उत्तराखंड: मौसम का बदल रहा मिजाज , अगले 72 घंटे इन जनपदों में आंधी- बारिश का यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी
देहरादून (Weather Alert ) :उत्तराखंड में बदलते मौसम को लेकर एक बार फिर से मौसम विभाग का अलर्ट ।
मौसम विभाग ने 21 मई से 24 मई के बीच राज्य के अनेक जनपदों में बारिश ,ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अनुमान जताया है। जिसको लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान ने 21 और 22 मई के लिए प्रदेश में जारी किया गया येलो अलर्ट। 23 और 24 मई के लिए प्रदेश में जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट। 23 मई को उत्तरकाशी, देहरादून टिहरी में भारी बारिश की चेतावनी। 24 मई को नैनीताल पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश की चेतावनी। 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से मैदानी क्षेत्रों में तेज आंधी की चेतावनी, कुछ स्थानों पर 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से भी चल सकती है तेज़ आंधी।
23 और 24 मई के लिए भी थंडर स्टॉर्म और 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी कुछ स्थानों पर 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी की चेतावनी।

मौसम निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक ओलावृष्टि, पौधरोपण, बागवानी, खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने, बिजली गिरने से जान माल के नुकसान की आशंका, भूस्खलन, चट्टान टूटने, तेज हवा, झक्कड़ की वजह से जिलों को सतर्क किया गया है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


