Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट: आकाशीय बिजली गिरने से दो घायल, कई जिलों में येलो अलर्ट; यहां तेज बारिश का असर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: आकाशीय बिजली गिरने से दो घायल, कई जिलों में येलो अलर्ट; यहां तेज बारिश का असर

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। रुद्रप्रयाग में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोग घायल हो गए, जबकि कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। टिहरी जिले में तेज बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है।
Mohan Chandra Joshi May 15, 2026
उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और खराब मौसम के दौरान बादलों का दृश्य

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश और आंधी को लेकर अलर्ट जारी

ख़बर शेयर करें -

पहाड़ से मैदान तक मौसम का कहर, रुद्रप्रयाग में आकाशीय बिजली गिरने से दो घायल, टिहरी में अतिवृष्टि से तबाही

देहरादून, 15 मई 2026। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ा हुआ है। पहाड़ी जिलों में बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। रुद्रप्रयाग जिले में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से महिला समेत दो लोग घायल हो गए, जबकि टिहरी जिले में अतिवृष्टि के चलते भारी नुकसान हुआ है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून (IMD) ने अगले 24 घंटे के लिए प्रदेश के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
अगले 24 घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार (15 मई 11:55 AM से 16 मई 11:55 AM) तक अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी जिलों में कई स्थानों पर तेज हवाएं चलने, गर्जन के साथ बिजली गिरने और बारिश की संभावना है।
डीडीहाट, कपकोट, कौसानी, केदारनाथ, देवप्रयाग, डोईवाला, बरकोट, बद्रीनाथ, रानीखेत, जोशीमठ, देवाल तथा आसपास के क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
चंद्रशिला-तुंगनाथ क्षेत्र में गिरी आकाशीय बिजली
रुद्रप्रयाग जिले में तुंगनाथ से करीब दो किलोमीटर आगे चंद्रशिला मार्ग पर शुक्रवार दोपहर अचानक आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक और एक महिला घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
चोपता चौकी प्रभारी मनवर सिंह नेगी ने बताया कि सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम के साथ कॉन्स्टेबल कुलदीप सिंह तथा होमगार्ड जवान कुंवर सिंह और विक्रम सिंह भी राहत कार्य में जुटे रहे। रेस्क्यू टीम ने दोनों घायलों को सुरक्षित चोपता पहुंचाया।
घायलों को जिला अस्पताल रेफर
आपातकालीन सेवा के माध्यम से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ लाया गया। डॉ. विवेक ने बताया कि घायल युवक की पहचान वेदांत (19) निवासी आवास विकास कॉलोनी, बिजनौर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है, जबकि घायल महिला का नाम शैल राजपूत (35) निवासी सरिता विहार दिल्ली बताया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। महिला के सिर में चोट आई है।
प्रशासन ने जारी की सतर्कता अपील
रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए यात्रियों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों से खराब मौसम के दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की है।
प्रशासन ने कहा है कि गर्जन और वज्रपात की संभावना के दौरान खुले स्थानों और ऊंची चोटियों पर जाने से बचें तथा स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।
एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमों ने संभाला मोर्चा
घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ने तुरंत एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीमों को अलर्ट कर मौके के लिए रवाना किया।
खराब मौसम और दुर्गम पहाड़ी रास्तों के बावजूद रेस्क्यू टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों घायलों तक पहुंच बनाई और प्राथमिक उपचार देने के बाद सुरक्षित स्थान तक पहुंचाकर आगे इलाज की व्यवस्था कराई। प्रशासन लगातार दोनों घायलों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
टिहरी में अतिवृष्टि से मचा हड़कंप
उधर टिहरी जिले के थत्यूड़ क्षेत्र स्थित थान भवान के पास बिलौंदी पुल बाजार में अचानक हुई तेज बारिश ने भारी तबाही मचा दी। बारिश के चलते नाला उफान पर आ गया और भारी मात्रा में मलबा व पानी दुकानों में घुस गया।
घटना के बाद बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। कई दुकानों और भवनों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
उत्तरकाशी-सुवाखोली-देहरादून मार्ग हुआ बाधित
भारी मलबा आने से उत्तरकाशी-सुवाखोली-देहरादून मार्ग कुछ समय के लिए बंद हो गया था। बाद में प्रशासन और विभागीय टीमों ने मार्ग को सुचारू करा दिया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब साढ़े तीन बजे तेज बारिश शुरू हुई, जिसके बाद बिलौंदी क्षेत्र का नाला उफन गया। पानी और मलबा दुकानों के भीतर घुस गया तथा बाजार क्षेत्र में मलबे के ढेर लग गए।
दुकानदारों को भारी नुकसान
स्थानीय दुकानदार कुलवीर सिंह नकचवाल ने बताया कि मलबा घुसने से उनकी एजेंसी के कार्यालय और गोदाम में रखे 200 से अधिक सीमेंट के कट्टे खराब हो गए। इसके अलावा आसपास की कई दुकानों में भी पानी और मलबा भर गया, जिससे व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।
निर्माणाधीन सड़क से आया भारी मलबा
उप जिलाधिकारी नीलू चावला ने बताया कि अतिवृष्टि के कारण लोक निर्माण विभाग की ओर से निर्माणाधीन बिलौंदी पुल–फिडांगी–धनोल्टी मार्ग से भारी मात्रा में मलबा और गाद बहकर नीचे आ गया।
उन्होंने बताया कि घटना में तीन खेतों और एक भवन के आंगन को आंशिक क्षति पहुंची है। वहीं सुआखोली–भवान–उत्तरकाशी मोटर मार्ग पर स्थित टीन शेड भी क्षतिग्रस्त हुआ है। मार्ग के दोनों ओर स्थित पांच दुकानों में पानी और मलबा घुस गया।
प्रशासन के अनुसार घटना में किसी प्रकार की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई है और राज्यमार्ग वर्तमान में सुचारू रूप से संचालित है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Champawat News: घाट-पनार हादसे में एक की मौत, चार घायल; मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, ₹4 लाख की सहायता
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: IMD Alert Lightning Strike Rudraprayag News Tehri Rain Uttarakhand News Uttarakhand Weather Weather update Yellow Alert

Related Stories

चंपावत के घाट-पनार मार्ग पर बोल्डर गिरने से हुए वाहन हादसे का घटनास्थल Champawat News: घाट-पनार हादसे में एक की मौत, चार घायल; मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, ₹4 लाख की सहायता
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • दुर्घटना

Champawat News: घाट-पनार हादसे में एक की मौत, चार घायल; मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, ₹4 लाख की सहायता

Mohan Chandra Joshi September 7, 2026
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम मतदाता पुनरीक्षण अभियान की जानकारी देते हुए Uttarakhand News: उत्तराखंड में 3 अक्टूबर को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: उत्तराखंड में 3 अक्टूबर को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

Mohan Chandra Joshi September 7, 2026
देहरादून में रोड कटिंग कार्यों की समीक्षा करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: रोड कटिंग पर DM सख्त, 15 दिन में काम पूरा कर सड़क बहाल करने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: रोड कटिंग पर DM सख्त, 15 दिन में काम पूरा कर सड़क बहाल करने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 7, 2026
क्वारब बाईपास मार्ग का निरीक्षण करते जिलाधिकारी अंशुल सिंह Almora News: 8-9 सितंबर क्वारब बाईपास पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित, DM ने किया निरीक्षण
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

Almora News: 8-9 सितंबर क्वारब बाईपास पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित, DM ने किया निरीक्षण

Mohan Chandra Joshi September 7, 2026
ज्योलिकोट क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेतीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत Nainital News: ज्योलिकोट में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्वास्थ्य

Nainital News: ज्योलिकोट में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

Mohan Chandra Joshi September 7, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ करते हुए Uttarakhand: युवाओं को नई उड़ान, CM धामी ने शुरू की युवा भविष्य निर्माण योजना; 11 हजार छात्रों को मुफ्त कोचिंग
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Uttarakhand: युवाओं को नई उड़ान, CM धामी ने शुरू की युवा भविष्य निर्माण योजना; 11 हजार छात्रों को मुफ्त कोचिंग

Mohan Chandra Joshi September 7, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • चंपावत के घाट-पनार मार्ग पर बोल्डर गिरने से हुए वाहन हादसे का घटनास्थल Champawat News: घाट-पनार हादसे में एक की मौत, चार घायल; मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, ₹4 लाख की सहायता
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • दुर्घटना

    Champawat News: घाट-पनार हादसे में एक की मौत, चार घायल; मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, ₹4 लाख की सहायता

  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम मतदाता पुनरीक्षण अभियान की जानकारी देते हुए Uttarakhand News: उत्तराखंड में 3 अक्टूबर को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: उत्तराखंड में 3 अक्टूबर को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

  • देहरादून में रोड कटिंग कार्यों की समीक्षा करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: रोड कटिंग पर DM सख्त, 15 दिन में काम पूरा कर सड़क बहाल करने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: रोड कटिंग पर DM सख्त, 15 दिन में काम पूरा कर सड़क बहाल करने के निर्देश

  • क्वारब बाईपास मार्ग का निरीक्षण करते जिलाधिकारी अंशुल सिंह Almora News: 8-9 सितंबर क्वारब बाईपास पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित, DM ने किया निरीक्षण
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड

    Almora News: 8-9 सितंबर क्वारब बाईपास पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित, DM ने किया निरीक्षण

  • ज्योलिकोट क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेतीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत Nainital News: ज्योलिकोट में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • स्वास्थ्य

    Nainital News: ज्योलिकोट में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (466)
  • अल्मोड़ा (636)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,428)
  • उधमसिंह नगर (1,331)
  • क्राइम (3,505)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,001)
  • चमोली (451)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (729)
  • देहरादून (11,208)
  • नैनीताल (6,517)
  • पर्यटन (216)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (981)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,195)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (411)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (521)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (645)
  • संस्कृति (233)
  • स्वास्थ्य (1,375)
  • हरिद्वार (932)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Champawat News: घाट-पनार हादसे में एक की मौत, चार घायल; मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, ₹4 लाख की सहायता Champawat News: घाट-पनार हादसे में एक की मौत, चार घायल; मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, ₹4 लाख की सहायता Uttarakhand News: उत्तराखंड में 3 अक्टूबर को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन Uttarakhand News: उत्तराखंड में 3 अक्टूबर को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन Dehradun News: रोड कटिंग पर DM सख्त, 15 दिन में काम पूरा कर सड़क बहाल करने के निर्देश Dehradun News: रोड कटिंग पर DM सख्त, 15 दिन में काम पूरा कर सड़क बहाल करने के निर्देश Almora News: 8-9 सितंबर क्वारब बाईपास पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित, DM ने किया निरीक्षण Almora News: 8-9 सितंबर क्वारब बाईपास पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित, DM ने किया निरीक्षण Nainital News: ज्योलिकोट में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा Nainital News: ज्योलिकोट में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा