Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Dehradun News: मानसून पर डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, जन सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता; लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: मानसून पर डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, जन सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता; लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

मानसून के बीच देहरादून प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने आपदा तैयारियों की समीक्षा करते हुए सड़क सुरक्षा, अवैध खनन, नदी किनारे सुरक्षा और संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी के कड़े निर्देश दिए।
Mohan Chandra Joshi July 1, 2026
मानसून तैयारियों की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते डीएम डॉ. आशीष चौहान।

मानसून तैयारियों की समीक्षा करते डीएम डॉ. आशीष चौहान।

ख़बर शेयर करें -

आपदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, अवैध खनन, सड़क सुरक्षा और संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी के दिए आदेश।

देहरादून, 01 जुलाई 2026: जनपद में हुई वर्षा एवं संभावित आपदा की परिस्थितियों को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने आज आपदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं, संचार प्रणाली तथा आपदा से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कंट्रोल रूम 24×7 सक्रिय रहे तथा किसी भी सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने एनआईसी सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं उप जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में सड़कों की स्थिति, पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था, जलभराव, आपदा प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सभी निर्माणदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों के लिए खोदी गई सड़कों की तत्काल मरम्मत कर उन्हें सुरक्षित एवं सुगम बनाया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी सड़क पर गड्ढे या असुरक्षित स्थिति नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विभागीय लापरवाही के कारण कोई दुर्घटना होती है तो संबंधित अधिकारी एवं संस्था की जिम्मेदारी तय करते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित स्टोन क्रशरों की स्थिति का सत्यापन कर यह प्रमाणित करें कि वे वर्तमान में संचालित नहीं हैं तथा नदियों में किसी प्रकार की खनन गतिविधि नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि 01 जुलाई से 30 सितंबर तक नदियों में किसी भी प्रकार की खनन गतिविधि पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। यदि इस अवधि में खनिज परिवहन करते हुए कोई वाहन पाया जाता है तो उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन को सीज करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने नदी किनारे स्थित पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश देते हुए कहा कि वहां वार्निंग सायरन एवं सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएं, ताकि जलस्तर बढ़ने अथवा आपदा की स्थिति में पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों को समय रहते सतर्क किया जा सके।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाली ऐसी गर्भवती महिलाओं, जिनकी आगामी एक सप्ताह से दस दिनों के भीतर प्रसव संभावित है, उन्हें पूर्व से ही सुरक्षित स्थान अथवा अस्पताल के निकट ठहराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे आपात स्थिति में किसी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न न हो।
उन्होंने नगर निगम देहरादून, ऋषिकेश सहित सभी नगर निकायों को निर्देश दिए कि डेंगू एवं मलेरिया की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग कराई जाए। साथ ही खराब स्ट्रीट लाइटों को तत्काल ठीक कराया जाए तथा जिन क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट उपलब्ध नहीं है, वहां सुरक्षा की दृष्टि से प्राथमिकता के आधार पर नई स्ट्रीट लाइटें स्थापित की जाएं।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नदी एवं नालों के किनारे रहने वाले लोगों का चिन्हीकरण कर उनकी सूची तैयार की जाए तथा भारी वर्षा अथवा बाढ़ की स्थिति में उन्हें सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने की पूर्व तैयारी सुनिश्चित की जाए। ज्ञातब्य है कि संभावित आपदा के दृष्टिगत जलभराव एवं नदी किनारे वाले ऐसे 29 क्षेत्र नगर निगम ने चिन्हित किए हैं, जिनमें 3700 परिवार एवं 900 घर है जिन्हे प्रशासन द्वारा मॉनिटर किया जा रहा है।
बैठक में बारिश के दौरान सड़क निर्माण कार्यों की प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्षा के दौरान मानकों के विपरीत सड़क निर्माण अथवा मरम्मत संबंधी शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के. मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) स्मृता परमार, उप जिलाधिकारी अपूर्वा सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अंकुश पांडेय तथा ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर हरेंद्र शर्मा उपस्थित रहे। जबकि जनपद के समस्त उप जिलाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में सम्मिलित हुए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Chamoli Tunnel Accident: टनल से एक और श्रमिक का शव बरामद, लापता दो श्रमिकों की तलाश तेज
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #Dehradun #DehradunNews #DisasterManagement #DMAshishChauhan #MonsoonAlert #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews

Related Stories

उत्तराखंड में भारी बारिश के दौरान छाता लेकर जाती महिलाएं Uttarakhand Weather Update: भारी से बहुत भारी बारिश का IMD अलर्ट, इन जिलों में अगले 48 घंटे सतर्क रहने की सलाह
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: भारी से बहुत भारी बारिश का IMD अलर्ट, इन जिलों में अगले 48 घंटे सतर्क रहने की सलाह

Mohan Chandra Joshi August 15, 2026
लालकुआं में सांसद अजय भट्ट स्वागत द्वार और तिरंगा एलईडी लाइट का लोकार्पण करते हुए Lalkuan News: लालकुआं को सौंदर्यीकरण की सौगात, सांसद अजय भट्ट ने दो स्वागत द्वार और तिरंगा एलईडी लाइट का किया लोकार्पण
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Lalkuan News: लालकुआं को सौंदर्यीकरण की सौगात, सांसद अजय भट्ट ने दो स्वागत द्वार और तिरंगा एलईडी लाइट का किया लोकार्पण

Mohan Chandra Joshi August 15, 2026
रुद्रपुर में सड़क हादसे की प्रतीकात्मक तस्वीर Rudrapur News: गश्त के दौरान सड़क हादसे में पुलिस कांस्टेबल की मौत
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • दुर्घटना

Rudrapur News: गश्त के दौरान सड़क हादसे में पुलिस कांस्टेबल की मौत

Mohan Chandra Joshi August 15, 2026
चमोली की निर्माणाधीन टनल में लापता श्रमिकों की तलाश में रेस्क्यू अभियान चलाती एसडीआरएफ टीम Chamoli Tunnel Accident: टनल से एक और श्रमिक का शव बरामद, लापता दो श्रमिकों की तलाश तेज
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • दुर्घटना

Chamoli Tunnel Accident: टनल से एक और श्रमिक का शव बरामद, लापता दो श्रमिकों की तलाश तेज

Mohan Chandra Joshi August 15, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 16 अगस्त को नैनीताल दौरे पर रहेंगे। Nainital News: मुख्यमंत्री धामी कल नैनीताल दौरे पर, जानिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: मुख्यमंत्री धामी कल नैनीताल दौरे पर, जानिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

Mohan Chandra Joshi August 15, 2026
नैनीताल जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल जनप्रतिनिधि और लोग Independence Day: नैनीताल जिले में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, तिरंगा रैली से पौधरोपण तक हुए विविध आयोजन
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Independence Day: नैनीताल जिले में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, तिरंगा रैली से पौधरोपण तक हुए विविध आयोजन

Mohan Chandra Joshi August 15, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में भारी बारिश के दौरान छाता लेकर जाती महिलाएं Uttarakhand Weather Update: भारी से बहुत भारी बारिश का IMD अलर्ट, इन जिलों में अगले 48 घंटे सतर्क रहने की सलाह
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: भारी से बहुत भारी बारिश का IMD अलर्ट, इन जिलों में अगले 48 घंटे सतर्क रहने की सलाह

  • लालकुआं में सांसद अजय भट्ट स्वागत द्वार और तिरंगा एलईडी लाइट का लोकार्पण करते हुए Lalkuan News: लालकुआं को सौंदर्यीकरण की सौगात, सांसद अजय भट्ट ने दो स्वागत द्वार और तिरंगा एलईडी लाइट का किया लोकार्पण
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Lalkuan News: लालकुआं को सौंदर्यीकरण की सौगात, सांसद अजय भट्ट ने दो स्वागत द्वार और तिरंगा एलईडी लाइट का किया लोकार्पण

  • रुद्रपुर में सड़क हादसे की प्रतीकात्मक तस्वीर Rudrapur News: गश्त के दौरान सड़क हादसे में पुलिस कांस्टेबल की मौत
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • दुर्घटना

    Rudrapur News: गश्त के दौरान सड़क हादसे में पुलिस कांस्टेबल की मौत

  • चमोली की निर्माणाधीन टनल में लापता श्रमिकों की तलाश में रेस्क्यू अभियान चलाती एसडीआरएफ टीम Chamoli Tunnel Accident: टनल से एक और श्रमिक का शव बरामद, लापता दो श्रमिकों की तलाश तेज
    • उत्तराखंड
    • चमोली
    • दुर्घटना

    Chamoli Tunnel Accident: टनल से एक और श्रमिक का शव बरामद, लापता दो श्रमिकों की तलाश तेज

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 16 अगस्त को नैनीताल दौरे पर रहेंगे। Nainital News: मुख्यमंत्री धामी कल नैनीताल दौरे पर, जानिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: मुख्यमंत्री धामी कल नैनीताल दौरे पर, जानिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (461)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,143)
  • उधमसिंह नगर (1,318)
  • क्राइम (3,470)
  • खेल (358)
  • चंपावत (974)
  • चमोली (446)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (301)
  • दुर्घटना (700)
  • देहरादून (11,069)
  • नैनीताल (6,460)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (976)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,143)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,151)
  • रुद्रप्रयाग (717)
  • रोजगार (513)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (635)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,367)
  • हरिद्वार (916)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: भारी से बहुत भारी बारिश का IMD अलर्ट, इन जिलों में अगले 48 घंटे सतर्क रहने की सलाह Uttarakhand Weather Update: भारी से बहुत भारी बारिश का IMD अलर्ट, इन जिलों में अगले 48 घंटे सतर्क रहने की सलाह Lalkuan News: लालकुआं को सौंदर्यीकरण की सौगात, सांसद अजय भट्ट ने दो स्वागत द्वार और तिरंगा एलईडी लाइट का किया लोकार्पण Lalkuan News: लालकुआं को सौंदर्यीकरण की सौगात, सांसद अजय भट्ट ने दो स्वागत द्वार और तिरंगा एलईडी लाइट का किया लोकार्पण Rudrapur News: गश्त के दौरान सड़क हादसे में पुलिस कांस्टेबल की मौत Rudrapur News: गश्त के दौरान सड़क हादसे में पुलिस कांस्टेबल की मौत Chamoli Tunnel Accident: टनल से एक और श्रमिक का शव बरामद, लापता दो श्रमिकों की तलाश तेज Chamoli Tunnel Accident: टनल से एक और श्रमिक का शव बरामद, लापता दो श्रमिकों की तलाश तेज Nainital News: मुख्यमंत्री धामी कल नैनीताल दौरे पर, जानिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम Nainital News: मुख्यमंत्री धामी कल नैनीताल दौरे पर, जानिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम