Dehradun News: प्रेमनगर में खाई में गिरी कार, चालक की मौत; दो दोस्त घायल
देहरादून के प्रेमनगर में सड़क हादसा
फूलसेनी मोड़ पर दर्दनाक हादसा, राहत कार्य के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; पुलिस मामले की जांच में जुटी
देहरादून। राजधानी देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित फूलसेनी मोड़ पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि कार में सवार उसके दो दोस्त मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कार में सवार तीनों युवक आपस में दोस्त थे और घूमने के लिए निकले थे। इसी दौरान फूलसेनी मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी।
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि तीनों युवकों ने शराब का सेवन किया था। पुलिस के मुताबिक, मोड़ पर रास्ते का सही अनुमान नहीं लग पाने के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।
हादसे में कार चला रहे 27 वर्षीय नवलपुरी, निवासी कैनाल रोड, देहरादून की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार मयंक जोशी (23) और सागर सावंत (23), दोनों निवासी टनकपुर, जनपद चंपावत, को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


