उत्तराखंड – मौसम का येलो अलर्ट , इन जिलों में अगले 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी , देखें weather update
Dehradun, Uttarakhand Weather Update: मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड के पांच जिलों में अगले 48 घंटे यानी आज और कल भारी बारिश की संभावना है। जिसके चलते विज्ञान केंद्र ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। uttarakhand Weather update
3 और 4 सितंबर को बरसेंगे बादल
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड के पांच जिलों में रविवार और सोमवार को भारी बारिश देखने को मिल सकती है विभाग का कहना है कि 3 और 4 सितंबर को बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और भारी वर्षा का एक से दो दौर देखने को मिल सकते हैं जिसके चलते मौसम विज्ञान विभाग ने इस पांचों जिलों के लिए भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है।
इसके अलावा विज्ञान केंद्र कहना है कि गढ़वाल मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं हल्की से बहुत हल्की वर्षा की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मैदानी इलाकों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे कहीं-कहीं हल्बाकी से मध्यम बारिश के अलावा मौसम शुष्क रहने की संभावना है। uttarakhand weather update

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


