उत्तराखंड- कोरोना से महिला पुलिसकर्मी की मौत ,शोक की लहर
- विगत 18 जनवरी को रैपिड एंटीजन टेस्ट में आईंं थी पॉजिटिव ,
पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से दुखद खबर सामने आई है यहां पुलिस लाइन में कार्यरत कोरोना पीड़ित महिला आरक्षी का शुक्रवार को निधन हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन पिथौरागढ़ में जीडी कार्यालय में कार्यरत महिला आरक्षी वर्ष 2007 बैच की नागरिक पुलिस कमला पत्नी अशोक कोहली, निवासी ग्राम व पोस्ट बैजनाथ, जिला बागेश्वर बीती 18 जनवरी को रैपिड एंटीजन टेस्ट में कोविड पॉजिटिव आयी थी।
चिकित्सकीय परामर्श के बाद वह अपने पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में होम आइसोलेट थी। शुक्रवार को स्वास्थ्य एकाएक अधिक ख़राब होने पर उन्हें 108 सेवा से जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने महिला आरक्षी को मृत घोषित कर दिया।
सीएमओ डॉ एचसी ह्यंकी के अनुसार कोरोना पाज़िटिव आने के बावजूद महिला पुलिस कर्मी को कल तक कोई समस्या नहीं थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कल शाम उनसे फोन पर वार्ता की थी। शुक्रवार को उनके निधन की सूचना पर एक टीम पुलिस लाइन भी गई थी, जहां अन्य लोगों से पूछताछ में उनको कोई खास समस्या न होने की जानकारी सामने आई। सीएमओ का कहना है कि शायद एकाएक स्वास्थ्य बिगड़ने पर उनको अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत पाया। बाद में रामेश्वर घाट के समीप कोविड प्रोटोकॉल के तहत प्रशासन की देखरेख में महिला पुलिस कर्मी का अंतिम संस्कार हुआ।
पुलिस कार्यालय पिथौरागढ़ के अनुसार महिला आरक्षी कमला काफी मृदु भाषी, सरल स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठ थीं। वह अपने पति अभियोजन कार्यालय पिथौरागढ़ में तैनात कांस्टेबल अशोक कोहली तथा दो छोटे बच्चों के साथ पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में रहती थीं
महिला आरक्षी कमला के आकस्मिक निधन पर जनपद पुलिस परिवार में शोक की लहर व्याप्त है। जनपद पुलिस ने महिला आरक्षी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और शोक संतृप्त परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की भगवान से प्रार्थना की है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Nita Ambani News: नीता अंबानी की बड़ी पहल, 5 हजार जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर