Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में आज और कल मौसम शुष्क, इस दिन होगी बारिश-बर्फबारी
देहरादून। Uttarakhand Weather Update News Today, उत्तराखंड का लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान: उत्तराखंड मौसम में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने के साथ ही एक बार फिर मौसम का मिजाज शुष्क हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश में आज और कल पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार प्रदेश में फिलहाल न्यूनतम तापमान स्थिर रहने से सुबह और रात की ठंड का असर बना रहेगा जबकि दिन में धूप खिलने से अधिकतम तापमान बढ़ने के आसार हैं। वहीं अगले दो दिन मौसम शुष्क रहने के बाद 22 और 23 और 24 फरवरी को प्रदेश के कुछ पर्वतीय जनपदों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार , उत्तराखंड राज्य में आज शुक्रवार और कल शनिवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश और बर्फबारी की संभावना नहीं है।
विज्ञान केंद्र के अनुसार 22 और 23 और 24 फरवरी को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग ,बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। जबकि प्रदेश के अन्य जनपदों में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 25 फरवरी को एक बार फिर प्रदेशभर में मौसम शुष्क हो जाएगा।
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज देहरादून का अधिकतम तापमान 26 डिग्री जबकि न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में फिलहाल न्यूनतम तापमान में कोई खास परिवर्तन की संभावना नहीं है। जबकि अगले दो-तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पंतनगर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा , वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 9.3 डिग्री और न्यूनतम 3.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। टिहरी का अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Nowcast For Uttarakhand State Today, Uttarakhand Weather Update News Today
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


