी
देहरादून। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के विभागाध्यक्ष एवं सदस्य सचिव राजेंद्र सिंह ने कहा कि एनडीएमए आपदा की इस घड़ी में उत्तराखंड के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। उन्होंने कहा कि एनडीएमए अपने स्तर पर वित्त आयोग से उत्तराखंड के लिए विशेष प्रावधानों की सिफारिश करेगा ताकि पुनर्निर्माण कार्यों में धन की कोई कमी ना रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया कलक्ट्रेट का वार्षिक निरीक्षण, लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर और औली में लगेंगे डॉपलर राडार
देहरादून। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के विभागाध्यक्ष एवं सदस्य सचिव राजेंद्र सिंह ने बताया कि हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और औली में जल्द ही एक-एक डॉप्लर राडार स्थापित किए जाएंगे। इससे मौसम के पूर्वानुमान में बड़ी मदद मिलेगी। उन्होंने मौसम विज्ञान विभाग को इस संबंध में उत्तराखंड के लिए प्राथमिकता तय करते हुए इन्हें जल्द स्थापित करने को कहा। इसके साथ ही मिशन मौसम के अंतर्गत राज्य के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों में भी डॉप्लर राडार लगाए जाने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun: नशे के हॉटस्पॉट पर होगी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, GIS विश्लेषण से नशा सौदागरों के नेटवर्क पर वार
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड

Related Stories

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन व्यय वित्त समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए। Uttarakhand: मुख्य सचिव के बड़े निर्देश, लागत नियंत्रण के साथ सौर ऊर्जा पर जोर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: मुख्य सचिव के बड़े निर्देश, लागत नियंत्रण के साथ सौर ऊर्जा पर जोर

Mohan Chandra Joshi July 25, 2026
उत्तराखंड में 12 जिलों के लिए अगले तीन घंटे का तात्कालिक येलो मौसम अलर्ट Uttarakhand Weather Update: अगले 3 घंटे का तात्कालिक येलो अलर्ट, 12 जिलों में बारिश-बिजली की चेतावनी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: अगले 3 घंटे का तात्कालिक येलो अलर्ट, 12 जिलों में बारिश-बिजली की चेतावनी

Mohan Chandra Joshi July 25, 2026
कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं के लिए रेलवे की विशेष ट्रेनों की प्रतीकात्मक तस्वीर। Haridwar Kanwar Mela 2026: कांवड़ियों के लिए रेलवे की बड़ी सौगात, 5 स्पेशल ट्रेनें; कई सेवाओं का हरिद्वार तक विस्तार
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • हरिद्वार

Haridwar Kanwar Mela 2026: कांवड़ियों के लिए रेलवे की बड़ी सौगात, 5 स्पेशल ट्रेनें; कई सेवाओं का हरिद्वार तक विस्तार

Mohan Chandra Joshi July 25, 2026
प्रतीकात्मक फोटो: उधम सिंह नगर पुलिस में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 18 अधिकारियों के तबादले किए गए। Udham Singh Nagar: पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 अधिकारियों के तबादले
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

Udham Singh Nagar: पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 अधिकारियों के तबादले

Mohan Chandra Joshi July 25, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में कारगिल विजय दिवस पर ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथन को हरी झंडी दिखाते हुए। Uttarakhand: कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ को दिखाई हरी झंडी, शहीदों को किया नमन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ को दिखाई हरी झंडी, शहीदों को किया नमन

Mohan Chandra Joshi July 25, 2026
देहरादून में फाइनेंस कारोबारी की हत्या मामले की प्रतीकात्मक तस्वीर। Dehradun Crime News: ग्राइंडर ऐप से हुई दोस्ती, दूसरी मुलाकात बनी मौत की वजह; दीपक गुप्ता हत्याकांड का बड़ा खुलासा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime News: ग्राइंडर ऐप से हुई दोस्ती, दूसरी मुलाकात बनी मौत की वजह; दीपक गुप्ता हत्याकांड का बड़ा खुलासा

Mohan Chandra Joshi July 25, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन व्यय वित्त समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए। Uttarakhand: मुख्य सचिव के बड़े निर्देश, लागत नियंत्रण के साथ सौर ऊर्जा पर जोर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand: मुख्य सचिव के बड़े निर्देश, लागत नियंत्रण के साथ सौर ऊर्जा पर जोर

  • उत्तराखंड में 12 जिलों के लिए अगले तीन घंटे का तात्कालिक येलो मौसम अलर्ट Uttarakhand Weather Update: अगले 3 घंटे का तात्कालिक येलो अलर्ट, 12 जिलों में बारिश-बिजली की चेतावनी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: अगले 3 घंटे का तात्कालिक येलो अलर्ट, 12 जिलों में बारिश-बिजली की चेतावनी

  • कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं के लिए रेलवे की विशेष ट्रेनों की प्रतीकात्मक तस्वीर। Haridwar Kanwar Mela 2026: कांवड़ियों के लिए रेलवे की बड़ी सौगात, 5 स्पेशल ट्रेनें; कई सेवाओं का हरिद्वार तक विस्तार
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय
    • हरिद्वार

    Haridwar Kanwar Mela 2026: कांवड़ियों के लिए रेलवे की बड़ी सौगात, 5 स्पेशल ट्रेनें; कई सेवाओं का हरिद्वार तक विस्तार

  • प्रतीकात्मक फोटो: उधम सिंह नगर पुलिस में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 18 अधिकारियों के तबादले किए गए। Udham Singh Nagar: पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 अधिकारियों के तबादले
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर

    Udham Singh Nagar: पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 अधिकारियों के तबादले

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में कारगिल विजय दिवस पर ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथन को हरी झंडी दिखाते हुए। Uttarakhand: कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ को दिखाई हरी झंडी, शहीदों को किया नमन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand: कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ को दिखाई हरी झंडी, शहीदों को किया नमन

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (454)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (118)
  • उत्तराखंड (24,900)
  • उधमसिंह नगर (1,303)
  • क्राइम (3,450)
  • खेल (357)
  • चंपावत (970)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (678)
  • देहरादून (10,939)
  • नैनीताल (6,409)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (965)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,099)
  • यात्रा (409)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,142)
  • रुद्रप्रयाग (712)
  • रोजगार (508)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (621)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,361)
  • हरिद्वार (905)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand: मुख्य सचिव के बड़े निर्देश, लागत नियंत्रण के साथ सौर ऊर्जा पर जोर Uttarakhand: मुख्य सचिव के बड़े निर्देश, लागत नियंत्रण के साथ सौर ऊर्जा पर जोर Uttarakhand Weather Update: अगले 3 घंटे का तात्कालिक येलो अलर्ट, 12 जिलों में बारिश-बिजली की चेतावनी Uttarakhand Weather Update: अगले 3 घंटे का तात्कालिक येलो अलर्ट, 12 जिलों में बारिश-बिजली की चेतावनी Haridwar Kanwar Mela 2026: कांवड़ियों के लिए रेलवे की बड़ी सौगात, 5 स्पेशल ट्रेनें; कई सेवाओं का हरिद्वार तक विस्तार Haridwar Kanwar Mela 2026: कांवड़ियों के लिए रेलवे की बड़ी सौगात, 5 स्पेशल ट्रेनें; कई सेवाओं का हरिद्वार तक विस्तार Udham Singh Nagar: पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 अधिकारियों के तबादले Udham Singh Nagar: पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 अधिकारियों के तबादले Uttarakhand: कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ को दिखाई हरी झंडी, शहीदों को किया नमन Uttarakhand: कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ को दिखाई हरी झंडी, शहीदों को किया नमन