उत्तराखंड (मौसम अपडेट): राज्य के इन जनपदों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी
देहरादून(weather alert): उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के साथ ही भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जनपदों में आज भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट तथा कल 30 जून के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी मौसम अलर्ट के मुताबिक आज यानी बुधवार को राज्य के नैनीताल पिथौरागढ़ तथा बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है जिसको लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है इसके अलावा राज्य के अन्य पर्वतीय जनपदों तथा उधम सिंह नगर में भी भारी बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग में 30 जून को राज्य के नैनीताल ,बागेश्वर ,चमोली , पिथौरागढ़ ,देहरादून जनपदों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है तथा सतर्क रहने की सलाह दी है।


मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


