Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand Weekly Weather Update: 9 अगस्त तक उत्तराखंड में सक्रिय रहेगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weekly Weather Update: 9 अगस्त तक उत्तराखंड में सक्रिय रहेगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा साप्ताहिक पूर्वानुमान के अनुसार 9 अगस्त तक उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। पर्वतीय जिलों में कई स्थानों पर भारी बारिश, जबकि मैदानी क्षेत्रों में आकाशीय बिजली, तेज हवाएं और जलभराव की स्थिति बनने की आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।
Mohan Chandra Joshi August 3, 2026
उत्तराखंड में 9 अगस्त तक सक्रिय मानसून के बीच पहाड़ों पर छाए बादल और बारिश का दृश्य।

उत्तराखंड में 9 अगस्त तक मानसून सक्रिय रहने का पूर्वानुमान, कई जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी।

ख़बर शेयर करें -

पूरे सप्ताह हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने के आसार, पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बारिश और मैदानी इलाकों में आकाशीय बिजली व तेज हवाओं की चेतावनी

देहरादून, 3 अगस्त 2026। उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है। प्रदेश के पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदला हुआ है और अधिकांश क्षेत्रों में रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है। देहरादून, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, नैनीताल सहित कई जिलों में सोमवार को भी बादलों की आवाजाही के बीच वर्षा दर्ज की गई। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी), देहरादून ने 3 अगस्त से 9 अगस्त तक का साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी पूरे सप्ताह प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का दौर बना रहेगा। पर्वतीय जिलों में कई स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में तेज हवाओं, आकाशीय बिजली, जलभराव और नदियों-नालों के जलस्तर में वृद्धि की आशंका जताई गई है। इन परिस्थितियों को देखते हुए पूरे प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों से अतिरिक्त सतर्कता बरतने तथा नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।
आज का मौसम
मौसम विभाग ने सोमवार के लिए देहरादून और बागेश्वर जिले में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, चम्पावत, टिहरी, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश, गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर आने की आशंका है।
दूसरी ओर हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग का कहना है कि लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित हो सकता है।
4 अगस्त का पूर्वानुमान
4 अगस्त को देहरादून, टिहरी, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में तेज से अत्यंत तेज वर्षा के दौर देखने को मिल सकते हैं। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में गर्जन के साथ बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।
5 अगस्त का पूर्वानुमान
5 अगस्त को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर और ऊधम सिंह नगर जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। मैदानी क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने तथा पर्वतीय इलाकों में तेज से अत्यंत तेज बारिश के दौर आने की आशंका बनी रहेगी।
6 अगस्त का पूर्वानुमान
6 अगस्त को देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश हो सकती है। पर्वतीय जिलों में आकाशीय बिजली के साथ तेज वर्षा के दौर जारी रहने का अनुमान है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की गई है।
7 और 8 अगस्त का पूर्वानुमान
7 और 8 और 9 अगस्त को भी मौसम में विशेष बदलाव के संकेत नहीं हैं। देहरादून, टिहरी और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में गर्जन, आकाशीय बिजली और तेज वर्षा का दौर जारी रहेगा, जबकि हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर सहित मैदानी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने की संभावना बनी रहेगी।
मौसम विभाग की सलाह
मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों के किनारे नहीं जाने, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सतर्क रहने तथा मौसम विभाग और जिला प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है। चारधाम यात्रा और पर्वतीय मार्गों पर यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Almora News: पार्किंग में अव्यवस्था, गंदगी पर डीएम सख्त; तत्काल सुधार के निर्देश
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #HeavyRain #HeavyRainAlert #IMDIndia #Monsoon2026 #UttarakhandMorningPost #UttarakhandWeather #WeeklyWeatherUpdate #YellowAlert

Related Stories

उत्तराखंड के जंगल में भालू की मौजूदगी दर्शाती प्रतीकात्मक तस्वीर। Phori News: भालू के डर से भागी महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत, परिवार में कोहराम
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • पौड़ी

Phori News: भालू के डर से भागी महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत, परिवार में कोहराम

Mohan Chandra Joshi November 2, 2026
हल्द्वानी रामपुर रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोगों की मौत और दो घायल होने की दुर्घटना की प्रतीकात्मक तस्वीर। Haldwani News: बाइकों की भीषण भिड़ंत में दो लोगों की मौत, दो गंभीर घायल
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Haldwani News: बाइकों की भीषण भिड़ंत में दो लोगों की मौत, दो गंभीर घायल

Mohan Chandra Joshi November 2, 2026
उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य कर्मचारियों को तदर्थ बोनस देने का शासनादेश। Uttarakhand News: राज्य कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, बोनस का शासनादेश जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: राज्य कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, बोनस का शासनादेश जारी

Mohan Chandra Joshi November 2, 2026
बागेश्वर के बैजनाथ क्षेत्र में दोहरे हत्याकांड की प्रतीकात्मक तस्वीर। Bageshwar News: भतीजे ने चाचा-चाची को लोहे की रॉड से पीटकर मार डाला, दोहरे हत्याकांड से सनसनी
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • बागेश्वर

Bageshwar News: भतीजे ने चाचा-चाची को लोहे की रॉड से पीटकर मार डाला, दोहरे हत्याकांड से सनसनी

Mohan Chandra Joshi November 2, 2026
जिलाधिकारी अंशुल सिंह अल्मोड़ा में नगर क्षेत्र की पार्किंग और सफाई व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण करते हुए। Almora News: पार्किंग में अव्यवस्था, गंदगी पर डीएम सख्त; तत्काल सुधार के निर्देश
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

Almora News: पार्किंग में अव्यवस्था, गंदगी पर डीएम सख्त; तत्काल सुधार के निर्देश

Mohan Chandra Joshi November 2, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीराम के आदर्शों और सामाजिक एकता पर विचार व्यक्त करते हुए। भगवान राम के आदर्श देते हैं एकता और सद्भाव का संदेश : सीएम धामी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

भगवान राम के आदर्श देते हैं एकता और सद्भाव का संदेश : सीएम धामी

Mohan Chandra Joshi November 2, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड के जंगल में भालू की मौजूदगी दर्शाती प्रतीकात्मक तस्वीर। Phori News: भालू के डर से भागी महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत, परिवार में कोहराम
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • पौड़ी

    Phori News: भालू के डर से भागी महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत, परिवार में कोहराम

  • हल्द्वानी रामपुर रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोगों की मौत और दो घायल होने की दुर्घटना की प्रतीकात्मक तस्वीर। Haldwani News: बाइकों की भीषण भिड़ंत में दो लोगों की मौत, दो गंभीर घायल
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Haldwani News: बाइकों की भीषण भिड़ंत में दो लोगों की मौत, दो गंभीर घायल

  • उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य कर्मचारियों को तदर्थ बोनस देने का शासनादेश। Uttarakhand News: राज्य कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, बोनस का शासनादेश जारी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: राज्य कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, बोनस का शासनादेश जारी

  • बागेश्वर के बैजनाथ क्षेत्र में दोहरे हत्याकांड की प्रतीकात्मक तस्वीर। Bageshwar News: भतीजे ने चाचा-चाची को लोहे की रॉड से पीटकर मार डाला, दोहरे हत्याकांड से सनसनी
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • बागेश्वर

    Bageshwar News: भतीजे ने चाचा-चाची को लोहे की रॉड से पीटकर मार डाला, दोहरे हत्याकांड से सनसनी

  • जिलाधिकारी अंशुल सिंह अल्मोड़ा में नगर क्षेत्र की पार्किंग और सफाई व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण करते हुए। Almora News: पार्किंग में अव्यवस्था, गंदगी पर डीएम सख्त; तत्काल सुधार के निर्देश
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड

    Almora News: पार्किंग में अव्यवस्था, गंदगी पर डीएम सख्त; तत्काल सुधार के निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (481)
  • अल्मोड़ा (649)
  • उत्तरकाशी (295)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,990)
  • उधमसिंह नगर (1,363)
  • क्राइम (3,579)
  • खेल (368)
  • चंपावत (1,020)
  • चमोली (469)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (770)
  • देहरादून (11,480)
  • नैनीताल (6,646)
  • पर्यटन (229)
  • पिथौरागढ़ (491)
  • पौड़ी (319)
  • बागेश्वर (992)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,245)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (417)
  • राष्ट्रीय (1,177)
  • रुद्रप्रयाग (729)
  • रोजगार (536)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (668)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,386)
  • हरिद्वार (959)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Phori News: भालू के डर से भागी महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत, परिवार में कोहराम Phori News: भालू के डर से भागी महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत, परिवार में कोहराम Haldwani News: बाइकों की भीषण भिड़ंत में दो लोगों की मौत, दो गंभीर घायल Haldwani News: बाइकों की भीषण भिड़ंत में दो लोगों की मौत, दो गंभीर घायल Uttarakhand News: राज्य कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, बोनस का शासनादेश जारी Uttarakhand News: राज्य कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, बोनस का शासनादेश जारी Bageshwar News: भतीजे ने चाचा-चाची को लोहे की रॉड से पीटकर मार डाला, दोहरे हत्याकांड से सनसनी Bageshwar News: भतीजे ने चाचा-चाची को लोहे की रॉड से पीटकर मार डाला, दोहरे हत्याकांड से सनसनी Almora News: पार्किंग में अव्यवस्था, गंदगी पर डीएम सख्त; तत्काल सुधार के निर्देश Almora News: पार्किंग में अव्यवस्था, गंदगी पर डीएम सख्त; तत्काल सुधार के निर्देश