Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित

मौसम विभाग की ताजा चेतावनी को देखते हुए राज्य सरकार और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी, सड़कों को शीघ्र सुचारु रखने, राहत एवं बचाव दलों की तैनाती और पर्यटक गतिविधियों पर नियंत्रण जैसे कदम संभावित आपदा के जोखिम को कम करने के लिए उठाए गए हैं। मौसम की स्थिति को देखते हुए अन्य जिलों में भी स्थानीय प्रशासन आवश्यकता के अनुसार एहतियाती निर्णय ले सकता है।
Mohan Chandra Joshi August 5, 2026
उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट को दर्शाती प्रतीकात्मक तस्वीर।

उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की।

ख़बर शेयर करें -

तीन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज और सात जिलों में येलो अलर्ट; चमोली व बागेश्वर में स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश, प्रशासन ने ट्रैकिंग पर रोक समेत सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रखा।

देहरादून, 5 अगस्त 2026। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर उग्र तेवर दिखाने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), देहरादून द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 6 अगस्त (बृहस्पतिवार) को राज्य के देहरादून, चमोली और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके साथ ही गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर की चेतावनी जारी करते हुए इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।
मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) ने सभी जिलाधिकारियों को एडवाइजरी जारी कर आवश्यक एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन को संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने, राहत एवं बचाव दलों को अलर्ट मोड में रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।
मौसम विभाग ने टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, पिथौरागढ़ और चम्पावत जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा, गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की गई है, जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में भी तेज बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं।
राज्य सरकार ने पर्वतीय क्षेत्रों में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ट्रैकिंग गतिविधियों पर रोक लगाने तथा उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के आवागमन की अनुमति नहीं देने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासनों से कहा गया है कि संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जाए और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल प्रतिबंधात्मक कदम उठाए जाएं।
लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, पीएमजीएसवाई, बीआरओ तथा अन्य संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि भूस्खलन अथवा अन्य कारणों से यदि कोई सड़क बाधित होती है तो उसे प्राथमिकता के आधार पर तुरंत खोला जाए। नगर निकायों को नालियों और कल्वर्टों की सफाई कर जल निकासी व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
राजस्व, पुलिस, ग्राम पंचायत, आपदा प्रबंधन और अन्य विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद रहकर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मोबाइल फोन सक्रिय रखने, राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ तैयार रहने तथा किसी भी आपदा की सूचना तत्काल राज्य एवं जिला नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराने को कहा गया है।
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि मौसम विभाग की चेतावनियों का गंभीरता से पालन करें, अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल जिला प्रशासन अथवा आपदा नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें।
स्कूल अवकाश अपडेट (6 अगस्त)
फिलहाल इन जिलों में स्कूल बंद
चमोली: कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश।
बागेश्वर: कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश।
नोट: मौसम की स्थिति को देखते हुए अन्य जिलों में भी स्थानीय प्रशासन द्वारा अलग से अवकाश संबंधी आदेश जारी किए जा सकते हैं। फिलहाल आधिकारिक रूप से चमोली और बागेश्वर में ही अवकाश घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: भू-कानून उल्लंघन पर डीएम का बड़ा एक्शन, 250 वर्ग मीटर भूमि राज्य सरकार में निहित
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #HeavyRainAlert #IMD #MonsoonAlert #SchoolClosed #SchoolHoliday #UttarakhandMorningPost #UttarakhandWeather #WeatherForecast

Related Stories

सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए। Uttarakhand: पीएम आवास योजना पर सरकार सख्त, 30 सितंबर तक सभी लंबित परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: पीएम आवास योजना पर सरकार सख्त, 30 सितंबर तक सभी लंबित परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi August 5, 2026
उत्तराखंड में ईपीएफओ के क्षेत्रीय एवं जिला कार्यालयों की स्थापना संबंधी प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand: ईपीएफओ सेवाओं के विस्तार की राह आसान, सीएम धामी के प्रस्ताव पर केंद्र का सकारात्मक संकेत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: ईपीएफओ सेवाओं के विस्तार की राह आसान, सीएम धामी के प्रस्ताव पर केंद्र का सकारात्मक संकेत

Mohan Chandra Joshi August 5, 2026
नई दिल्ली में इंडोनेशिया दूतावास में सचिव संस्कृत शिक्षा दीपक कुमार और कार्यवाहक राजदूत युधो सासोंगको संस्कृत सहयोग पर चर्चा करते हुए। Uttarakhand News: विश्व संस्कृत दिवस से पहले उत्तराखंड की वैश्विक पहल, इंडोनेशिया के साथ संस्कृत सहयोग पर मंथन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: विश्व संस्कृत दिवस से पहले उत्तराखंड की वैश्विक पहल, इंडोनेशिया के साथ संस्कृत सहयोग पर मंथन

Mohan Chandra Joshi August 5, 2026
उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच बागेश्वर में 6 अगस्त को स्कूल बंद। Uttarakhand Weather Alert: भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, यहां स्कूल बंद; प्रशासन अलर्ट पर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बागेश्वर
  • मौसम

Uttarakhand Weather Alert: भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, यहां स्कूल बंद; प्रशासन अलर्ट पर

Mohan Chandra Joshi August 5, 2026
जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ललित मोहन रयाल की फाइल फोटो। Nainital: भू-कानून उल्लंघन पर डीएम का बड़ा एक्शन, 250 वर्ग मीटर भूमि राज्य सरकार में निहित
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital: भू-कानून उल्लंघन पर डीएम का बड़ा एक्शन, 250 वर्ग मीटर भूमि राज्य सरकार में निहित

Mohan Chandra Joshi August 5, 2026
बनबसा रेलवे स्टेशन पर अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस के ठहराव को मिली मंजूरी। Champawat: मुख्यमंत्री के प्रयासों से बनबसा स्टेशन पर अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस का ठहराव मंजूर
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat: मुख्यमंत्री के प्रयासों से बनबसा स्टेशन पर अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस का ठहराव मंजूर

Mohan Chandra Joshi August 5, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट को दर्शाती प्रतीकात्मक तस्वीर। Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित

  • सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए। Uttarakhand: पीएम आवास योजना पर सरकार सख्त, 30 सितंबर तक सभी लंबित परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand: पीएम आवास योजना पर सरकार सख्त, 30 सितंबर तक सभी लंबित परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश

  • उत्तराखंड में ईपीएफओ के क्षेत्रीय एवं जिला कार्यालयों की स्थापना संबंधी प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand: ईपीएफओ सेवाओं के विस्तार की राह आसान, सीएम धामी के प्रस्ताव पर केंद्र का सकारात्मक संकेत
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand: ईपीएफओ सेवाओं के विस्तार की राह आसान, सीएम धामी के प्रस्ताव पर केंद्र का सकारात्मक संकेत

  • नई दिल्ली में इंडोनेशिया दूतावास में सचिव संस्कृत शिक्षा दीपक कुमार और कार्यवाहक राजदूत युधो सासोंगको संस्कृत सहयोग पर चर्चा करते हुए। Uttarakhand News: विश्व संस्कृत दिवस से पहले उत्तराखंड की वैश्विक पहल, इंडोनेशिया के साथ संस्कृत सहयोग पर मंथन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: विश्व संस्कृत दिवस से पहले उत्तराखंड की वैश्विक पहल, इंडोनेशिया के साथ संस्कृत सहयोग पर मंथन

  • उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच बागेश्वर में 6 अगस्त को स्कूल बंद। Uttarakhand Weather Alert: भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, यहां स्कूल बंद; प्रशासन अलर्ट पर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • बागेश्वर
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Alert: भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, यहां स्कूल बंद; प्रशासन अलर्ट पर

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (460)
  • अल्मोड़ा (621)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,018)
  • उधमसिंह नगर (1,313)
  • क्राइम (3,458)
  • खेल (357)
  • चंपावत (972)
  • चमोली (439)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (684)
  • देहरादून (11,004)
  • नैनीताल (6,428)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (974)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,125)
  • यात्रा (411)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,148)
  • रुद्रप्रयाग (715)
  • रोजगार (512)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (630)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,367)
  • हरिद्वार (911)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित Uttarakhand: पीएम आवास योजना पर सरकार सख्त, 30 सितंबर तक सभी लंबित परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश Uttarakhand: पीएम आवास योजना पर सरकार सख्त, 30 सितंबर तक सभी लंबित परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश Uttarakhand: ईपीएफओ सेवाओं के विस्तार की राह आसान, सीएम धामी के प्रस्ताव पर केंद्र का सकारात्मक संकेत Uttarakhand: ईपीएफओ सेवाओं के विस्तार की राह आसान, सीएम धामी के प्रस्ताव पर केंद्र का सकारात्मक संकेत Uttarakhand News: विश्व संस्कृत दिवस से पहले उत्तराखंड की वैश्विक पहल, इंडोनेशिया के साथ संस्कृत सहयोग पर मंथन Uttarakhand News: विश्व संस्कृत दिवस से पहले उत्तराखंड की वैश्विक पहल, इंडोनेशिया के साथ संस्कृत सहयोग पर मंथन Uttarakhand Weather Alert: भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, यहां स्कूल बंद; प्रशासन अलर्ट पर Uttarakhand Weather Alert: भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, यहां स्कूल बंद; प्रशासन अलर्ट पर