Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarkashi Bus Accident: यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, तीन की मौत..26 घायल
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड

Uttarkashi Bus Accident: यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, तीन की मौत..26 घायल

Mohan Chandra Joshi June 12, 2024
ख़बर शेयर करें -

गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी में हुआ हादसा

Uttarkashi New- गंगोत्री हाईवे पर तीर्थ यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होने के बाद करीब 25 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि बस खाई में एक पेड़ पर अटक गई और इसके चलते भागीरथी नदी में गिरने से बच गई। हादसे में तीन तीर्थ यात्रियों की मौत हुई है, जबकि 26 घायल हैं। इनमें से 12 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में भर्ती कराया गया है। तीर्थयात्री गंगोत्री धाम से दर्शन कर लौट रहे थे। बस में 29 लोग सवार थे।


पुलिस के अनुसार हादसा मंगलवार रात 9:15 बजे हुआ। बस गंगोत्री धाम से उत्तरकाशी लौट रही थी। हादसे की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, वन, फायर, आपदा प्रबंधन क्यूआरटी व राजस्व विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीमों ने कड़ी मशक्कत कर यात्रियों को निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Army Recruitment: रुड़की में 5 अक्टूबर से अग्निवीर भर्ती, जानें जिलेवार कार्यक्रम

पेड़ से अटकी बस
गंगनानी में हुए हादसे में बस पेड़ पर नहीं अटकती तो ज्यादा मौतें होतीं। बस के पेड़ पर अटकने से एक घंटे तक यात्रियों की जान हलक में अटकी रही। हालांकि बाद में तीन महिला यात्रियों की मौत हो गई। लेकिन अन्य 26 को बचा लिया गया। 20 से 25 मीटर खाई में लुढ़कने के बाद एक पेड़ पर बस उल्टा अटक गई, जिससे वह गहरी खाई और भागीरथी नदी में गिरने से बच गई। मंगलवार के दिन यह पेड़ एक तरह से यात्रियों के लिए संकटमोचक सिद्ध हुआ। हादसे की सूचना पर बाद में रेस्क्यू टीमों ने रेस्क्यू शुरू कर बस में फंसे घायलों को खिड़कियों से बाहर निकाला।
पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने बताया कि हादसा रात करीब नौ बजे हुआ। हादसे के बाद सूचना मिलते ही गंगनानी चौकी इंचार्ज हरिमोहन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही 108 एंबुलेंस की टीम भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। बस(संख्या UK 06 PA 1218) ऊधमसिंह नगर की थी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: दिनेश आर्य होंगे भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी, केंद्रीय चुनाव समिति ने लगाई मुहर

चढ़ाई पर पिकअप नहीं बनने से हुआ हादसा
एसपी अर्पण यदुवंशी गंगनानी हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी में भर्ती लालकुंआ निवासी मोहन चंद्र पांडेय व रुद्रपुर निवासी भूपेंद्र सिंह हादसे का कारण पूछा तो दोनों ने आपबीती सुनाई। ड्राइवर के कैबिन में बैठे लालकुंआ निवासी मोहन चंद्र पांडेय ने बताया कि बस चढ़ाई पर पिकअप नहीं बना पा रही थी।
उन्होंने बस चालक को बस की गति धीमी कर पिकअप बनाने के लिए कहा था, उतराई के बाद अचानक चढ़ाई आई तो ब्रेक नहीं लगे। भूपेंद्र सिंह ने भी बस के ब्रेक नहीं लगने को हादसे की वजह बताया। एसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि जिन यात्रियों से उन्होंने बात की उन्होंने ब्रेक नहीं लगने को ही हादसे का कारण बताया है। लेकिन हादसे की असल वजह तो जांच के बाद ही पता चलेगी। Uttarkashi Bus Accident News Uttarkashi Accident News

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttarkashi Accident News Uttarkashi Bus Accident News Uttarkashi Bus Accident: खाई में गिरी 29 यात्रियों से भरी बस Uttarkashi Road Accident उत्तराखंड से खबर तीन की मौत..26 घायल

Related Stories

चंपावत में कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट के 24 बड़े फैसले, एयरपोर्ट-भूमि से शिक्षा तक अहम निर्णय
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट के 24 बड़े फैसले, एयरपोर्ट-भूमि से शिक्षा तक अहम निर्णय

Mohan Chandra Joshi October 4, 2026
देहरादून में पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पत्नी और उसका प्रेमी Dehradun Crime: शराब पिलाकर पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: शराब पिलाकर पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 4, 2026
खानपुर पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश आरिफ Haridwar Crime: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Haridwar Crime: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Mohan Chandra Joshi October 4, 2026
भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य की फोटो Uttarakhand News: दिनेश आर्य होंगे भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी, केंद्रीय चुनाव समिति ने लगाई मुहर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजनीति

Uttarakhand News: दिनेश आर्य होंगे भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी, केंद्रीय चुनाव समिति ने लगाई मुहर

Mohan Chandra Joshi October 4, 2026
हरिद्वार को मिली तीन नई रेल सेवाओं की सांकेतिक तस्वीर Haridwar News: हरिद्वार को बड़ी रेल सौगात, 3 नई सेवाओं को मिली मंजूरी
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar News: हरिद्वार को बड़ी रेल सौगात, 3 नई सेवाओं को मिली मंजूरी

Mohan Chandra Joshi October 4, 2026
उत्तराखंड मौसम अपडेट, पश्चिमी विक्षोभ और येलो अलर्ट की मौसम जानकारी Uttarakhand Weather: मानसून विदा, 5 से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ; 6-7 अक्टूबर को येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: मानसून विदा, 5 से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ; 6-7 अक्टूबर को येलो अलर्ट

Mohan Chandra Joshi October 4, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • चंपावत में कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट के 24 बड़े फैसले, एयरपोर्ट-भूमि से शिक्षा तक अहम निर्णय
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट के 24 बड़े फैसले, एयरपोर्ट-भूमि से शिक्षा तक अहम निर्णय

  • देहरादून में पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पत्नी और उसका प्रेमी Dehradun Crime: शराब पिलाकर पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime: शराब पिलाकर पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

  • खानपुर पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश आरिफ Haridwar Crime: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Haridwar Crime: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

  • भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य की फोटो Uttarakhand News: दिनेश आर्य होंगे भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी, केंद्रीय चुनाव समिति ने लगाई मुहर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • राजनीति

    Uttarakhand News: दिनेश आर्य होंगे भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी, केंद्रीय चुनाव समिति ने लगाई मुहर

  • हरिद्वार को मिली तीन नई रेल सेवाओं की सांकेतिक तस्वीर Haridwar News: हरिद्वार को बड़ी रेल सौगात, 3 नई सेवाओं को मिली मंजूरी
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Haridwar News: हरिद्वार को बड़ी रेल सौगात, 3 नई सेवाओं को मिली मंजूरी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (290)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,661)
  • उधमसिंह नगर (1,341)
  • क्राइम (3,530)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,009)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (741)
  • देहरादून (11,331)
  • नैनीताल (6,573)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (483)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (985)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,216)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (414)
  • राष्ट्रीय (1,162)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (531)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (236)
  • स्वास्थ्य (1,382)
  • हरिद्वार (947)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट के 24 बड़े फैसले, एयरपोर्ट-भूमि से शिक्षा तक अहम निर्णय Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट के 24 बड़े फैसले, एयरपोर्ट-भूमि से शिक्षा तक अहम निर्णय Dehradun Crime: शराब पिलाकर पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार Dehradun Crime: शराब पिलाकर पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार Haridwar Crime: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली Haridwar Crime: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली Uttarakhand News: दिनेश आर्य होंगे भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी, केंद्रीय चुनाव समिति ने लगाई मुहर Uttarakhand News: दिनेश आर्य होंगे भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी, केंद्रीय चुनाव समिति ने लगाई मुहर Haridwar News: हरिद्वार को बड़ी रेल सौगात, 3 नई सेवाओं को मिली मंजूरी Haridwar News: हरिद्वार को बड़ी रेल सौगात, 3 नई सेवाओं को मिली मंजूरी