Uttarakhand Weather: होली तक उत्तराखंड का मौसम कैसा रहेगा , IMD लेटेस्ट भविष्यवाणी जानिए
देहरादून। Uttarakhand Weather Update News , उत्तराखंड लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान: मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज 1 मार्च को उत्तराखंड राज्य से पश्चिमी विक्षोभ की विदाई हो गई है, अब अगले कुछ दिनों तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क और साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 4 मार्च होली तक फिलहाल प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश और बर्फबारी की संभावना नहीं है। दिन में चटख धूप खिलेगी, हालांकि होली तक न्यूनतम तापमान में कोई खास परिवर्तन न होने से सुबह और रात की ठंड बनी रहेगी। जबकि दिन में चटख धूप खिलने के बावजूद मौसम सुहावना बना रहेगा। हालांकि होली के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने से गर्मी बढ़ने का एहसास भी शुरू हो जाएगा।
मौसम पूर्वानुमान 1-4 मार्च 2026–
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज 1 मार्च रविवार से लेकर 4 मार्च बुधवार तक राज्य के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। कहीं भी वर्षा या बर्फबारी के संकेत नहीं हैं। पूरे प्रदेश में आसमान सामान्यतः साफ रहेगा और दिन के तापमान में बहुत हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान स्थिर रहने से सुबह और रात को गुलाबी ठंड का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज देहरादून का अधिकतम तापमान 28 डिग्री जबकि न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
होली के बाद बढ़ेगा तापमान
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 4 मार्च के बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। Nowcast For Uttarakhand State, Uttarakhand Weather Update News

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


