Uttarakhand Weather : उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में आज भी तेज बारिश, आठ जिलों में IMD Alert
Dehradun, Uttarakhand Weather Update Today- उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में आज तेज बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज सात जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जबकि एक जिले में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में नजर डालें तो देहरादून सहित राज्य के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश रिकार्ड की गई वहीं मैदानी क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही मौसम शुष्क रहा।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज शुक्रवार 6 सितंबर को राज्य के बागेश्वर जिले में भारी से भारी बारिश की संभावना है इस जिले में ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है वहीं नैनीताल ,उधम सिंह नगर ,चंपावत ,चमोली ,पिथौरागढ़ ,उत्तरकाशी और बागेश्वर जिले में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है इसके अलावा राज्य के अन्य जनपदों में आसमान में गर्जन वाले बादल विकसित होने के साथ ही हल्की बारिश की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह का कहना है कि मानसून की विदाई से पहले राज्य में अच्छी बारिश होने की संभावना है। पर्वतीय जनपदों में वर्षा के तीव्र दौर का सामना करना पड़ सकता है। Uttarakhand Weather Update Today Nowcast Uttarakhand Forced Today

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Railway Jobs 2026: रेलवे में 6,565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन