Uttarakhand Weather: अचानक बदला मौसम , इन 09 जिलों में बारिश का तात्कालिक यलो अलर्ट
Dehradun, Nowcast For Uttarakhand State: उत्तराखंड में आज शनिवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली ,प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आसमान में बादल मंडराने के साथ ही अलग-अलग स्थान पर हल्की बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक देवीधुरा में 4 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई।
इसी बीच भारत मौसम विज्ञान केंद्र ( IMD) ने उत्तराखंड राज्य के लिए तीन घंटे का तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए 9 जनपदों में बारिश और बिजली चमकने को लेकर लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
उत्तराखंड तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान
आईएमडी ने आज 22 मार्च शनिवार की शाम 6:00 बजे उत्तराखंड राज्य के लिए 3 घंटे का तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।
आईएमडी के मुताबिक प्रदेश में अगले तीन घंटे गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
इन नौ जिलों में येलो अलर्ट
आईएमडी ने उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी ,चमोली , रूद्रप्रयाग बागेश्वर , पिथौरागढ़ , नैनीताल ,अल्मोड़ा , चंपावत और उधम सिंह नगर जिले में गर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई है , इन जिलों में येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है।
Uttarakhand Weather Update, Nowcast For Uttarakhand State

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


