Uttarakhand Weather: उत्तराखंड मौसम में आज भारी बरसात, इन जिलों में फिर अलर्ट जारी
Dehradun, Uttarakhand Weather Update Today: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में झमाझम बारिश जारी है। पिछले 24 घंटे के भीतर पिथौरागढ़ ,चंपावत ,अल्मोड़ा , देहरादून के कई स्थानों में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई वहीं मैदानी इलाकों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश से उमस बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज उत्तराखंड राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जबकि कुछ स्थानों में भारी बारिश की संभावना है जिसको लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र ने आज 18 जुलाई गुरुवार को उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कई जगहों पर भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जबकि देहरादून और हरिद्वार समेत 11 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है और इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत , नैनीताल , उधम सिंह नगर , अल्मोड़ा और पौड़ी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना रहेगी।
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज बारिश के साथ ही अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। बुधवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि पंतनगर में 36.1, मुक्तेश्वर में 20.5 एवं नई टिहरी में 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Uttarakhand Weather Update Nowcast Uttarakhand Forced Today

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


