#WeeklyWeatherUpdate

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड में 5 से 11 अक्टूबर तक मौसम में बदलाव का दौर जारी रहने की संभावना है। 5 से 9 अक्टूबर तक अलग-अलग जिलों में येलो अलर्ट के बीच बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाएं चल सकती हैं। 6 से 8 अक्टूबर के दौरान 4200 मीटर और उससे अधिक तथा 9 और 10 अक्टूबर को 3800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं।... Read More
उत्तराखंड में 21 से 27 सितंबर के बीच मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में अलग-अलग दिनों में कई जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारों की संभावना है। 26 और 27 सितंबर को बारिश की गतिविधि बढ़ने के आसार हैं। हालांकि, 21 सितंबर को जारी IMD के सात दिवसीय पूर्वानुमान में उत्तराखंड के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। मानसून की वास्तविक विदाई बारिश की गतिविधि में लगातार कमी, निचले क्षोभमंडल में प्रतिचक्रवात और नमी में कमी जैसी मौसम संबंधी परिस्थितियों पर निर्भर करती है।... Read More
भारत मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा साप्ताहिक पूर्वानुमान के अनुसार 9 अगस्त तक उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। पर्वतीय जिलों में कई स्थानों पर भारी बारिश, जबकि मैदानी क्षेत्रों में आकाशीय बिजली, तेज हवाएं और जलभराव की स्थिति बनने की आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।... Read More