Uttarakhand Weather: झमाझम बारिश और बर्फबारी से इस दिन बदलेगा मौसम , देखें लेटेस्ट IMD अपडेट

Dehradun, Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज इन दिनों शुष्क बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज 8 मार्च और कल 9 मार्च को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। जबकि 10 मार्च से 12 मार्च तक प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है ,वहीं 13 मार्च को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश और ऊंची चोटियों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
आज और कल शुष्क रहेगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह के अनुसार आज 8 मार्च और कल 9 मार्च को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। तेज धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
10 से 12 मार्च तक इन पर्वतीय जिलों में बारिश- बर्फबारी
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि 10 और 11 मार्च को उत्तराखंड राज्य के तीन पर्वतीय जनपदों उत्तरकाशी ,चमोली और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश और ऊंची चोटियों में बर्फबारी की संभावना है। उन्होंने बताया ही 11 मार्च को प्रदेश के पांच पर्वतीय जनपदों उत्तरकाशी, चमोली ,रुद्रप्रयाग , बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश और ऊंची चोटियों में बर्फबारी होगी।
13 मार्च को 11 जिलों में झमाझम बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि 13 मार्च को उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले को छोड़कर प्रदेश के सभी 11 जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश और 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज शनिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री जबकि न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं ,शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 26.4 और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 26.7 और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर कार्यक्रम तापमान 19.5 और न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 17.6 और न्यूनतम तापमान 5. 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Uttarakhand Weather Update Nowcast Uttarakhand Forced
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें