Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में पूरे सप्ताह भारी बारिश का दौर, आज रेड अलर्ट; राहत कब मिलेगी?
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में पूरे सप्ताह भारी बारिश का दौर, आज रेड अलर्ट; राहत कब मिलेगी?

मौसम विज्ञान केंद्र के साप्ताहिक पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड में 24 जुलाई तक अधिकांश जिलों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और भूस्खलन का खतरा बना रहेगा। 20 जुलाई को देहरादून, टिहरी और हरिद्वार में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 25 जुलाई से बारिश की तीव्रता में कुछ कमी आने के संकेत हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखते हुए राहत एवं बचाव तैयारियां तेज करने के निर्देश दिए हैं।
Mohan Chandra Joshi July 20, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच देहरादून में बरसात का दृश्य, पूरे सप्ताह के लिए मौसम विभाग का रेड और ऑरेंज अलर्ट।

उत्तराखंड में पूरे सप्ताह भारी बारिश की चेतावनी, आज कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में आज रेड अलर्ट, जानिए पूरे सप्ताह कैसा रहेगा मौसम

देहरादून, 20 जुलाई 2026। उत्तराखंड में मानसून अपने चरम पर पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा सोमवार सुबह 9:30 बजे जारी साप्ताहिक पूर्वानुमान के अनुसार 20 से 26 जुलाई तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। सप्ताह की शुरुआत अत्यंत भारी वर्षा के रेड अलर्ट से हो रही है, जबकि अगले चार दिनों तक अधिकांश जिलों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली, तेज बारिश के दौर और भूस्खलन का खतरा बना रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।
सोमवार को जारी रेड और ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए प्रदेश के सभी जिलों में स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन एजेंसियों को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है।
आज 20 जुलाई: 3 जिलों में रेड अलर्ट, बाकी पूरे प्रदेश में ऑरेंज चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को देहरादून, टिहरी गढ़वाल और हरिद्वार जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी तथा अत्यंत भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा प्रदेश के सभी अन्य जिलों में बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लगातार तेज बारिश के चलते भूस्खलन, जलभराव, सड़क बंद होने और नदी-नालों के उफान पर आने का खतरा बना हुआ है।
21 जुलाई: देहरादून और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट
21 जुलाई को मौसम का प्रभाव कुछ क्षेत्रों में केंद्रित रहेगा। मौसम विभाग ने देहरादून और बागेश्वर जिलों में बहुत भारी बारिश की संभावना के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने और तेज बारिश के दौर की भी संभावना है।
वहीं टिहरी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, नैनीताल, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट रहेगा। प्रदेश के अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।
22 जुलाई: पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का खतरा
22 जुलाई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा पूरे प्रदेश में आकाशीय बिजली चमकने तथा बारिश के तीव्र दौर की संभावना को देखते हुए येलो चेतावनी जारी रहेगी।
23 जुलाई: बागेश्वर-पिथौरागढ़ पर फिर फोकस
23 जुलाई को बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। शेष सभी जिलों में भी गरज-चमक के साथ तेज बारिश के दौर जारी रहने की संभावना है। पूरे प्रदेश के लिए येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा।
24 जुलाई: देहरादून और नैनीताल में भारी बारिश की आशंका
24 जुलाई को मौसम विभाग ने देहरादून और नैनीताल जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम से लेकर कहीं-कहीं तेज बारिश तथा आकाशीय बिजली चमकने की संभावना बनी रहेगी। सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
25 और 26 जुलाई: बारिश में मिल सकती है थोड़ा राहत
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 25 जुलाई से प्रदेश में बारिश की तीव्रता में कुछ कमी आने की संभावना है। अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा।
26 जुलाई को भी राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर तेज बारिश से इनकार नहीं किया जा सकता।
मुख्यमंत्री ने दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश
लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन और सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन को पूरे प्रदेश की स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि जहां कहीं भी भारी बारिश, भूस्खलन, सड़क बंद होने या अन्य आपदा की स्थिति उत्पन्न हो, वहां प्रशासन तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करे। राहत एवं बचाव दल पूरी तरह तैयार रहें तथा प्रभावित लोगों को समय पर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।
उन्होंने अधिकारियों को सड़क, बिजली, पेयजल और संचार जैसी आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता के आधार पर बहाल करने के निर्देश भी दिए हैं। चारधाम यात्रा मार्ग सहित सभी प्रमुख सड़कों की लगातार निगरानी करने को कहा गया है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों और यात्रियों से अपील की है कि मौसम विभाग और जिला प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें तथा खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें।
बारिश का असर: यमुनोत्री हाईवे सहित कई सड़कें बाधित
लगातार बारिश का असर प्रदेश के कई इलाकों में दिखाई देने लगा है। यमुनोत्री घाटी में मध्यरात्रि से हो रही लगातार वर्षा के कारण यमुनोत्री हाईवे स्यानाचट्टी सहित कई स्थानों पर मलबा और पत्थर आने से बंद हो गया। लगातार बारिश के चलते सड़क खोलने का कार्य भी प्रभावित हो रहा है।
उधर कर्णप्रयाग-सिमली मार्ग पर भी बोल्डर गिरने से यातायात प्रभावित हुआ।
चमोली जिले के नारायणबगड़ स्थित थरालीबगड़ बाजार में एक बार फिर मलबा घुसने से हाईवे बाधित हो गया। हालांकि बीआरओ ने सोमवार सुबह मलबा हटाकर मार्ग को सुचारु कर दिया। बारिश के साथ आया मलबा कई दुकानों में घुस गया, जबकि सरकारी राशन गोदाम भी आंशिक रूप से प्रभावित हुआ। अस्पताल के आगे तथा जीत सिंह मार्केट क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। कर्णप्रयाग क्षेत्र में रविवार रात से बिजली आपूर्ति भी बाधित है।
जिलाधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में पहले से तैयारी के निर्देश
मौसम विभाग के रेड और ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासनों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
भूस्खलन संभावित स्थानों पर जेसीबी मशीनें, राहत एवं बचाव उपकरण, आवश्यक मानव संसाधन तथा अन्य संसाधनों की अग्रिम तैनाती करने को कहा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत कार्य शुरू किया जा सके।
सभी विभागों को जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (डीईओसी) के साथ समन्वय बनाए रखने तथा किसी भी घटना की तत्काल सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं।
लोगों के लिए महत्वपूर्ण सलाह
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान नदी-नालों, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और जोखिम वाले स्थानों से दूर रहें। अनावश्यक यात्रा से बचें तथा केवल मौसम विभाग और जिला प्रशासन की आधिकारिक एडवाइजरी का ही पालन करें। आने वाले चार से पांच दिन विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है, क्योंकि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: हनोल जागरा मेला-2026 होगा भव्य, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए व्यवस्थाओं के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #IMDForecast #Monsoon2026 #UttarakhandMonsoon #UttarakhandMorningPost #UttarakhandWeather #WeatherForecast #WeatherUpdate #WeeklyWeatherForecast

Related Stories

उत्तराखंड में भारी बारिश और मौसम का बदला मिजाज Uttarakhand Weather Update: 7 सितंबर तक सक्रिय रहेगा मानसून, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: 7 सितंबर तक सक्रिय रहेगा मानसून, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Mohan Chandra Joshi September 3, 2026
नैनीताल में निजी स्कूलों की मनमानी फीस के खिलाफ शिक्षा विभाग की कार्रवाई Nainital News: निजी स्कूलों की मनमानी पर शिकंजा, अभिभावकों को लौटाए ₹39 लाख; यहां करें शिकायत
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • शिक्षा

Nainital News: निजी स्कूलों की मनमानी पर शिकंजा, अभिभावकों को लौटाए ₹39 लाख; यहां करें शिकायत

Mohan Chandra Joshi September 3, 2026
उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार जनसुनवाई करते हुए Dehradun: आयोग के आदेशों का समयबद्ध पालन सुनिश्चित करें अधिकारी: मुकेश कुमार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: आयोग के आदेशों का समयबद्ध पालन सुनिश्चित करें अधिकारी: मुकेश कुमार

Mohan Chandra Joshi September 3, 2026
हनोल जागरा मेला-2026 की तैयारियों को लेकर डीएम डॉ. आशीष चौहान की समीक्षा बैठक Dehradun News: हनोल जागरा मेला-2026 होगा भव्य, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए व्यवस्थाओं के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • संस्कृति

Dehradun News: हनोल जागरा मेला-2026 होगा भव्य, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए व्यवस्थाओं के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 3, 2026
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या आपदा प्रभावित वड्यूडा गांव में पीड़ित परिवारों से मुलाकात करते हुए Almora News: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अतिवृष्टि-भूस्खलन प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, राहत सामग्री बांटी
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

Almora News: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अतिवृष्टि-भूस्खलन प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, राहत सामग्री बांटी

Mohan Chandra Joshi September 3, 2026
डीएम अंशुल सिंह की अध्यक्षता में आरआईडीएफ परियोजनाओं की समीक्षा बैठक Almora News: डीएम अंशुल सिंह ने की आरआईडीएफ की 135 परियोजनाओं की समीक्षा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

Almora News: डीएम अंशुल सिंह ने की आरआईडीएफ की 135 परियोजनाओं की समीक्षा

Mohan Chandra Joshi September 3, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में भारी बारिश और मौसम का बदला मिजाज Uttarakhand Weather Update: 7 सितंबर तक सक्रिय रहेगा मानसून, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: 7 सितंबर तक सक्रिय रहेगा मानसून, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

  • नैनीताल में निजी स्कूलों की मनमानी फीस के खिलाफ शिक्षा विभाग की कार्रवाई Nainital News: निजी स्कूलों की मनमानी पर शिकंजा, अभिभावकों को लौटाए ₹39 लाख; यहां करें शिकायत
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • शिक्षा

    Nainital News: निजी स्कूलों की मनमानी पर शिकंजा, अभिभावकों को लौटाए ₹39 लाख; यहां करें शिकायत

  • उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार जनसुनवाई करते हुए Dehradun: आयोग के आदेशों का समयबद्ध पालन सुनिश्चित करें अधिकारी: मुकेश कुमार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: आयोग के आदेशों का समयबद्ध पालन सुनिश्चित करें अधिकारी: मुकेश कुमार

  • हनोल जागरा मेला-2026 की तैयारियों को लेकर डीएम डॉ. आशीष चौहान की समीक्षा बैठक Dehradun News: हनोल जागरा मेला-2026 होगा भव्य, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए व्यवस्थाओं के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • संस्कृति

    Dehradun News: हनोल जागरा मेला-2026 होगा भव्य, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए व्यवस्थाओं के निर्देश

  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या आपदा प्रभावित वड्यूडा गांव में पीड़ित परिवारों से मुलाकात करते हुए Almora News: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अतिवृष्टि-भूस्खलन प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, राहत सामग्री बांटी
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड

    Almora News: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अतिवृष्टि-भूस्खलन प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, राहत सामग्री बांटी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (465)
  • अल्मोड़ा (632)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,374)
  • उधमसिंह नगर (1,330)
  • क्राइम (3,498)
  • खेल (364)
  • चंपावत (993)
  • चमोली (450)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (725)
  • देहरादून (11,183)
  • नैनीताल (6,505)
  • पर्यटन (216)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (981)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,183)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (411)
  • राष्ट्रीय (1,158)
  • रुद्रप्रयाग (721)
  • रोजगार (520)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (643)
  • संस्कृति (232)
  • स्वास्थ्य (1,374)
  • हरिद्वार (930)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: 7 सितंबर तक सक्रिय रहेगा मानसून, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी Uttarakhand Weather Update: 7 सितंबर तक सक्रिय रहेगा मानसून, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी Nainital News: निजी स्कूलों की मनमानी पर शिकंजा, अभिभावकों को लौटाए ₹39 लाख; यहां करें शिकायत Nainital News: निजी स्कूलों की मनमानी पर शिकंजा, अभिभावकों को लौटाए ₹39 लाख; यहां करें शिकायत Dehradun: आयोग के आदेशों का समयबद्ध पालन सुनिश्चित करें अधिकारी: मुकेश कुमार Dehradun: आयोग के आदेशों का समयबद्ध पालन सुनिश्चित करें अधिकारी: मुकेश कुमार Dehradun News: हनोल जागरा मेला-2026 होगा भव्य, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए व्यवस्थाओं के निर्देश Dehradun News: हनोल जागरा मेला-2026 होगा भव्य, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए व्यवस्थाओं के निर्देश Almora News: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अतिवृष्टि-भूस्खलन प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, राहत सामग्री बांटी Almora News: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अतिवृष्टि-भूस्खलन प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, राहत सामग्री बांटी