Uttarakhand Weather: उत्तराखंड मौसम में आज भारी बरसात, इन 11 जिलों में येलो अलर्ट
Dehradun, Uttarakhand Weather Update Today: उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह एक्टिव मोड पर है पहाड़ से लेकर मैदान तक लगातार बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे के भीतर देहरादून ,हरिद्वार, पिथौरागढ़ ,चंपावत, अल्मोड़ा ,नैनीताल ,उधम सिंह नगर और पौड़ी जिले के कई इलाकों में बारिश रिकार्ड की गई सबसे अधिक देहरादून के आशारोड़ी में 37 एमएम, पिथौरागढ़ के डीडीहाट में 30.5 एमएम वर्षा रिकार्ड हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज राज्य के 7 जिलों में भारी बारिश जबकि 6 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के सभी 13 जिलों को यलो अलर्ट पर रखा है।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज शुक्रवार 9 अगस्त को उत्तराखंड के देहरादून , पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में गर्जन के साथ भारी बारिश की संभावना है वहीं हरिद्वार , अल्मोड़ा , पौड़ी, टिहरी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलाें में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों में तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इन सभी 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
अगले तीन दिन बरसेंगे बादल
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक प्रदेश में अगले तीन दिन यानी 12 अगस्त तक अलग-अलग स्थान में लगातार बारिश होने की संभावना है उन्होंने बताया विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है।
लगातार बारिश से सड़कें बंद
उत्तराखंड में हो रही लगातार बारिश से कई सड़क बाधित हैं जिन्हें खोलने का प्रयास किया जा रहा है। सोनप्रयाग गौरीकुंड केदारनाथ पैदल मार्ग में लिंचोली के पास मलबा आने से मार्ग बंद है। उत्तरकाशी में दो राज्य और 9 ग्रामीण मार्ग बंद है। वहीं, नैनीताल में एक राज्य और 10 ग्रामीण मार्ग बंद है।
बागेश्वर में 12 ग्रामीण मार्ग देहरादून में एक राज्य और 7 ग्रामीण मार्ग बंद है। Uttarakhand Weather Update Today,Nowcast Uttarakhand Forced Today -09.08.2024

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


