Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड: युवा महोत्सव- 2023 में मुख्यमंत्री ने किया रोजगार प्रयाग पोर्टल का शुभारंभ
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

उत्तराखंड: युवा महोत्सव- 2023 में मुख्यमंत्री ने किया रोजगार प्रयाग पोर्टल का शुभारंभ

Mohan Chandra Joshi October 9, 2023
ख़बर शेयर करें -

योजनाओं को एक जगह उपलब्ध कराने के लिए लॉँच किया गया युवा उत्तराखण्ड एप।

सेवायोजन कार्यालयों में स्वरोजगार केन्द्रों का भी मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ।

कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग द्वारा आई.आई.टी रूड़की, माइक्रोसॉफ्ट के साथ युवाओं को कौशल विकास से जोड़ने के लिए किया गया करार।

Dehradun News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित उत्तराखण्ड युवा महोत्सव- 2023 कार्यक्रम में रोजगार प्रयाग पोर्टल का शुभारंभ किया। राज्य में रोजगार के अवसरों को एक ही पोर्टल पर उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा युवाओं के लिए यह पोर्टल विकसित किया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘युवा उत्तराखण्ड एप’ लाँच किया और सेवायोजन कार्यालयों में स्वरोजगार केन्द्रों का शुभारंभ भी किया। विभिन्न विभागों द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं को एक ही जगह उपलब्ध कराये जाने के लिए आईटीडीए द्वारा युवा उत्तराखण्ड एप विकसित किया गया है। डिजिटल जानकारी के साथ ही युवाओं को योजनाओं से संबंधित अधिक जानकारी और आवेदन के लिए सभी जनपदों में सेवायोजन कार्यालयों में रोजगार केन्द्र विकसित करने की मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा की गई थी। घोषणा के प्रथम चरण में मुख्यमंत्री ने देहरादून एवं उधमसिंहनगर के सेवायोजन कार्यालयों में स्वरोजगार कार्यालयों का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर रोजगार मेलों के माध्यम से चयनित 17 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किये और विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया।

उत्तराखण्ड युवा महोत्सव-2023 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग और आई.आई.टी रूड़की के बीच एम.ओ.यू हस्ताक्षरित किया गया। आईआईटी रूड़की की तकनीकि विशेषता को राज्य की श्रमशक्ति के कौशल क्षमता के विकास के लिए यह एम.ओ.यू. किया गया। पहले चरण में कंस्ट्रक्शन सेक्टर में कार्यरत श्रम शक्ति की उच्च स्तरीय अपस्किलिंग के लिए आईआईटी रूड़की के इंक्यूबेटर सेंटर द्वारा तकनीकि सहयोग दिया जायेगा। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग और माइक्रोसॉफ्ट के बीच भी एम.ओ.यू हस्ताक्षरित किया गया। राज्य के उच्च तकनीकि संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को माइक्रोसॉफ्ट द्वारा डिजिटल स्किल से संबंधित प्रशिक्षण दिया जायेगा। माइक्रोसॉफ्ट द्वारा समाज के वंचित समूहों को भी डिजिटल प्रशिक्षण में तकनीकि सहयोग दिया जायेगा। इस अवसर पर एल्डरली केयर गिवर के रूप में जापान में राज्य के युवाओं को जापानी भाषा और रहन-सहन संबंधी प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए लर्नेट स्किल प्रा. लि. के साथ एमओयू किया गया। राज्य के नर्सिंग प्रशिक्षितों को इंग्लैंड एवं आयरलैंड में नर्स के रूप में कार्य करने के लिए एन्वेर्टज कंसल्टेंसी और जर्मनी में नर्स के रूप में कार्य करने के लिए जेनराईज ग्लोबल के साथ एमओयू हस्ताक्षरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: बैंक हड़ताल से पहले 26 सितंबर तक मिलेगा वेतन-पेंशन, शासनादेश जारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउण्ड देहरादून में विशाल संख्या में आये युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज युवाओं के लिए जहां रोजगार प्रयाग पोर्टल और युवा उत्तराखण्ड एप लॉन्च किया गया है, वहीं आईआईटी रुड़की एवं माइक्रोसॉफ्ट के तकनीकी सहयोग प्राप्त किये जाने हेतु एमओयू भी किया गया है। रोजगार प्रयाग पोर्टल से जहां विभिन्न सरकारी विभागों में आउटसोर्सिंग के माध्यम से भरे जाने वाले पदों की जानकारी एवं आवेदन करने की प्रक्रिया सरल होगी, वहीं इस पोर्टल से विभिन्न विभागों में आउटसोर्सिंग के पदों की सूचना भी युवाओं को मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: लोअर PCS रिजल्ट जारी, 113 अभ्यर्थियों का चयन; देखें टॉपर

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि के युवा न केवल प्रतिभा संपन्न एवं सामर्थ्यवान हैं, बल्कि मेहनती भी हैं। अनेक क्षेत्रों में हमारे प्रदेश की प्रतिभाओं ने देश और दुनिया में राज्य का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि देश और राज्य का भविष्य युवाओं की शक्ति पर निर्भर है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहा है, जिसकी मजबूत नींव युवा हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में नया भारत अपने युवा साथियों की सहायता और सहयोग के लिए हमेशा तत्पर है। राज्य में युवाओं के साथ किसी भी स्तर पर अन्याय नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने नकल विरोधी कानून लागू कर भर्तियों में घोटाले करने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने का कार्य किया है। रोजगार और स्वरोजगार की दिशा में राज्य सरकार द्वारा अनेक प्रयास किये गये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 15 दिनों में उनके द्वारा द्वारा करीब एक हजार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के साथ ही स्पोर्ट कल्चर को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके लिए जहां एक ओर नई खेल नीति लाई गई है, वहीं नौकरियों में खेल कोटे को भी पुनः प्रारंभ किया गया है। वर्तमान में “मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना‘‘ के अंतर्गत खेल छात्रवृत्ति दी जा रही है। सरकार अपने युवाओं की उन्नति के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि राज्य के युवा भी प्रदेश की प्रगति और समृद्धि के लिए सरकार के साथ पूर्ण निष्ठा व समर्पण के साथ अपना योगदान देंगे। उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के हमारे “विकल्प रहित संकल्प“ को पूर्ण करने के लक्ष्य में भागीदार बनेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Lalkuan News: हल्दूचौड़ में निर्माण श्रमिकों को शिक्षा, स्वच्छता और पोषण किट वितरित

कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि उत्तराखण्ड के विकास के लिए युवाओं का कौशल विकास करना जरूरी है। इसी सोच के साथ युवाओं को कौशल विकास एवं रोजगार से जोड़ने के लिए युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड का युवा शिक्षित है, उनको सही दिशा देने की दिशा में राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओं से युवाओं को सभी जानकारियां मिल सके, इसलिए सभी विभागों के स्टॉल लगाये गये हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की युवा शक्ति ही राज्य की आर्थिक समृद्धि का आधार है। युवा शक्ति कुशल एवं सशक्त होगी तभी राज्य निरंतर प्रगति करेगा। सभी सरकारी योजनाओं का पात्र लोग पूरा फायदा उठा सकें, इस दिशा में लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।

इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजानदास, बृज भूषण गैरोला, सचिव विजय कुमार यादव, दीपेन्द्र चौधरी, निदेशक आईटीडीए नितिका खंडेलवाल उपस्थित उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Hindi News Uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand News Today Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड: युवा महोत्सव- 2023 में मुख्यमंत्री ने किया रोजगार प्रयाग पोर्टल का शुभारंभ देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड लोअर PCS रिजल्ट 2024 जारी Uttarakhand News: लोअर PCS रिजल्ट जारी, 113 अभ्यर्थियों का चयन; देखें टॉपर
  • उत्तराखंड
  • रोजगार
  • हरिद्वार

Uttarakhand News: लोअर PCS रिजल्ट जारी, 113 अभ्यर्थियों का चयन; देखें टॉपर

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
पैतृक जमीन विवाद में भाई की हत्या का प्रतीकात्मक दृश्य Udham Singh Nagar Crime: पैतृक जमीन के विवाद में भाई ने भाई को मौत के घाट उतारा
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Udham Singh Nagar Crime: पैतृक जमीन के विवाद में भाई ने भाई को मौत के घाट उतारा

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
कैंची धाम मार्ग पर यातायात डायवर्जन का प्रतीकात्मक दृश्य Nainital News: कैंची धाम के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 26-27 सितंबर को डायवर्जन
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: कैंची धाम के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 26-27 सितंबर को डायवर्जन

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
मुठभेड़ में घायल हत्याकांड के आरोपी को अस्पताल ले जाती पुलिस Haridwar Crime: देर रात पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, हत्याकांड के आरोपी को लगी गोली
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Haridwar Crime: देर रात पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, हत्याकांड के आरोपी को लगी गोली

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
IMD देहरादून ने छह जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया Uttarakhand Weather Alert: अगले 3 घंटे तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट, 6 जिलों में भारी बारिश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Alert: अगले 3 घंटे तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट, 6 जिलों में भारी बारिश

Mohan Chandra Joshi September 25, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच मौसम विज्ञान केंद्र का रेड अलर्ट Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का रेड अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का रेड अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद

Mohan Chandra Joshi September 25, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड लोअर PCS रिजल्ट 2024 जारी Uttarakhand News: लोअर PCS रिजल्ट जारी, 113 अभ्यर्थियों का चयन; देखें टॉपर
    • उत्तराखंड
    • रोजगार
    • हरिद्वार

    Uttarakhand News: लोअर PCS रिजल्ट जारी, 113 अभ्यर्थियों का चयन; देखें टॉपर

  • पैतृक जमीन विवाद में भाई की हत्या का प्रतीकात्मक दृश्य Udham Singh Nagar Crime: पैतृक जमीन के विवाद में भाई ने भाई को मौत के घाट उतारा
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Udham Singh Nagar Crime: पैतृक जमीन के विवाद में भाई ने भाई को मौत के घाट उतारा

  • कैंची धाम मार्ग पर यातायात डायवर्जन का प्रतीकात्मक दृश्य Nainital News: कैंची धाम के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 26-27 सितंबर को डायवर्जन
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: कैंची धाम के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 26-27 सितंबर को डायवर्जन

  • मुठभेड़ में घायल हत्याकांड के आरोपी को अस्पताल ले जाती पुलिस Haridwar Crime: देर रात पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, हत्याकांड के आरोपी को लगी गोली
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Haridwar Crime: देर रात पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, हत्याकांड के आरोपी को लगी गोली

  • IMD देहरादून ने छह जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया Uttarakhand Weather Alert: अगले 3 घंटे तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट, 6 जिलों में भारी बारिश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Alert: अगले 3 घंटे तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट, 6 जिलों में भारी बारिश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (287)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,583)
  • उधमसिंह नगर (1,339)
  • क्राइम (3,519)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,005)
  • चमोली (455)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (304)
  • दुर्घटना (735)
  • देहरादून (11,293)
  • नैनीताल (6,552)
  • पर्यटन (220)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,208)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (528)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (942)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: लोअर PCS रिजल्ट जारी, 113 अभ्यर्थियों का चयन; देखें टॉपर Uttarakhand News: लोअर PCS रिजल्ट जारी, 113 अभ्यर्थियों का चयन; देखें टॉपर Udham Singh Nagar Crime: पैतृक जमीन के विवाद में भाई ने भाई को मौत के घाट उतारा Udham Singh Nagar Crime: पैतृक जमीन के विवाद में भाई ने भाई को मौत के घाट उतारा Nainital News: कैंची धाम के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 26-27 सितंबर को डायवर्जन Nainital News: कैंची धाम के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 26-27 सितंबर को डायवर्जन Haridwar Crime: देर रात पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, हत्याकांड के आरोपी को लगी गोली Haridwar Crime: देर रात पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, हत्याकांड के आरोपी को लगी गोली Uttarakhand Weather Alert: अगले 3 घंटे तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट, 6 जिलों में भारी बारिश Uttarakhand Weather Alert: अगले 3 घंटे तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट, 6 जिलों में भारी बारिश