उत्तराखंड में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संभावित कार्यक्रम की चर्चाएं तेज हैं। बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए मार्च के पहले सप्ताह में मतदान कराए जाने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, 27 से 30 जनवरी के बीच आचार संहिता लागू होने का संभावित कार्यक्रम सामने आया है। हालांकि, चुनाव की तारीखों और आचार संहिता पर अंतिम निर्णय भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगा।
... Read More
#AssemblyElection2027
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को लेकर नैनीताल जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने निर्वाचन से जुड़े 38 कार्यों के लिए 56 नोडल और 108 सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। मतदान कार्मिकों के प्रबंधन, ईवीएम-वीवीपैट, परिवहन, सुरक्षा, मीडिया निगरानी, मतदाता जागरूकता और निर्वाचन व्यय की निगरानी की जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं।... Read More
अल्मोड़ा में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अंशुल सिंह ने उपजिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में फॉर्म-6 और फॉर्म-7 के निस्तारण, मतदान केंद्रों के भौतिक सत्यापन तथा आवश्यक न्यूनतम सुविधाओं की समीक्षा की गई। डीएम ने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा में पूरी करने के निर्देश दिए।... Read More
देहरादून में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत 23 अक्टूबर 2026 से ईवीएम की प्रथम स्तरीय तकनीकी जांच (एफएलसी) शुरू होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जांच प्रक्रिया की जानकारी दी और उनसे अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर पारदर्शिता सुनिश्चित करने में सहयोग की अपील की। जांच पूरी होने के बाद ईवीएम का विधानसभा क्षेत्रवार रेंडमाइजेशन किया जाएगा। इसके बाद प्रेक्षक की उपस्थिति में सॉफ्टवेयर के माध्यम से मशीनों का पुनः रेंडमाइजेशन कर बूथवार आवंटन किया जाएगा।... Read More
देहरादून में विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने 10 विधानसभा क्षेत्रों के 2,045 पोलिंग बूथों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने, बर्फबारी की आशंका वाले 65 बूथों के लिए आकस्मिकता योजना तैयार करने और 19 शैडो एरिया पोलिंग स्टेशनों पर नेटवर्क कनेक्टिविटी सुधारने के निर्देश दिए। सीमाओं पर निगरानी बढ़ाने, नकदी और शराब की तस्करी रोकने, मतदाता जागरूकता अभियान चलाने तथा निर्वाचन कार्मिकों का डेटाबेस और प्रशिक्षण जल्द शुरू करने पर भी जोर दिया गया।... Read More
उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा और मणिपुर में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले निर्वाचन आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राज्यों में चुनावी व्यवस्थाओं की समीक्षा और ईवीएम की तकनीकी जांच की जा रही है। दिसंबर 2026 के दूसरे पखवाड़े में चुनाव कार्यक्रम घोषित होने की संभावना जताई गई है, लेकिन आधिकारिक तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है।... Read More



Nainital News: नैनीताल पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, CCTV से लौटाया नकदी और कीमती सामान
Dehradun News: शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाए, कथित पत्रकार गिरफ्तार
बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की राह में अहम कदम, ग्रामीणों से धैर्य की अपील: दीपेन्द्र कोश्यारी
Rudrapur News: आरटीओ के नाम पर अवैध वसूली का खेल, एसटीएफ ने दो आरोपियों को दबोचा
Champawat News: बनबसा में सात दिवसीय अग्निवीर भर्ती रैली संपन्न, 4 हजार से अधिक युवाओं ने लिया हिस्सा