Uttarakhand Weather: मौसम में नए साल पर बड़ा बदलाव, वर्षा -बर्फबारी का देखें IMD साप्ताहिक पूर्वानुमान
Dehradun, Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में नववर्ष के पहले सप्ताह पर मौसम का मिजाज बदले रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट पूर्वानुमान के मुताबिक आगामी 4 जनवरी तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा वहीं 5 जनवरी से 7 जनवरी तक राज्य के पर्वतीय जनपदों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं मैदानी इलाकों में सुबह- शाम कोहरा छाए रहने से ठंड में बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है।
उत्तराखंड साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान (01 जनवरी से 07 जनवरी 2025)
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 1 जनवरी बुधवार को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा वहीं उधम सिंह नगर, हरिद्वार जिले के साथ ही नैनीताल,पौड़ी और चंपावत जिले के मैदानी इलाकों में हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने के आसार हैं। जिससे दिन और रात के तापमान में भी अंतर बढ़ने से कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 2 जनवरी से 4 जनवरी तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है वहीं मैदानी इलाकों में सुबह- शाम कोहरा और दिन में धूप का सिलसिला बना रहेगा।
5 जनवरी से 7 जनवरी तक बारिश- बर्फबारी के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में 5 जनवरी से 7 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी की संभावना है। विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश के रुद्रप्रयाग, चमोली ,उत्तरकाशी ,पिथौरागढ़ ,बागेश्वर ,अल्मोड़ा और टिहरी गढ़वाल जिले में अलग-अलग स्थान में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है वहीं 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। जबकि शेष अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में जनवरी प्रथम सप्ताह में मौसम का मिजाज मिला जुला बना रहेगा। पर्वतीय इलाकों में 5 जनवरी से बारिश बर्फबारी होने के चलते तापमान में और गिरावट आएगी। उन्होंने बताया इस सप्ताह अंत तक ठंड में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं पंतनगर का अधिकतम तापमान 15.7 और न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 17.5 और न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं नई टिहरी का अधिकतम तापमान 17.1 और न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Uttarakhand Weather Update Nowcast Uttarakhand Forced
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें