Uttarakhand Weather: दिवाली में सुहावना रहेगा उत्तराखंड का मौसम ,इन जिलों में बूंदाबांदी के आसार
Dehradun, uttarakhand Weather Update Today: उत्तराखंड में मौसम शुष्क होने के साथ ही सुहावना बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार अगले 24 घंटे में पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार हैं वहीं निचले इलाकों में भी आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं जिससे तापमान में मामूली गिरावट की संभावना है इसके साथ ही सुबह शाम ठंडक बढ़ने के भी आसार हैं।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज बृहस्पतिवार 31 अक्टूबर को राज्य के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में हल्की वर्षा की संभावना है। वहीं अनेक स्थानों पर आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। वहीं मैदानी इलाकों में सुबह के समय कुहासा और धुंध छाए रहेगी जबकि मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि फिलहाल प्रदेश में मौस शुष्क रहने की संभावना है उन्होंने बताया पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और पाला गिरने से तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, पंतनगर का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं नई टिहरी का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Uttarakhand Weather Update Today Nowcast Uttarakhand Forced Today

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


