Uttarakhand Weather: साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान में बरसात संग हिमपात के आसार चार दिन, कोहरे का येलो अलर्ट
देहरादून। Weekly Weather Forecast Uttarakhand 29 December 2025- 04 January 2026, साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान उत्तराखंड: मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने उत्तराखंड राज्य के लिए लेटेस्ट साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा वहीं कल से अगले चार दिन तक पहाड़ों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं सप्ताह के अंतिम दो दिन प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके अलावा मैदानी इलाकों में कोहरे का प्रभाव सप्ताह भर बना रहेगा। आईए विस्तार से जानते हैं इस सप्ताह 29 दिसंबर 2025 से लेकर 04 जनवरी 2026 तक कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम।
साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार आज 29 दिसंबर सोमवार को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं हरिद्वार और उधम सिंह नगर सहित मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाया रहेगा। इन मैदानी जिलों के कुछ इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति बने रहने की संभावना है।
पहाड़ों में चार दिन बारिश- बर्फबारी के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 30 दिसंबर से लेकर 02 जनवरी तक उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी ,चमोली, रुद्रप्रयाग ,बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश व बर्फबारी होने की संभावना है। बर्फबारी 3200 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में होने की संभावना है। जबकि राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 03 और 04 जनवरी को राज्य के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
मैदानी इलाकों में कोहरे का यलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार इस सप्ताहभर उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जनपदों के साथ ही नैनीताल, चंपावत, देहरादून और पौड़ी जनपदों के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा छा सकता है।
हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं शीत दिवस की स्थिति बनने की भी संभावना है, इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
तापमान में गिरावट की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड राज्य में अगले तीन दिनों में उच्चतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। वही आज देहरादून का अधिकतम तापमान 23 डिग्री जबकि न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं बीते दिन देहरादून का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ,वहीं पंतनगर का अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि नई टिहरी का अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Uttarakhand Weather Update News Nowcast For Uttarakhand State Weekly Weather Forced Uttarakhand
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


