Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई
लालकुआं में स्मैक बरामदगी मामले का खुलासा करते पुलिस अधिकारी।
सुभाष नगर बैरियर के पास चेकिंग के दौरान नैनीताल SOG और लालकुआं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कार से बरामद हुई स्मैक
लालकुआं, 07 अक्टूबर 2026। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नैनीताल पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने लालकुआं क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 218.04 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 65.40 लाख रुपये है। आरोपियों के कब्जे से एक अल्टो कार भी बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार 06 अक्टूबर को कोतवाली लालकुआं पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम सुभाष नगर बैरियर के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान अल्टो कार संख्या UP24-H-4787 को चेक किया गया। कार में सवार दो लोगों के कब्जे से कुल 218.04 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोतवाली लालकुआं में धारा 8/21/60/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने स्मैक बहेड़ी से खरीदकर लाने की बात बताई है। इस संबंध में धारा 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत आगे की जांच की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नदीम खान उर्फ गण्ठा, निवासी सिरौली कला, थाना पुलभट्टा, ऊधमसिंह नगर और मो. शफीक उर्फ शफी, निवासी मोहल्ला मोहम्मदपुर, थाना बहेड़ी, जिला बरेली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार नदीम खान ट्रक ड्राइवर है, जबकि मो. शफीक बनभूलपुरा में दर्जी का काम करता है।
पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है। साथ ही स्मैक की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जांच की जा रही है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में नशे की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार कार्रवाई करने वाली टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की ओर से 2,000 रुपये के पुरस्कार की घोषणा की गई है।
बरामदगी: 218.04 ग्राम स्मैक और अल्टो कार संख्या UP24-H-4787।
— Uttarakhand Morning Post

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


