Nainital News: एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले, नई जिम्मेदारियां तय
नैनीताल एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी
रविकान्त सेमवाल को रामनगर, लव शर्मा को हल्द्वानी और समीरण भट्ट को ऑप्स-लाइन की जिम्मेदारी
नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने जिले में पुलिस व्यवस्था को लेकर चार राजपत्रित अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। नए दायित्व के तहत पुलिस उपाधीक्षक रविकान्त सेमवाल को रामनगर, विनय सिंह को भवाली, लव शर्मा को हल्द्वानी तथा समीरण भट्ट को ऑप्स और लाइन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रविकान्त सेमवाल इससे पहले क्षेत्राधिकारी भवाली के साथ क्षेत्राधिकारी यातायात की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब उन्हें क्षेत्राधिकारी रामनगर के साथ क्षेत्राधिकारी यातायात का दायित्व दिया गया है।
पुलिस उपाधीक्षक विनय सिंह को क्षेत्राधिकारी भवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं लव शर्मा को क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी बनाया गया है।
पुलिस उपाधीक्षक समीरण भट्ट को क्षेत्राधिकारी ऑप्स के साथ क्षेत्राधिकारी लाइन का दायित्व दिया गया है। सभी अधिकारियों को नए कार्यक्षेत्र के अनुसार जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

— Uttarakhand Morning Post

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


