Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, चार दिन भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, चार दिन भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट

उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के आसार हैं। मौसम विभाग ने 30 जून से 3 जुलाई तक कई जिलों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया है।
Mohan Chandra Joshi June 29, 2026
उत्तराखंड में बारिश के दौरान छाता लेकर सड़क पर चलते लोग और काले बादल। (प्रतीकात्मक फोटो)

उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले मौसम हुआ सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी। (प्रतीकात्मक फोटो)

ख़बर शेयर करें -

30 जून से 3 जुलाई तक कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, पहाड़ों में तेज बारिश और मैदानी क्षेत्रों में बिजली चमकने व 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के आसार

देहरादून, 29 जून 2026। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। प्रदेश के अधिकांश पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ घंटों में पूरे प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय होने की प्रबल संभावना है। इसके साथ ही आगामी चार दिनों तक कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज एवं येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार 30 जून (मंगलवार) को राज्य के सभी पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं तेज से अति तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश, आकाशीय बिजली चमकने तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसे देखते हुए संबंधित जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।
1 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज और यलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 1 जुलाई को देहरादून और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इन दोनों जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विभाग के अनुसार राज्य के सभी पर्वतीय जिलों में आकाशीय बिजली चमकने, तेज बारिश तथा 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है। वहीं मैदानी जिलों हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी बिजली चमकने और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
2 जुलाई को कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी
2 जुलाई को मौसम और अधिक सक्रिय रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा सभी पर्वतीय जिलों में आकाशीय बिजली चमकने तथा तेज बारिश के दौर जारी रहने की संभावना है। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
3 जुलाई को भी जारी रहेगा बारिश का दौर
मौसम विभाग के अनुसार 3 जुलाई को भी प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां बनी रहेंगी। बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और चमोली सहित कई पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और संवेदनशील मार्गों पर मलबा आने की आशंका के मद्देनजर यात्रियों और स्थानीय लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
सोमवार रात 8:30 बजे तक यहां दर्ज हुई सर्वाधिक वर्षा
सोमवार रात 8:30 बजे तक प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई। सबसे अधिक 38 मिमी वर्षा सल्ट में दर्ज की गई। इसके अलावा मोहकमपुर में 30 मिमी, भीमताल में 30 मिमी, कपकोट में 25 मिमी, जॉलीग्रांट में 23 मिमी, हल्द्वानी में 22 मिमी तथा मालदेवता में 21 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार 29 जून की रात्रि बागेश्वर ,पिथौरागढ़ ,अल्मोड़ा, पौड़ी ,रुद्रप्रयाग ,चमोली जिले में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, वहीं अन्य जनपदों में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए नदी-नालों के किनारे न जाने, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचने तथा मौसम विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani Crime: रात में मोटर चोरी, CCTV ने खोला राज; 2 मोटरों के साथ आरोपी गिरफ्तार
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #HeavyRainAlert #IMADehradun #IMDForecast #OrangeAlert #RainForecast #UttarakhandMonsoon #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews #UttarakhandWeather #UttarakhandWeatherUpdate #YellowAlert

Related Stories

चमोली पीपलकोटी THDC टनल हादसे के बाद राहत एवं बचाव अभियान में जुटी रेस्क्यू टीमें Chamoli Tunnel Accident: पीपलकोटी THDC टनल में हादसा, CM धामी के निर्देश पर युद्धस्तर पर रेस्क्यू
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • दुर्घटना

Chamoli Tunnel Accident: पीपलकोटी THDC टनल में हादसा, CM धामी के निर्देश पर युद्धस्तर पर रेस्क्यू

Mohan Chandra Joshi August 13, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, नैनीताल और पिथौरागढ़ में स्कूल बंद Uttarakhand Weather: 14 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, नैनीताल समेत तीन जिलों में स्कूल बंद
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • मौसम

Uttarakhand Weather: 14 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, नैनीताल समेत तीन जिलों में स्कूल बंद

Mohan Chandra Joshi August 13, 2026
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी का प्रतीकात्मक चित्र Haldwani News: नाबालिग से दुष्कर्म और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कुछ ही घंटों में दबोचा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani News: नाबालिग से दुष्कर्म और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कुछ ही घंटों में दबोचा

Mohan Chandra Joshi August 13, 2026
दमुवाढूंगा के ग्रामीणों ने मालिकाना हक की प्रक्रिया आगे बढ़ने पर मुख्यमंत्री और डीएम का आभार जताया Haldwani: दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे पूरा; ग्रामीणों ने CM-डीएम का जताया आभार
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani: दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे पूरा; ग्रामीणों ने CM-डीएम का जताया आभार

Mohan Chandra Joshi August 13, 2026
हल्द्वानी में मोटर चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करती पुलिस टीम Haldwani Crime: रात में मोटर चोरी, CCTV ने खोला राज; 2 मोटरों के साथ आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani Crime: रात में मोटर चोरी, CCTV ने खोला राज; 2 मोटरों के साथ आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi August 13, 2026
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक करते हुए Uttarakhand News: तकनीकी शिक्षा को नई दिशा, 5-6 स्थानों पर बनेंगे शिक्षा हब; इंडस्ट्री से जुड़ेगा रोजगार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: तकनीकी शिक्षा को नई दिशा, 5-6 स्थानों पर बनेंगे शिक्षा हब; इंडस्ट्री से जुड़ेगा रोजगार

Mohan Chandra Joshi August 13, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • चमोली पीपलकोटी THDC टनल हादसे के बाद राहत एवं बचाव अभियान में जुटी रेस्क्यू टीमें Chamoli Tunnel Accident: पीपलकोटी THDC टनल में हादसा, CM धामी के निर्देश पर युद्धस्तर पर रेस्क्यू
    • उत्तराखंड
    • चमोली
    • दुर्घटना

    Chamoli Tunnel Accident: पीपलकोटी THDC टनल में हादसा, CM धामी के निर्देश पर युद्धस्तर पर रेस्क्यू

  • उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, नैनीताल और पिथौरागढ़ में स्कूल बंद Uttarakhand Weather: 14 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, नैनीताल समेत तीन जिलों में स्कूल बंद
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: 14 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, नैनीताल समेत तीन जिलों में स्कूल बंद

  • नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी का प्रतीकात्मक चित्र Haldwani News: नाबालिग से दुष्कर्म और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कुछ ही घंटों में दबोचा
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani News: नाबालिग से दुष्कर्म और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कुछ ही घंटों में दबोचा

  • दमुवाढूंगा के ग्रामीणों ने मालिकाना हक की प्रक्रिया आगे बढ़ने पर मुख्यमंत्री और डीएम का आभार जताया Haldwani: दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे पूरा; ग्रामीणों ने CM-डीएम का जताया आभार
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani: दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे पूरा; ग्रामीणों ने CM-डीएम का जताया आभार

  • हल्द्वानी में मोटर चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करती पुलिस टीम Haldwani Crime: रात में मोटर चोरी, CCTV ने खोला राज; 2 मोटरों के साथ आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani Crime: रात में मोटर चोरी, CCTV ने खोला राज; 2 मोटरों के साथ आरोपी गिरफ्तार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (461)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,115)
  • उधमसिंह नगर (1,317)
  • क्राइम (3,469)
  • खेल (358)
  • चंपावत (974)
  • चमोली (442)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (300)
  • दुर्घटना (694)
  • देहरादून (11,058)
  • नैनीताल (6,450)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (976)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,140)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,151)
  • रुद्रप्रयाग (717)
  • रोजगार (513)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (635)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,367)
  • हरिद्वार (915)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Chamoli Tunnel Accident: पीपलकोटी THDC टनल में हादसा, CM धामी के निर्देश पर युद्धस्तर पर रेस्क्यू Chamoli Tunnel Accident: पीपलकोटी THDC टनल में हादसा, CM धामी के निर्देश पर युद्धस्तर पर रेस्क्यू Uttarakhand Weather: 14 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, नैनीताल समेत तीन जिलों में स्कूल बंद Uttarakhand Weather: 14 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, नैनीताल समेत तीन जिलों में स्कूल बंद Haldwani News: नाबालिग से दुष्कर्म और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कुछ ही घंटों में दबोचा Haldwani News: नाबालिग से दुष्कर्म और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कुछ ही घंटों में दबोचा Haldwani: दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे पूरा; ग्रामीणों ने CM-डीएम का जताया आभार Haldwani: दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे पूरा; ग्रामीणों ने CM-डीएम का जताया आभार Haldwani Crime: रात में मोटर चोरी, CCTV ने खोला राज; 2 मोटरों के साथ आरोपी गिरफ्तार Haldwani Crime: रात में मोटर चोरी, CCTV ने खोला राज; 2 मोटरों के साथ आरोपी गिरफ्तार