Uttarakhand: अगले 48 घंटे तक केदारनाथ व मध्यमहेश्वर यात्रा पर रहेगी रोक
लगातार हुई बारिश के चलते पैदल मार्ग के कई स्थानों पर टूटने और मलबा-पत्थर गिरने की संभावनाओं के चलते श्रद्धालुओं व आम-जनमानस की सुरक्षा के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा लिया गया है निर्णय
Rudraprayag News- जनपद रुद्रप्रयाग में लगातार हुई बारिश के कारण श्री केदारनाथ धाम पैदल मार्ग खतरनाक हो चला है, वहीं मध्यमहेश्वर घाटी में भी अत्यधिक बारिश हुई है।
पैदल मार्ग के कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त एवं पहाड़ी से मलबा-पत्थर गिरने की संभावना के चलते पैदल आवागमन करने वाले श्रद्धालुओं एवं आम जनमानस की सुरक्षा के दृष्टिगत जिला प्रशासन के स्तर से अगले 48 घंटे (दिनांक 7 व 8 अगस्त) के लिए केदारनाथ धाम यात्रा व मध्यमहेश्वर धाम यात्रा को स्थगित किया गया है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिवसों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


