Uttarakhand: सेल्फी के चक्कर में पहाड़ी से गिरी महिला , video
Woman fell from hill while trying to take selfie ,Haridwar News- सेल्फी का शौक आम आदमी में इस कदर हावी हो चुका है कि लोग सेल्फी के चक्कर में अपनी जान की भी परवाह नहीं कर रहे हैं और आए दिन दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं।
ताजा मामला हरिद्वार के मनसा देवी क्षेत्र का है जहां सेल्फी लेते हुए एक महिला अचानक मनसा देवी की पहाड़ी से नीचे गिर गई। करीब 70 मीटर ऊंचाई से गिरने के बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और घायल महिला को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत के चलते महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरनगर से एक परिवार मनसा देवी मंदिर घूमने आया था। शनिवार सुबह परिवार में शामिल एक 28 वर्षीय महिला रेशू पत्नी प्रदीप कुमार पहाड़ी पर सेल्फी लेने लगी। सेल्फी लेते वक्त अचानक महिला का पैर फिसल गया और वह 70 मीटर ऊंची पहाड़ी से नीचे गिर गई। सड़क पर महिला के गिरते ही अन्य यात्रियों शोर मचाया। इस बीच हरिद्वार पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही हरिद्वार कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत घटना स्थल पर पहुंची। 108 एम्बुलेंस की मदद से महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


