Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Dehradun News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, 2,045 बूथों पर फोकस
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, 2,045 बूथों पर फोकस

देहरादून में विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने 10 विधानसभा क्षेत्रों के 2,045 पोलिंग बूथों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने, बर्फबारी की आशंका वाले 65 बूथों के लिए आकस्मिकता योजना तैयार करने और 19 शैडो एरिया पोलिंग स्टेशनों पर नेटवर्क कनेक्टिविटी सुधारने के निर्देश दिए। सीमाओं पर निगरानी बढ़ाने, नकदी और शराब की तस्करी रोकने, मतदाता जागरूकता अभियान चलाने तथा निर्वाचन कार्मिकों का डेटाबेस और प्रशिक्षण जल्द शुरू करने पर भी जोर दिया गया।
Mohan Chandra Joshi October 19, 2026
देहरादून में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन की बैठक

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों की समीक्षा करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान।

ख़बर शेयर करें -

देहरादून में 10 विधानसभा क्षेत्रों के बूथों पर मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश, बर्फबारी से प्रभावित 65 बूथों के लिए बनेगा कंटिजेंसी प्लान; सीमाओं पर नकदी और शराब तस्करी रोकने के लिए बढ़ेगी निगरानी।

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026: आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में निर्वाचन कार्यों के लिए तैनात नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की बैठक लेते हुए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद की 10 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 2,045 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इनमें 766 ग्रामीण और 1,279 शहरी क्षेत्र में स्थित हैं। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को अपने क्षेत्रों के मतदेय स्थलों पर बिजली, पेयजल, रैंप, शेड सहित सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, पोलिंग स्टेशनों के नामों का सत्यापन करने तथा चार-पांच बूथ वाले केंद्रों पर मतदाताओं के प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग मार्गों की व्यवस्था करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: थाल सेवा के 8 साल, डीएम भी बने थाल सेवक

19 पोलिंग स्टेशन शैडो एरिया में, नेटवर्क सुविधा दुरुस्त करने के निर्देश
जिलाधिकारी ने पोलिंग स्टेशनों पर उपलब्ध नेटवर्क सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा करते हुए बताया कि मसूरी क्षेत्र के सात और चकराता क्षेत्र के 12 पोलिंग स्टेशन अभी भी शैडो एरिया में हैं। उन्होंने इन क्षेत्रों में नेटवर्क कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि फरवरी माह में जनपद के 65 पोलिंग स्टेशनों पर बर्फबारी की संभावना है। ऐसे में संबंधित क्षेत्रों के लिए अभी से आकस्मिकता योजना (कंटीजेंसी प्लान) तैयार करने तथा निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं को प्रभावित होने से बचाने के निर्देश दिए।

अंतरराज्यीय सीमाओं पर बढ़ेगी निगरानी, तस्करी रोकने के लिए बनेगी रणनीति
जिलाधिकारी ने बताया कि देहरादून की सीमाएं हिमाचल प्रदेश के सिरमौर और शिमला, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर तथा उत्तराखंड के चार जनपदों से लगती हैं। उन्होंने अंतरराज्यीय सीमाओं पर चेकपोस्ट स्थापित करने तथा फ्लाइंग स्क्वॉड टीम (एफएसटी) और वीडियो सर्विलांस टीम (वीएसटी) गठित कर उनके प्रशिक्षण की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। सीमावर्ती क्षेत्रों में नकदी और शराब की तस्करी रोकने के लिए प्रभावी निगरानी व्यवस्था विकसित करने पर भी जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली राज्यपाल पद की शपथ

12 लाख के करीब मतदाता, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के मतदान पर विशेष जोर
जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद जनपद में कुल 11,94,797 मतदाता हैं। इनमें 6,17,041 पुरुष, 5,77,706 महिलाएं और 50 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। जनपद में 10,201 दिव्यांगजन तथा 85 वर्ष से अधिक आयु के 7,845 मतदाता हैं।

उन्होंने बुजुर्ग मतदाताओं के लिए होम वोटिंग तथा दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदेय स्थलों पर व्हीलचेयर, स्वयंसेवक, डोली, पालकी सहित आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदान से वंचित न रहे।

कम मतदान वाले बूथों पर चलेगा विशेष जागरूकता अभियान
जिलाधिकारी ने व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के तहत 50 प्रतिशत से कम मतदान वाले बूथों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने ऐसे मतदेय स्थलों को भी चिह्नित करने को कहा, जहां पुरुषों अथवा महिलाओं का मतदान प्रतिशत कम रहा है।

उन्होंने उच्च शिक्षण संस्थानों में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं का प्रारूप-6 के माध्यम से मतदाता पंजीकरण सुनिश्चित करते हुए उनके मतदाता पहचान पत्र बनवाने और मतदान के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। निर्वाचन ड्यूटी में तैनात पुलिस, पीआरडी जवानों, वाहन चालकों, सफाई कर्मियों और अन्य कार्मिकों के मतदान की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा। इसके साथ ही बुक्सा जनजाति के 40 गांवों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: 23 अक्टूबर से ईवीएम जांच, डीएम ने दलों से मांगा सहयोग

निर्वाचन कार्मिकों का डेटाबेस और प्रशिक्षण जल्द होगा शुरू
जिलाधिकारी ने निर्वाचन संबंधी विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए निविदा प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने तथा सेक्टर अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्वाचन कार्मिकों का डेटाबेस जल्द तैयार कर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी नोडल अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का गहन अध्ययन कर अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ निर्वहन करने को कहा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) केके मिश्रा, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार सहित वर्चुअल माध्यम से जुड़े सभी उप जिलाधिकारी तथा निर्वाचन संबंधी विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #AssemblyElection2027 #DehradunNews #ElectionPreparation #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews

Related Stories

देहरादून में विधानसभा चुनाव 2027 के लिए ईवीएम की तकनीकी जांच की तैयारियां Dehradun News: 23 अक्टूबर से ईवीएम जांच, डीएम ने दलों से मांगा सहयोग
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: 23 अक्टूबर से ईवीएम जांच, डीएम ने दलों से मांगा सहयोग

Mohan Chandra Joshi October 19, 2026
लोक भवन देहरादून में राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन का शपथ ग्रहण समारोह Uttarakhand News: डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली राज्यपाल पद की शपथ
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली राज्यपाल पद की शपथ

Mohan Chandra Joshi October 19, 2026
सेलाकुई में चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय की योजनाओं की सौगात देते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Dehradun News: सीएम धामी ने चिकित्सा विश्वविद्यालय को दी 20.55 करोड़ की सौगात
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सीएम धामी ने चिकित्सा विश्वविद्यालय को दी 20.55 करोड़ की सौगात

Mohan Chandra Joshi October 19, 2026
उत्तराखंड के ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना दर्शाता मौसम दृश्य Uttarakhand Weekly Weather: चार दिन बाद पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weekly Weather: चार दिन बाद पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार

Mohan Chandra Joshi October 19, 2026
साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 अक्टूबर 2026, मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का ज्योतिषीय भविष्यफल। Weekly Horoscope 2026: धन, करियर और उन्नति के योग, जानें साप्ताहिक राशिफल
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Weekly Horoscope 2026: धन, करियर और उन्नति के योग, जानें साप्ताहिक राशिफल

Mohan Chandra Joshi October 19, 2026
हल्द्वानी में थाल सेवा के आठ वर्ष पूरे होने पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल और थाल सेवा की टीम। Haldwani News: थाल सेवा के 8 साल, डीएम भी बने थाल सेवक
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: थाल सेवा के 8 साल, डीएम भी बने थाल सेवक

Mohan Chandra Joshi October 18, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून में विधानसभा चुनाव 2027 के लिए ईवीएम की तकनीकी जांच की तैयारियां Dehradun News: 23 अक्टूबर से ईवीएम जांच, डीएम ने दलों से मांगा सहयोग
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: 23 अक्टूबर से ईवीएम जांच, डीएम ने दलों से मांगा सहयोग

  • देहरादून में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन की बैठक Dehradun News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, 2,045 बूथों पर फोकस
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, 2,045 बूथों पर फोकस

  • लोक भवन देहरादून में राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन का शपथ ग्रहण समारोह Uttarakhand News: डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली राज्यपाल पद की शपथ
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली राज्यपाल पद की शपथ

  • सेलाकुई में चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय की योजनाओं की सौगात देते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Dehradun News: सीएम धामी ने चिकित्सा विश्वविद्यालय को दी 20.55 करोड़ की सौगात
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: सीएम धामी ने चिकित्सा विश्वविद्यालय को दी 20.55 करोड़ की सौगात

  • उत्तराखंड के ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना दर्शाता मौसम दृश्य Uttarakhand Weekly Weather: चार दिन बाद पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weekly Weather: चार दिन बाद पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (479)
  • अल्मोड़ा (644)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,826)
  • उधमसिंह नगर (1,352)
  • क्राइम (3,551)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,016)
  • चमोली (458)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (752)
  • देहरादून (11,411)
  • नैनीताल (6,607)
  • पर्यटन (223)
  • पिथौरागढ़ (486)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (987)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,231)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,173)
  • रुद्रप्रयाग (724)
  • रोजगार (534)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (662)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (955)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: 23 अक्टूबर से ईवीएम जांच, डीएम ने दलों से मांगा सहयोग Dehradun News: 23 अक्टूबर से ईवीएम जांच, डीएम ने दलों से मांगा सहयोग Dehradun News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, 2,045 बूथों पर फोकस Dehradun News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, 2,045 बूथों पर फोकस Uttarakhand News: डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली राज्यपाल पद की शपथ Uttarakhand News: डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली राज्यपाल पद की शपथ Dehradun News: सीएम धामी ने चिकित्सा विश्वविद्यालय को दी 20.55 करोड़ की सौगात Dehradun News: सीएम धामी ने चिकित्सा विश्वविद्यालय को दी 20.55 करोड़ की सौगात Uttarakhand Weekly Weather: चार दिन बाद पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार Uttarakhand Weekly Weather: चार दिन बाद पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार