Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा दिलाने के संघर्ष में तेजी – संगठन का विस्तार और बड़े आंदोलन का ऐलान
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा दिलाने के संघर्ष में तेजी – संगठन का विस्तार और बड़े आंदोलन का ऐलान

ग्रामवासियों ने संगठन को सशक्त किया, 6 मई को शहीद स्मारक पर बड़ा कार्यक्रम और राजस्व ग्राम के लिए आंदोलन का ऐलान"
Mohan Chandra Joshi April 5, 2026
ख़बर शेयर करें -

ग्रामवासियों ने संगठन को सशक्त किया, 6 मई को शहीद स्मारक पर बड़ा कार्यक्रम और राजस्व ग्राम के लिए आंदोलन का ऐलान”

लालकुआं ,05 अप्रैल 2026। बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा दिलाने के संघर्ष को तेज करने के उद्देश्य से आज ग्रामवासियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कई अहम निर्णय सर्वसम्मति से पारित किए गए।
वन अधिकार समिति का विस्तार और नई जिम्मेदारियां
बैठक में वन अधिकार समिति का विस्तार करते हुए इसे एक सशक्त संगठन के रूप में गठित किया गया। इस नवगठित संगठन में भूतपूर्व सैनिक संगठन और अन्य सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया।
सर्वसम्मति से उमेश चन्द्र भट्ट को अध्यक्ष, भरत नेगी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रमोद कॉलोनी, दीपक जोशी, बसंत पांडे और सूबेदार रंजीत गड़िया को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बलवंत बिष्ट को सचिव और नंदन बोरा को उपसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
आगामी आंदोलनों के सुचारु संचालन हेतु दीपक नेगी को व्यवस्थापक नियुक्त किया गया। इसके अलावा करम सिंह कोरंगा, सुशील यादव, पूर्व सैनिक भगत सिंह बिष्ट, पूर्व सैनिक दौलत सिंह, खीम सिंह कार्की, धन सिंह गड़िया, कुंवर सिंह पवार, प्रदीप कुंवर, अमर सिंह भाकुनी और बलवंत सम्मल को सह-व्यवस्थापक बनाया गया। कैप्टन हीरा सिंह बिष्ट और कविराज धामी को सभाओं के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई। महिला उपाध्यक्ष के रूप में मीना कपिल को चुना गया। वरिष्ठ सलाहकार के रूप में कैप्टन खिलाफ सिंह दानू, अर्जुन नाथ गोस्वामी, कैप्टन दलबीर सिंह कफोला, श्याम सिंह रावत, पूर्व ब्लाक प्रमुख संध्या डालाकोटी, कैप्टन इंद्र सिंह पनेरी और कैप्टन प्रताप सिंह बिष्ट को जिम्मेदारी दी गई।
बसंत पांडे को उपाध्यक्ष के साथ-साथ मीडिया प्रभारी का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया, जबकि सोशल मीडिया की जिम्मेदारी गौरव जोशी और भूपेश जोशी को दी गई। कृषक कोषाध्यक्ष के रूप में कैप्टन चंचल सिंह कोरंगा को नियुक्त किया गया।
आंदोलन और कार्यक्रम की योजना
बैठक में निर्णय लिया गया कि 6 मई 2026 को शहीद स्मारक के समीप “जन-जन की सरकार कब आएगी बिंदुखत्ता के द्वार” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सरकार के जिम्मेदार प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को आमंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम से पूर्व एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के मुखिया से भेंट करेगा।
ग्रामवासियों ने स्पष्ट किया कि अगर इस कार्यक्रम में कोई जिम्मेदार अधिकारी उपस्थित नहीं होता है, तो लगभग 10 हजार लोगों की भागीदारी के साथ डीएम आवास तक कूच किया जाएगा। इसके बावजूद समाधान नहीं होने पर बिंदुखत्ता और गौलापार के गांव लगभग 300 बसों के साथ राजधानी कूच करेंगे। आवश्यकता पड़ने पर क्रमिक अनशन भी शुरू किया जाएगा।
बड़ा जनांदोलन और अभियान
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 18 फरवरी की तर्ज पर एक और बड़ा जनांदोलन शीघ्र आयोजित किया जाएगा। इसके तहत “बिंदुखत्ता मांगे राजस्व ग्राम” अभियान के तहत 15 हजार टी-शर्ट का वितरण जारी रहेगा। ग्रामवासियों से अपील की गई है कि वे टी-शर्ट पहनकर रैलियों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और घर-घर पोस्टर लगाएं।
स्थानीय समितियों और महिला भागीदारी
आगामी एक माह में नवनियुक्त समिति बिंदुखत्ता के सभी बूथों पर बैठक कर स्थानीय प्रतिनिधियों की नियुक्ति करेगी। इसमें महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में कुछ सदस्यों की निष्क्रियता को ध्यान में रखते हुए समाज कल्याण पेंशनों के सत्यापन के लिए एक उपसमिति का गठन भी किया गया। इस उपसमिति के माध्यम से ग्रामवार जिम्मेदारियां तय कर पेंशन आवेदनों का सत्यापन कराया जाएगा।
जन-जागरूकता और शिक्षा कार्यक्रम
ग्रामवासियों ने जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पूरे बिंदुखत्ता क्षेत्र में बाइक रैली आयोजित करने और इंटरमीडिएट से ऊपर के छात्र-छात्राओं के लिए वन अधिकार अधिनियम पर सेमिनार आयोजित करने का निर्णय लिया।
संकल्प और आगे की रणनीति
बैठक में उपस्थित सभी ग्रामवासियों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा दिलाने तक यह संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर निकली चौथी प्रभात फेरी, जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत
Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Nainital news Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पंचूर स्थित पैतृक आवास पर माता सावित्री देवी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए। Pauri News: मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए सीएम योगी आदित्यनाथ, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

Pauri News: मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए सीएम योगी आदित्यनाथ, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

Mohan Chandra Joshi November 20, 2026
नैनीताल पुलिस के छह स्थानांतरित निरीक्षकों को विदाई समारोह में सम्मानित करते एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी। Nainital News: नैनीताल पुलिस के छह निरीक्षकों को स्थानांतरण पर दी गई विदाई, SSP ने किया सम्मानित
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: नैनीताल पुलिस के छह निरीक्षकों को स्थानांतरण पर दी गई विदाई, SSP ने किया सम्मानित

Mohan Chandra Joshi November 20, 2026
धरासू के रूरवासा में टाटा पंच कार दुर्घटना के बाद एसडीआरएफ टीम रेस्क्यू अभियान चलाते हुए Uttarkashi News: धरासू में टाटा पंच खाई में गिरी, हादसे में एक की मौत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना

Uttarkashi News: धरासू में टाटा पंच खाई में गिरी, हादसे में एक की मौत

Mohan Chandra Joshi November 20, 2026
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ में हिमालयन भोजनालय का उद्घाटन किया। Uttarkashi News: मुख्य सचिव ने चिन्यालीसौड़ में किया ‘हिमालयन भोजनालय’ का उद्घाटन
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड

Uttarkashi News: मुख्य सचिव ने चिन्यालीसौड़ में किया ‘हिमालयन भोजनालय’ का उद्घाटन

Mohan Chandra Joshi November 20, 2026
मुक्तेश्वर में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन MTB चैलेंज-2026 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। Nainital News: मुक्तेश्वर से शुरू हुई हिमालयन MTB चैलेंज, 66 साइकिलिस्ट दिखाएंगे दमखम
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पर्यटन

Nainital News: मुक्तेश्वर से शुरू हुई हिमालयन MTB चैलेंज, 66 साइकिलिस्ट दिखाएंगे दमखम

Mohan Chandra Joshi November 20, 2026
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Delhi News: पीएम मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड के विकास से जुड़े कई बड़े प्रस्ताव रखे
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

Delhi News: पीएम मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड के विकास से जुड़े कई बड़े प्रस्ताव रखे

Mohan Chandra Joshi November 20, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पंचूर स्थित पैतृक आवास पर माता सावित्री देवी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए। Pauri News: मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए सीएम योगी आदित्यनाथ, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पौड़ी

    Pauri News: मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए सीएम योगी आदित्यनाथ, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

  • नैनीताल पुलिस के छह स्थानांतरित निरीक्षकों को विदाई समारोह में सम्मानित करते एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी। Nainital News: नैनीताल पुलिस के छह निरीक्षकों को स्थानांतरण पर दी गई विदाई, SSP ने किया सम्मानित
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: नैनीताल पुलिस के छह निरीक्षकों को स्थानांतरण पर दी गई विदाई, SSP ने किया सम्मानित

  • धरासू के रूरवासा में टाटा पंच कार दुर्घटना के बाद एसडीआरएफ टीम रेस्क्यू अभियान चलाते हुए Uttarkashi News: धरासू में टाटा पंच खाई में गिरी, हादसे में एक की मौत
    • उत्तरकाशी
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना

    Uttarkashi News: धरासू में टाटा पंच खाई में गिरी, हादसे में एक की मौत

  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ में हिमालयन भोजनालय का उद्घाटन किया। Uttarkashi News: मुख्य सचिव ने चिन्यालीसौड़ में किया ‘हिमालयन भोजनालय’ का उद्घाटन
    • उत्तरकाशी
    • उत्तराखंड

    Uttarkashi News: मुख्य सचिव ने चिन्यालीसौड़ में किया ‘हिमालयन भोजनालय’ का उद्घाटन

  • मुक्तेश्वर में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन MTB चैलेंज-2026 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। Nainital News: मुक्तेश्वर से शुरू हुई हिमालयन MTB चैलेंज, 66 साइकिलिस्ट दिखाएंगे दमखम
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • पर्यटन

    Nainital News: मुक्तेश्वर से शुरू हुई हिमालयन MTB चैलेंज, 66 साइकिलिस्ट दिखाएंगे दमखम

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (490)
  • अल्मोड़ा (654)
  • उत्तरकाशी (301)
  • उत्तरप्रदेश (125)
  • उत्तराखंड (26,195)
  • उधमसिंह नगर (1,371)
  • क्राइम (3,619)
  • खेल (372)
  • चंपावत (1,025)
  • चमोली (474)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (311)
  • दुर्घटना (786)
  • देहरादून (11,562)
  • नैनीताल (6,705)
  • पर्यटन (235)
  • पिथौरागढ़ (495)
  • पौड़ी (327)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,258)
  • यात्रा (421)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,187)
  • रुद्रप्रयाग (731)
  • रोजगार (544)
  • विदेश (89)
  • शिक्षा (671)
  • संस्कृति (243)
  • स्वास्थ्य (1,389)
  • हरिद्वार (966)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Pauri News: मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए सीएम योगी आदित्यनाथ, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि Pauri News: मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए सीएम योगी आदित्यनाथ, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि Nainital News: नैनीताल पुलिस के छह निरीक्षकों को स्थानांतरण पर दी गई विदाई, SSP ने किया सम्मानित Nainital News: नैनीताल पुलिस के छह निरीक्षकों को स्थानांतरण पर दी गई विदाई, SSP ने किया सम्मानित Uttarkashi News: धरासू में टाटा पंच खाई में गिरी, हादसे में एक की मौत Uttarkashi News: धरासू में टाटा पंच खाई में गिरी, हादसे में एक की मौत Uttarkashi News: मुख्य सचिव ने चिन्यालीसौड़ में किया ‘हिमालयन भोजनालय’ का उद्घाटन Uttarkashi News: मुख्य सचिव ने चिन्यालीसौड़ में किया ‘हिमालयन भोजनालय’ का उद्घाटन Nainital News: मुक्तेश्वर से शुरू हुई हिमालयन MTB चैलेंज, 66 साइकिलिस्ट दिखाएंगे दमखम Nainital News: मुक्तेश्वर से शुरू हुई हिमालयन MTB चैलेंज, 66 साइकिलिस्ट दिखाएंगे दमखम