Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के इन जिलों में आज बिगड़ा रहेगा मौसम , आंधी- बारिश का अलर्ट जारी
Dehradun, Uttarakhand Weather Update Today (16-05-2025): उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है , गुरुवार को प्रदेश के पर्वतीय इलाकों चमोली , उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, श्रीनगर गढ़वाल, पिथौरागढ़ और घनसाली में बारिश से गर्मी से राहत मिली वहीं ,मैदानी इलाकों में उमस भरी गर्मी का प्रकोप बना रहा। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज शुक्रवार को उत्तराखंड के कई हिस्सों में मौसम खराब रहेगा। बारिश ,ओलावृष्टि और आंधी को लेकर लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि आज 16 मई शुक्रवार को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग , बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में गरज- चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है इन जिलों में तेज हवाओं और बिजली चमकने को लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है , वहीं अगले 24 घंटों में चंपावत, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल में कुछ स्थानों पर बादलों की गरज, बिजली, ओलावृष्टि, बारिश और 50 से 70 किमी प्रति घंटा की गति से तेज हवाएँ चल सकती हैं।
तापमान
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज देहरादून का अधिकतम तापमान 38 डिग्री जबकि न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। मैदानी क्षेत्रों में पारा चढ़ने के साथ-साथ गर्मी का प्रकोप भी बढ़ रहा है। Uttarakhand Weather Update Today Nowcast Uttarakhand Forced Today

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


