Uttarayani Mela: बिंदुखत्ता में पांच दिवसीय उत्तरायणी कौतिक का भव्य शुभारंभ कल
12 जनवरी से 16 जनवरी तक आयोजित होगा मेला
Nainital News(जीवन गोस्वामी)। उत्तरायणी कौतिक व मेला समिति द्वारा आयोजित किये जा रहे पांच दिवसीय मेले का रविवार 12 जनवरी को क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट विधिवत उद्घाटन करेंगे ,कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भाजपा जगदीश पंत करेंगे। उक्त समारोह में कोतवाल दिनेश सिंह फत्यार्ल, पूर्व चेयरमेन रामबाबू मिश्रा, भाजपा नेता गुरदीप सिंह, संजीव शर्मा, रोहित दुमका, सचिन अग्रवाल, दीपक बत्रा शिरकत करेंगे, मेले में स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामानों के स्टाल लगाये जा रहे हैं।
जनता इंटर कॉलेज काररोड में 12 जनवरी से 16 जनवरी तक होने वाले पांच दिवसीय उत्तरायणी कौतिक का रविवार विधिवत उद्घाटन होगा। मेला समिति के अध्यक्ष दीप चंद्र जोशी ने बताया की मेले में उत्तराखंड के विभिन्न नामी कलाकारों के साथ क्षेत्रीय कलाकारों की टीमों को भी आमंत्रित करने का निर्णय लिया है। जिसके प्रथम दिवस में बॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा, कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए कौतिक समिति विभिन्न आयोजन भी करेगी।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


